फसल के बारे में
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय मेला का हुआ आयोजन इस मेले में से कंपनी में हिस्सा लिया जिसमें अप्रेंटिस पद के लिए 70 अभ्यर्थी का चयन हुआ अप्रेंटिस में सिलेक्ट अभ्यर्थी ने बताया कि जो युवा आईटीआई कर बैठे हैं वह अप्रेंटिस कर आगे बढ़ सकते हैं
Transcript Unavailable.
मुंगेर नगर निगम अंतर्गत 40 नंबर वार्ड में बारिश के पानी एक महीने से जमा है नाली जाम होने का कारण लोग बहुत परेशान बहुत तकलीफ में रह रहे हैं बच्चों को पढ़ने में बहुत दिक्कत बहुत परेशानी और पब्लिक को भी आने-जाने में बहुत दिक्कत हो रहा है यह बस्ती भूदान बस्ती है अंतर्गत बेलवा घाट पटना रोड डेंगू के बीमारी देखते हुए इस गांव में नाली जाम होने का कारण लोग पब्लिक आने जाने में परेशान दिक्कत हो रहा है और सबके घरों में पानी घुस गया है जो की सबको बहुत घर में रहने के लिए परेशानी हो रहा है यह मुंगेर क्षेत्र में नगर निगम वार्ड नंबर 40 कासिम बाजार अंतर्गत आता है
उमेश सिंह कुशवाहा जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा 18 वर्ष की जो उपलब्धि है सरकार की उसे पार्टी संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएंगे हमारे नेता ने जो संकल्प लिया है भाजपा मुक्त देश बनाना उसे पर सभी कार्यकर्ता मिलकर इस प्रकार कर रहे हैं
हवेली खरगपुर प्रखंड के भदौरा ग्राम में आज 8 अक्टूबर को पटेल सेवा संघ के द्वारा बैठक किया गया जिसमें निर्णय लिया गया कि इस बार सरदार वल्लभभाई पटेल का जयंती धूमधाम से पटेल सेवा संघ द्वारा भदौरा ग्राम मैं मनाया जाएगा बैठक में संघ के सभी पदाधिकारी एवं ग्रामीणों के द्वारा पटेल जी के स्टैचू भी बनाया जाएगा जिसके लिए जमीन भी चिन्हित किया गया है बैठक में राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत देवकी मंडल सकलदेव मंडल सूरज कुमार मुकेश कुमार सिकंदर सिंह सोमनाथ सिंह सुबोध सिंह अमित कुमार करण कुमार राकेश कुमार मणिकांत कुमार निरंजन सिंह और भी कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे बिहार से मैं मुंगेर के आवाज से लक्ष्मण कुमार सिंह
धरहरा थाना क्षेत्र के कुदरत बाद गांव में शुक्रवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पचरुखी निवासी अजब लाल साह की 67 वर्षीय पत्नी अनारस देवी के रूप में की गई।
Transcript Unavailable.
धरहरा थाना परिसर में को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । प्रखंड के विभिन्न पूजा समिति सदस्यों के अलावा अन्य समाजसेवी व बुद्धिजीवी ग्रामीणों की उपस्थिति में शांति व्यवस्था को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए गए । शांति समिति की बैठक बीडीओ मृत्युंजय कुमार , सीओ पूजा कुमारी तथा धरहरा थाना के एस आई राजीव कुमार के नेतृत्व में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से अमित सिंह , राकेश पटेल , कुंदन सिंह निकुंभ , शंभू सिंह , कैलाश मिश्रा , पंकज सिंह, सूरज सिंह , निरंजन तांती , मिलन पटेल , बबलू सिंह सहित अन्य ग्रामीण एवं पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारी ने कहा विधि-व्यवस्था एवं भाईचारे के साथ मां की पूजा - अर्चना करें। धरहरा पुलिस प्रशासन चौबीस घंटे विधि - व्यवस्था के लिए तत्पर हैं जिसमें थाना क्षेत्र के लोगों का सहयोग भी अपेक्षित है। पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की घटना पर प्रशासन को सूचित करना पूजा समिति की जिम्मेदारी रहेगी । पूजा समिति मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा को लगाकर रखें, जिससे कि पूजा व मेला के दौरान विधि-व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले अदंड प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखी जा सके । जिला प्रशासन के निर्देशानुसार ससमय मूर्ति विसर्जन करने की बात कही ।वहीं पूजा समितियों के द्वारा अपने - अपने क्षेत्रों में मेला के साथ ही विसर्जन के दौरान होने वाले परेशानियों से पदाधिकारी को अवगत कराया गया ।
शुक्रवार को भी सदर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सहायिका अपने अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने हेतु सदर प्रखंड अंतर्गत बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष धारणकर सरकार के विरोध में नारे बजे करती रही। वहीं मुंगेर ग्रामीण परियोजना की अध्यक्ष अंजुम आरा ने बताई की जब तक सरकार हमारी मांग पूरा नहीं करती तब तक हम लोग अपने अनिश्चितकालीन हड़ताल को जारी रखेंगे तथा किसी भी प्रकार का कोई परियोजना द्वारा कार्य नहीं करेंगे। आज हमारी सेविका द्वारा निमित्त टीकाकरण को बाधित करते हुए अपनी हड़ताल को सफल बनाते दिखाई बता दे की आईसीडीएस के अंतर्गत 6 सेवाएं हैं जिसमें एक नियमित टीकाकरण भी है। जिसे आज हम लोगों ने बाधित कर अपने हड़ताल को सफल बनाने में लगे हुए रहे।
