शराब माफियाओं एवं शराबीयो पर नकेल कसने के पुलिस अधीक्षक के जारी आदेशानुसार सोमवार को धरहरा थाना पुलिस ने बरमसिया के पहाड़ी जंगलों की तराई में सघन छापेमारी अभियान चलाकर तीन शराब की अवैध महुआ की भट्टियों को ध्वस्त कर 50 लीटर निर्मित देशी महुआ शराब के साथ शराब बना रहे एक युवक को गिरफ्तार किया । धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि माताडीह पंचायत के पहाड़ी क्षेत्रों मे अवैध महुआ शराब बनाया जा रहा है। सूचना पर धरहरा के पहाड़ी क्षेत्रों मे छापेमारी कर शराब बनाने वाली तीन भट्टी तथा पांच सौ किलो फूला हुआ जाबा महुआ को विनिष्ट किया गया । थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि इस छापेमारी अभियान में एस आई राजीव कुमार के नेतृत्व में एलटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से बरमसिया जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों में शराब धंधेबाजों के विरुद्ध अभियान चलाया जिसमें अवैध महुआ शराब निर्माण करते धरहरा थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी स्व० अगनु कोड़ा का 24 वर्षीय पुत्र अमन कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
