अग्निशमन विभाग द्वारा दो नंबर गुमटी सहित शहर के विभिन्न पंडाल में की गई फायर सेफ्टी के जांच मंगलवार को दो नंबर गुमटी मंगल बाजार दालहट्टा श्यामपुर सहित विभिन्न दुर्गा पूजा के समिति के पंडाल की सुरक्षा के लिए फायर सेफ्टी की जांच की गई मौके पर फायर सेफ्टी ऑफिसर दे सभी समिति को फायर सेफ्टी उपकरण रखने को कहा
धरहरा प्रखंड के भलार दुर्गा मंदिर के प्रांगण में श्री श्री 108 मां दुर्गा निराला नाट्य क्लब भलार की ओर से प्रथम पूजा से लेकर दशमी पूजा तक रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जनकपुर मिथिला धाम से पधारे श्री बाबा बैजनाथ रामलीला मंडली के द्वारा रामलीला की प्रस्तुति की जा रही है । निराला नाट्य क्लब के अध्यक्ष अमित सिंह एवं सचिव बंटी सिंह संयुक्त रूप से बताया कि प्रत्येक वर्ष नवरात्र के पहली पूजा से लेकर सप्तमी पूजा तक संध्या आरती के बाद गांव के ग्रामीण संयुक्त रूप से बैठकर भजन - कीर्तन का आयोजन किया करते थे तथा उसके बाद तीन दिनों तक कलाकरों के द्वारा नाटक की प्रस्तुति की जाती रही है किंतु इस बार प्रथम पूजा से लेकर दशमी पूजा तक रामलीला का आयोजन किया जा रहा है , जिसमे भलार सहित आसपास के गांव के सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित होकर रामलीला का आनंद लें रहे हैं ।
Transcript Unavailable.
शराब माफियाओं एवं शराबीयो पर नकेल कसने के पुलिस अधीक्षक के जारी आदेशानुसार सोमवार को धरहरा थाना पुलिस ने बरमसिया के पहाड़ी जंगलों की तराई में सघन छापेमारी अभियान चलाकर तीन शराब की अवैध महुआ की भट्टियों को ध्वस्त कर 50 लीटर निर्मित देशी महुआ शराब के साथ शराब बना रहे एक युवक को गिरफ्तार किया । धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि माताडीह पंचायत के पहाड़ी क्षेत्रों मे अवैध महुआ शराब बनाया जा रहा है। सूचना पर धरहरा के पहाड़ी क्षेत्रों मे छापेमारी कर शराब बनाने वाली तीन भट्टी तथा पांच सौ किलो फूला हुआ जाबा महुआ को विनिष्ट किया गया । थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि इस छापेमारी अभियान में एस आई राजीव कुमार के नेतृत्व में एलटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से बरमसिया जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों में शराब धंधेबाजों के विरुद्ध अभियान चलाया जिसमें अवैध महुआ शराब निर्माण करते धरहरा थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी स्व० अगनु कोड़ा का 24 वर्षीय पुत्र अमन कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
Transcript Unavailable.
मुंगेर की बड़ी दुर्गा पूरे भारत में प्रसिद्ध है मुंगेर की सबसे बड़ा अखाड़ा मुंगेर की बड़ी दुर्गा स्थान का है मुंगेर की बड़ी दुर्गा 32 कहारो के कंधे पर सवार होकर माता का विसर्जन किया जाता है मां की महिमा इतनी अपरंपार है कि काफी दूर-दूर से वक्त मां की एक झलक पाने के लिए बड़ी दुर्गा स्थान पहुंचते हैं श्रद्धालु हाथ जोड़ मां के चरणों में नतमस्तक हो जाते हैं सच्चे हृदय से जो भी माता से कुछ मांगता है उसके मनोकामना जरुर पूरा होती है
मुंगेर में तिरंगे में लिपटे सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर शिव कुंड लाया गया पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही ग्रामीण में कोहराम मच गया हर कोई अशोक की एक झलक पाने के लिए तरस रहे थे देश भक्ति गीतों पर जवानों को नाम आंखों से श्रद्धांजलि दी मुख अग्नि उनके बड़े पुत्र अशोक ने दी इस दौरान सभी की आंखें नम थी
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
दुर्गा पूजा में कलश स्थापना के लिए कस्टहरनी घाट में स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ आज से नवरात्रि पूजा का प्रारंभ हो गया है लोग अपने-अपने घर में कलश स्थापना की तैयारी कर रहे हैं इसी क्रम में लोग कस्टहरनी घाट से जल लेकर अपने घर में पूजा की तैयारी में जुट गए हैं
