मुंगेर में पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही लगी श्रद्धालुओं की भीड़ यहां माता सती का नेत्र गिरा था इसलिए यहां होती है नेत्र की पूजा माता चंडिका स्थान 52शक्तिपीठों में से एक है ऐसा मानता है यहां जो भी वक्त सच्ची हृदय से कुछ मांगता है उसे माता जरूर पूजा करती है काफी दूर-दूर से लोग माता के दर्शन करने आते हैं

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर आगरा रोड के रहने वाले नारायण के पुत्र बिट्टू कुमार को परोस के रहने वाले ही कुछ युवक द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया जिसे परिजन द्वारा सरदार अस्पताल लाया गया वहीं मौके पर युवक ने बताया यह दवाई खरीद कर घर जा रहा था तो तभी हमारे साथ पूर्व में हुई विवाद में लेकर हमारे साथ मारपीट किया गया

धरहरा प्रखंड के राजद कार्यालय में गुरुवार को राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर बैठक आयोजित किया गया । बैठक में मुख्य अतिथि युवा राजद जिलाध्यक्ष आशीफ वसीम तथा प्रदेश महासचिव विनय कुमार सुमन मुख्य रूप से मौजूद थे । बैठक में सर्वसम्मति से संदीप कुमार यादव उर्फ बड्डू यादव को दूसरी बार धरहरा प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया । बैठक की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव ने किया तथा मंच संचालन प्रखंड प्रधान महासचिव हिमांशु कुमार निराला ने किया। मौके पर प्रखंड महासचिव प्रभु यादव , महेशर यादव , बलवीर भारती सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे । बैठक को संबोधित करते हुए राजद युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक आ गया है इसलिए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दिशा-निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं को काम करते हुए प्रखंड के प्रत्येक गांव में ग्राम-चौपाल कार्यक्रम करना है तथा भाजपा सरकार के द्वारा देश में मंहगाई, बेरोजगारी की बढ़ती समस्या से आमजन को अवगत कराना है । उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर से ग्राम - चौपाल की बैठक शुरू कर 26 नवंबर 2023 को राजद जिला कार्यालय में पहुंचना है । वहीं प्रदेश महासचिव ने कहा कि पहले नारा था "भंगी का बेटा हो या राष्ट्रपति का संतान सबको शिक्षा एक समान" किंतु भाजपा की सरकार में वही नारा बदल "वंचित , शोषित , दलित को नहीं है शिक्षा का अधिकार क्योंकि भाजपा चाहती है मनुस्मृति का विस्तार" में बदल गया है , लोगों को जागृत करना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार को केंद्र से उखाड़ फेंकना है ।

धरहरा प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बिजली की समस्या चरम पर है , जिसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । रूपेश कुमार , राहुल कुमार , राकेश सिन्हा , केशव मिश्रा , टिंकू सिंह , हिमांशु कुमार सिंह , तनोज सिंह , अनुज सिंह सहित अन्य उपभोक्ता बताते हैं कि पहले कुछ दिनों से सिर्फ रात के समय बिजली गुल रहने की समस्या होती थी किन्तु विगत एक सप्ताह से दिन के समय में भी बिजली कटौती की समस्या उत्पन्न हो गई है । एक तरफ जहां रात के वक्त बिजली नहीं रहने से बच्चों का पठन - पाठन बाधित हो रही है तो वहीं दिन में बिजली की समस्या से आमजन जहां गर्मी की समस्या से परेशान हैं साथ ही प्रखंड मुख्यालय में स्थित आधार सेवा केन्द्र जैसी सरकारी सेवा भी बाधित हो रही है । दिन के समय घंटों बिजली गुल रहने के कारण आधार केंद्र सेवा पर आए हुए लाभार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । आधार कार्ड बनवाने आई हुई लाभार्थी अंजली कुमारी ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण वह सुबह साढ़े दस बजे से लगभग बारह बजे तक आधार सेवा केन्द्र के बाहर अपने बेटे अंशु कुमार का आधार कार्ड बनवाने के लिए बैठी रही जिसके बाद बिजली आने के बाद भी करीब एक घंटा लाइन में खड़ा रहकर अपने बेटे का आधार कार्ड बनवाया । वहीं कंचन देवी ने बताया कि वह अपनी बेटी सिंपल कुमारी का विद्यालय में आधार मांगने पर आधार कार्ड बनवाने आई हूं किंतु बिजली नहीं रहने के कारण करीब एक घंटा से सेवा केन्द्र के बाहर बैठी हुई है । हालांकि बिजली की समस्या से रोजाना आधार सेवा केन्द्र के बाहर करीब दो दर्जन के आसपास लाभार्थी आधार कार्ड बनवाने के लिए सेवा केन्द्र के बाहर फर्श पर बैठकर बिजली का इंतजार करते रहते हैं। बिजली की समस्या की मार झेल रहे उपभोक्ताओं ने कहा कि पहले बिजली की स्थिति ठीक चल रही थी किन्तु पिछले कुछ दिनों से बिजली की स्थिति दयनीय बनी हुई है । वहीं कुछ उपभोक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण धरहरा ग्रीड को पावर सप्लाई में अंतिम प्राथमिकता दी जा रही है । *कहते हैं पदाधिकारी* बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता दिलीप कुमार ने बताया धरहरा ग्रीड की जरूरत क्षमता 8 मेगावाट की है किंतु जिला में ही बिजली की उपलब्धता कम रहने के कारण धरहरा ग्रीड को मात्र 2 मेगावाट बिजली मुहैया कराई जा रही है ।

