बाबा विश्वनाथ महादेव देव घरा में कलश यात्रा का आयोजन किया गया इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य श्री विनोद कुमार सिंह उपाध्यक्ष श्री दुर्गेश सिंह के द्वारा फीता काटकर इस कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के मुश्कीपुर के जनता मैदान मै मुस्लिम समुदाय के साथ दलित अतियंत पिछड़ा परिवारों के द्वारा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है यह धरना तब तक चलेगा जबतक के मोदी सरकार के बनी कानून caa, nrc, nrp, को वापस न करें, तबतक यहाँ धरना चलता रहेगा यहाँ पर मंच का अधियक्षता पूर्व विधायक नईम अख्तर के द्वारा किया जा रहा है मंच पर खगड़िया के कई प्रखण्ड से वक्त और अधिवक्ता कई मौजूदगी देखी गया यहाँ के मंच पर रामपुर के दोनों युवा मुखिया कृष्णा यादव और सरपंच नूर आलम भी मौजूद रहें मैखगड़िया सेरविंद्र कुमार MV न्यूज़ से
कल 14 फरवरी को संध्या 6 बजे पूर्व सांसद सह जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव मुंगेर मे अब्दुल हमीद चौक पर संविधान बचाओ देश बचाओ के तहत सीएए,एनआरसी और एनपीआर के विरोध मे चल रहे अनिश्चित कालिन धरना को समर्थन देगे एंव सभा को संबोधित करेंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हवेली खरगपुर की मध्य विद्यालय भदौरा में लगभग 500 बच्चे हैं लेकिन पेयजल की कोई सुविधा नहीं है। जिसके कारण बच्चे क्लास छोड़कर पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मेंस यूनियन महामंत्री अमित घोष का यूनियन करेंगे भव्य स्वागत 15 को एक्ट अप्रेंटिस को मिला मेंस यूनियन का समर्थन। सुनिए ऑडियो पर क्लिक कर शाखा सचिव से वार्ता का पूरा सारांश।
देवघरा शिवगंगा से भलुआ तक के लिए कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
हवेली खड़कपुर क्षेत्र में ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय का पैसा तब तक नहीं आता है जब तक कि दलालों को 2000 से 3000 तक दे नहीं देते हैं जब दे देते हैं उसके 1 सप्ताह के अंदर बैंक खाते में 12000 आ जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दिशा बिहार एवं टीडीएच के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय रेड हैंड दिवस के अवसर पर सदर प्रखंड के दरियापुर जीवनशाला केंद्र एवं खड़गपुर प्रखंड के मोती तरी जीवनशाला केंद्र पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।जिसमें सभी बच्चे - युवाओं ने अपने हाथों के पंजों को लाल रंग से रंगकर बैनर पर पंजा छाप लगाते हुए बच्चों को सशस्त्र संघर्ष में शामिल नहीं करने के खिलाफ अभियान सफल करने का संदेश दिया गया। मौके पर ललिता कुमारी ने कहा कि दुनियां में जितने भी सशस्त्र संघर्ष हुआ है ।उसका परिणाम देश समाज हित में नहीं आया है।बच्चों को सशस्त्र संघर्ष में शामिल नहीं करने के खिलाफ 12 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है ।इस अवसर पर मानव समाज को संकल्प लेने की जरूरत है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से जीत हासिल किया। आम आदमी पार्टी मुंगेर ने जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में खुशियां मनाई । कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाललगाकर एवं मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया। अपने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि दिल्ली के बाद बिहार की बारी है। कार्यकर्ता इसी उत्साह के साथ बिहार विधानसभा चुनाव के तैयारी में लग जाएं । उन्होंने कहा कि भाजपाइयों ने हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री को आतंकवादी कह दिया था।जनता ने भाजपाइयों के मुख पर काली को पोतते हुए काफी तादाद में सीट दी जो विश्व के इतिहास में देखने को नहीं मिलेगा ।मौके पर सखी चंद यादव, मो. नवाज ,अमर कुमार अग्रवाल, सहदेव मंडल ,प्रसून कुमार मिश्रा ,मो.बबलू आदि उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के द्वारा बुधवार को कौड़ा मैदान स्थित जिला कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष चंद्र प्रकाश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक को वेदानंद दूबे,सहदेव प्रसाद सहज ,रामचंद्र प्रसाद, शिवदानी राय,सुरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ,अलीशेर, गोपीचंद आजाद, परमानंद साह एवं डॉ एन.पी साहू आदि ने संबोधित किया ।सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला का चुनाव सम्मेलन 15 मार्च को किया जाए। चुनाव हेतु चुनाव समिति का गठन किया गया ।यह भी निर्णय लिया गया कि सम्मेलन जमालपुर फिल्टर पहाड़ पर किया जाए।बैठक में सरकार से मांग की गई कि जन वितरण प्रणाली विक्रेता को सरकारी सेवक घोषित किया जाए ।अन्यथा ₹25000 प्रतिमाह मानदेय की जाए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
