धरहरा प्रखंड के राजद कार्यालय में गुरुवार को राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर बैठक आयोजित किया गया । बैठक में मुख्य अतिथि युवा राजद जिलाध्यक्ष आशीफ वसीम तथा प्रदेश महासचिव विनय कुमार सुमन मुख्य रूप से मौजूद थे । बैठक में सर्वसम्मति से संदीप कुमार यादव उर्फ बड्डू यादव को दूसरी बार धरहरा प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया । बैठक की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव ने किया तथा मंच संचालन प्रखंड प्रधान महासचिव हिमांशु कुमार निराला ने किया। मौके पर प्रखंड महासचिव प्रभु यादव , महेशर यादव , बलवीर भारती सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे । बैठक को संबोधित करते हुए राजद युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक आ गया है इसलिए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दिशा-निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं को काम करते हुए प्रखंड के प्रत्येक गांव में ग्राम-चौपाल कार्यक्रम करना है तथा भाजपा सरकार के द्वारा देश में मंहगाई, बेरोजगारी की बढ़ती समस्या से आमजन को अवगत कराना है । उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर से ग्राम - चौपाल की बैठक शुरू कर 26 नवंबर 2023 को राजद जिला कार्यालय में पहुंचना है । वहीं प्रदेश महासचिव ने कहा कि पहले नारा था "भंगी का बेटा हो या राष्ट्रपति का संतान सबको शिक्षा एक समान" किंतु भाजपा की सरकार में वही नारा बदल "वंचित , शोषित , दलित को नहीं है शिक्षा का अधिकार क्योंकि भाजपा चाहती है मनुस्मृति का विस्तार" में बदल गया है , लोगों को जागृत करना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार को केंद्र से उखाड़ फेंकना है ।
