रेल प्रशासन से लगा रहे मदद की गुहार।

मुंगेर से विपिन कुमार की रिपोर्ट विस्तारपूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ धन्यवाद।

मुंगेर जिला केंद्रीय मंत्री रविशंकर के निगरानी में। केंद्रीय की विशेष नजर बिहार पर। गंगा रजक की रिपोर्ट।  मुंगेर। कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार के मंत्री भी राज्य के तमाम जिलों की निगरानी केंद्रीय मंत्री कर रहे हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि केंद्र के मंत्री को राज्य की निगरानी दी गई है। जिसके बाद राज्य के तमाम नागरिकों में हड़कंप मच गया है, तथा प्रशासन आने जाने वालों पर कड़ी निगरानी रख रही है। मुंगेर जिला की निगरानी केंद्रीय मंत्री रविशंकर कर रहे हैं। क्योंकि यहां कोरोना वायरस से एक की मौत एवं 64 संदिग्ध होने के बाद हड़कंप मच गया था। जिसके बाद राज्य ने केंद्रीय मंत्री को कमान दी है और केंद्र सरकार बिहार में वायरस ना फैले इसको रोकने हेतु कमान कस ली है। श्री रविशंकर को मुंगेर के अलावा मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, रोहतास,पूर्णिया, सहरसा, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी सुपौल, सीवान ,पश्चिमी चंपारण की निगरानी दी गई है। जबकि अन्य जिलों की निगरानी केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को दी गई है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थिति कितनी भयावह है। मोबाइल वाणी सबों से अनुरोध करती है कि आप घर में रहें सुरक्षित रहें।

धरहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ प्रभात रंजन के नेतृत्व में धरहरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह अंचल पदाधिकारी मोहम्मद अबुल हुसैन के नेतृत्व में आज धरहरा बाजार के नामी-गिरामी नारायण साहू के यहां छापामारी की गई बाजार में बढ़ती कीमतों के कारण आलू का भाव ₹30 किलो और प्याज का भाव ₹40 तक चले जाने के कारण जनता ने शिकायत की थी जिसे देखकर धरहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने यह कदम उठाया नारायण साहू के यहां छापामारी के दौरान आलू और प्याज नहीं पाया गया उस दुकानदार को समझाया गया और उन्हें चेतावनी भी दिया गया उनके दुकान के सामने चार्ट लिस्ट लगा दिया गया दुकानदारों को हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि इस रेट से ज्यादा लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से गंगा रजक मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि वो अभी मुंगेर के सदर बाजार में हैं जहां शहरी फुटपाथ बिक्रेता के अध्यक्ष से बात कर रहे है।विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के संदलपुर से सुबोध कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम प्रमिला देवी से साक्षात्कार ले रहे है जिसमें प्रमिला देवी का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से पुरे देश भर में बंदी कर दी गई है जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।वही बंदी के कारण इनके पति भी काम नहीं कर पा रहे है जिसकारण खाने-पीने में भी परेशानी हो रही है। वही सामानो की बिक्री अधिक मूल्य पर की जा रही है जिससे वह अधिक दामों में खरीदने को विवश है।इसलिए इनका कहना है कि सरकार को गरीबों की मदद करनी चाहिए ताकि गरीबों की मदद हो सके।

Transcript Unavailable.

लॉकडाउन ने हमारी परेशानियां बढ़ाई सरकार जमालपुर में पानी की दें सुविधा। सुने़ चाय बेचने वाले राजाराम के साथ वार्ता का अंश।खबर को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से गंगा रजक मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार ले रहे हैं कोरोना ने छिना दिहाड़ी मजदूरों का हाथ काम, खासे परेशान उदासीन हैं। विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुनें।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से गंगा रजक मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार ले रहे हैं उन्होंने अरुण कुमार गुप्ता से बात की उनका कहना है की वो स्टेशन पर पकौड़ा बेचते हैं।स्टेशन अभी बंद है जिस कारण से उनका रोजगार बंद है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।