धरहरा थाना परिसर में को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई ‌। प्रखंड के विभिन्न पूजा समिति सदस्यों के अलावा अन्य समाजसेवी व बुद्धिजीवी ग्रामीणों की उपस्थिति में शांति व्यवस्था को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए गए । शांति समिति की बैठक बीडीओ मृत्युंजय कुमार , सीओ पूजा कुमारी तथा धरहरा थाना के एस आई राजीव कुमार के नेतृत्व में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से अमित सिंह , राकेश पटेल , कुंदन सिंह निकुंभ , शंभू सिंह , कैलाश मिश्रा , पंकज सिंह, सूरज सिंह , निरंजन तांती , मिलन पटेल , बबलू सिंह सहित अन्य ग्रामीण एवं पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारी ने कहा विधि-व्यवस्था एवं भाईचारे के साथ मां की पूजा - अर्चना करें। धरहरा पुलिस प्रशासन चौबीस घंटे विधि - व्यवस्था के लिए तत्पर हैं जिसमें थाना क्षेत्र के लोगों का सहयोग भी अपेक्षित है। पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की घटना पर प्रशासन को सूचित करना पूजा समिति की जिम्मेदारी रहेगी । पूजा समिति मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा को लगाकर रखें, जिससे कि पूजा व मेला के दौरान विधि-व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले अदंड प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखी जा सके । जिला प्रशासन के निर्देशानुसार ससमय मूर्ति विसर्जन करने की बात कही ।वहीं पूजा समितियों के द्वारा अपने - अपने क्षेत्रों में मेला के साथ ही विसर्जन के दौरान होने वाले परेशानियों से पदाधिकारी को अवगत कराया गया ।