धरहरा प्रखंड के अमारी गांव में गुरुवार को महिला शक्ति संस्था के कार्यालय का शुभारंभ किया गया । इस मौके पर दस जरूरतमंद विधवा महिलाओं को आजीवन पेंशन देने की शुरुआत की गई । मौके पर मुख्य अतिथि अमारी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार साहू , महिला शक्ति संस्था की प्रखंड अध्यक्षा फूल देवी , प्रखंड अध्यक्ष निरंजन साहू , प्रखंड युवा अध्यक्षा कुमारी सोनिया , पंचायत अध्यक्षा सोनम देवी मुख्य रूप से मौजूद थी । सोनम देवी ने बताया कि महिला शक्ति संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब जायसवाल एवं अध्यक्षा अनीता सिंह के दिशा-निर्देश गरीब एवं निशक्त जरूरतमंद विधवा , तलाकशुदा एवं किन्नर समाज के लोगों को आंशिक रूप से आर्थिक मदद के लिए आजीवन पेंशन योजना चालू किया गया है । तथा वैसे निसहाय महिलाओं के नाम से बिजली का कनेक्शन है तो उसका भी भुगतान संस्था ही करेगा । यह संस्था निबंधित संस्था है । उन्होंने बताया कि महिला शक्ति संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह मानना है कि महिला शक्ति ही वास्तविक रूप से देश की शक्ति पुंज है तथा महिलाओं में ही देश की शक्ति निहित है ।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बारिश होने के कारण बिनवाड़ा संदलपुर के बीच जमालपुर रोड में नाले का पानी रास्ते पर आ गया था उसी के दौरान पब्लिक को आने जाने में कठिनाई और दिक्कत हो रही थी

नगर निगम की ओर से सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण सी योजना का लोका अर्पण आदरणीय सांसद महोदय राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की उपस्थिति में 112 योजना का लोकार्पण किया गया जिसमें लाइट की दो योजना पुलिया निर्माण की दो योजना पार्क लाइट योजना आवास योजना पीसीसी रोड नाला योजना जिसमें लगभग 20.75 करोड़ रूपया की लागत आई इस योजना में उपस्थित रहे मुंगेर जिला अधिकारी मुंगेर विधायक प्रणव कुमार तारापुर विधायक मुंगेर मेयर कुमकुम देवी

मुंगेर में शिक्षा व्यवस्था की क्या हाल है वह यह तस्वीर देखने से समझा जा सकता है जो की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है स्कूल टाइम में छात्रों को वेल्डर के पास भेज कर बिल्डिंग का काम करवाता है जिसके कारण बच्चों को पढ़ाई बाधित हो रहा है यही नहीं बाल अधिकार कानून का भी धज्जियां उड़ रहा है और बच्चों ने प्रधानाध्यापक के कहने पर टूटे बेंच की बिल्डिंग करवाने आया

Transcript Unavailable.

Hii