पटना 12 फ़रवरी पोषण अभियान की गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन को लेकर एम्स में बुधवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की शुरुआत करते हुए एम्स के निदेशक डॉ.पीके सिंह ने कहा पोषण अभियान केवल एक अभियान ही नहीं है बल्कि यह देश में मातृ,शिशु एवं किशोरी पोषण की जरुरत को व्यक्त करता है. अभियान के संबंध में आम लोगों को जागरूक करना सबों की समान जिम्मेदारी है. इसकी बेहतर पहल करने के लिए उन्होंने अलाइव एंड थराइव को धन्यवाद ज्ञापित किया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जनसँख्या नियंत्रण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियारपुर मे कई महिलाओं का बंध्याकरण किया गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के आलोक में भारतीय जनता पार्टी मुंगेर नगर अध्यक्ष अजीत कुमार छोटू ने नगर पदाधिकारियों की सूची सार्वजनिक किया ।जिसमें उपाध्यक्ष संजय देशमुख ,राजेश सिंह, संजय मंडल, शशि प्रकाश, विभा वर्णवाल ,अविनाश कुमार नन्हे महामंत्री आनंद प्रकाश सिंहा उर्फ सोमु सिंहा, अमर कुमार रत्नम,मंत्री रवि शर्मा, शैलेंद्र कुमार, आशुतोष पासवान, कोषाध्यक्ष कन्हैया चौधरी, मीडिया प्रभारी आलोक चौधरी,सह मिडिया प्रभारी मुकेश मिश्रा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रोविन केसरी एवं 51 सदस्यीय मंडल कार्यसमिति की सूची जारी किए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
टीईटी शिक्षक संघ के द्वारा नव प्रशिक्षित शिक्षकों के वेतन निर्धारण के लिए टीएसएस एकदिवसीय अनशन शहीद स्मारक स्थल पर शिक्षा विभाग मुंगेर के खिलाफ 14 फरवरी को एकदिवसीय अनशन करेंगे। जिसका नेतृत्व प्रदेश संयोजक अमित विक्रम करेंगे. उक्त जानकारी टीएसएस के जिला अध्यक्ष राहुल देव सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया।विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दिल्ली में आप पार्टी के जीत पर राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विनय कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को बधाई दिया।उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप पार्टी की एक तरफा जीत विकास के साथ ही धर्मनिरपेक्ष ताकत की जीत है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मुख्यमंत्री दर्शन योजना के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय दतिया के 50 बच्चों का दल मंदार पर्वत के लिए रवाना हुआ सुनने के लिए क्लिक करें।
सबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान के तहत विधान सभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष एवं सचिव का प्रशिक्षण स्थानीय नगर भवन मुंगेर में बुधवार को आयोजित की गई।प्रशिक्षण में मुंगेर विधान सभा के सभी बूथ अध्यक्ष तथा सचिव उपस्थित हुए।प्रशिक्षण में मुख्य रूप से जदयू प्रदेश महासचिव सह प्रशिक्षण अधिकारी प्रगति मेहता, संगठन प्रभारी शंभूशरण सिंह, मुंगेर विधानसभा प्रभारी अनिल कुमार साहु,जिला अध्यक्ष संतोष सहनी,पूर्व विधायक अनंत कुमार सत्यार्थी, तारापुर प्रभारी सह जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ राजेश कुशवाहा,महिला प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कंचन गुप्ता आदि उपस्थित थे।प्रशिक्षण के द्वारा उपस्थित कार्यकर्ता को बिहार सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गोगरी रेफरल अस्पताल में लगभग 40 महिला को शिविर लगाकर यहाँ के डॉक्टरों के द्वारा किया गया, गोगरो में एक है रेफरल अस्पताल होने से मरीजों की भीड़ देखने को मिलता है यहाँ पर दियारा इलाका से गरीब महिला को ज्यादा लाभ महिला बंध्याकरण शिविर में देखने को मिला। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
केन्द्र सरकार के संचालित निष्ठा का पॉच दिवसिय प्रशिक्षन आरंम्भ हो गया हैं। जिस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण लेना अनिवार्य हो गया है। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बरियारपुर प्रखंड के सीआरसी और बीआरसी दोनों जगह पर निष्ठा प्रशिक्षण प्रारम्भ हो गया है। प्रथम दिन के सत्र में जो शिक्षकों को नैत्रिक की जानकारी दी गई। इस सम्बन्ध में शिक्षकों ने बताया की प्रत्येक शिक्षकों को अपनी अपनी जिम्मेवारी निर्वहन करना है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
