सदर अस्पताल स्थित जिला यक्ष्मा केंद्र में गुरुवार को एमएसएफएल की टीम ने भ्रामन किया। यह टीम गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में चल रहे एडवांस हायर सेन्टर के डॉ राहुल लोपेज, डॉ लक्ष्मी नायक, हिमाद्रि जैन और युगांडा से आये डॉ फ्रांसिस लायू ने जिले में चल रहे एचआईवी और टीवी के इलाज की पद्धति की पूरी जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से जांच के उपरांत दिए जाने वाली दवाओं के बारे में भी जाना। यह टीम मुख्य रूप से युगांडा से आई है। इस अवसर पर सीडीओ डॉ शिव कुमार रावत ने कहा टीवी और एचआईवी के रोगीयों के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए । हमें या समाज में इसे छिपकर नही रखना चाहिए। टीवी के इलाज के दौरान मरीज को उचित पोषाहार के लिए 500 रुपये की राशी भी दी जाती है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
