टेटिया बंबर प्रखंड के बनौली पंचायत के जहांगीर गांव में पैक्स अध्यक्ष मनोरंजन कुमार के द्वारा साबुन और मार्क्स का वितरण किया गया कोरोनावायरस से बचने को लेकर एक सौ मार्क्स का वितरण और साबुन किया गया विस्तार से सुनने के लिए क्लिक करें।
हवेली खरगपुर क्षेत्र के गालीमपुर मैं बरसों से रामनवमी पूजा में मेला होता था इस वर्ष लॉक डॉन के वजह से मेला हो गया सुन सान लोग घर से बाहर निकलने से डर रहा है घर में ही लोग पूजा कर रहे हैं कानून का पालन कर रहे हैं प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहे हैं। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के रामपुर पंचयत में इन दिनों दूसरे राज्य से आने वाले मजदूरों की संख्या में इन दिनों लगातार बृद्धि हो रही है, कोरोना महामारी को लेकर बिहार सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा लोकडाउन में बिहार से बाहर दूसरे राज्य में रुके होने वाले मजदूरों की पलायन अपने अपने ग्रामीण के तरफ बढ़ता जा रहा है खगरिया जिला के गोगरी रामपुर में दुशरे राज्य से आने वाले की संख्या बढ़ता जारहा है रामपुर पंचयतो में खगरिया जिला के बिभाग के द्वारा चिनिहित रामपुर के उत्क्रमिक बिद्यालय को किया गया, चनिहित स्कूलों में रामपुर के मुखिया, और सरपंच नूर आलम समिति मुर्तुजा रही के दूर करि निगरानी में बाहर से रामपुर आने बाले प्रबासी को स्कुल में रखा गया है जो की गोगरी प्रशासन के निगरानी में है। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के रामपुर दियारा सहित पुरे इलाके में इन दिनों कोरोना जैसे महामारी को लेकर सभी भयभीत है जिस कारण किसान के खातों के फसल को काटने को तैयार नहीं है जिस करना लचार किसान अपने खेतो के फसलों को लेकर काफी परेशान है। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बरियारपुर प्रखंड में 3 बजे से सुबह 6 बजे तक और शाम के 3 बजे से 6 बजे तक सामान की खरीद बिक्री कर सकते हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कोरोना की रोकथाम एवं इससे बचाव को लेकर बिहार सरकार द्वारा कई अहम कदम उठाये जा रहे हैं. इसी कड़ी में पोषण पुनर्वास केन्द्रों के संचालन को लेकर भी राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा एक अहम फैसला लिया गया है. कोरोना संक्रमण के कारण अब राज्य के पोषण पुनर्वास केंद्र बंद नहीं होंगे. इन केन्द्रों में चिकित्सकीय जटिलतायुक्त कुपोषित बच्चों की भर्ती जारी रहेगी. कोविड 19 के निर्धारित मानकों के अनुसार सभी पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती होने वाले कुपोषित बच्चों एवं उनकी माताओं को कोरोना संक्रमण से बचाव किया जाएगा. इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सभी सिविल सर्जन को पत्र लिखकर विस्तार से दिशा निर्देश दिया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत के 9 नंबर वार्ड में अविनाश कुमार पिता पप्पू मंडल पानी भरने के लिए वहां पर गया था बातों बातों में मारपीट हो गया जिसमें की अविनाश कुमार का सीर फट चुका है नजदीकी चिकित्सक ने सिर का सिलाई किया माहौल दोनों तरफ से गर्म है। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
देश में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इससे निपटने की भी तैयारी भारत सरकार द्वारा तेज कर दी गयी है. देश में कोवीड-19 की रोकथाम और प्रबंधन की उच्चतम स्तर पर निगरानी की जा रही है और राज्यों के सहयोग से विभिन्न कार्रवाई शुरू की गई है. पीपीई( व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों), मास्क और वेंटिलेटर की आवश्यकता को पूरा करने के लिए इनके उत्पादन करने वाले उद्योग चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और चिकित्सा कर्मियों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण बनाने की कोशिश कर रहे हैं. कोरोना के गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत होती है. इसे ध्यान में रखते हुए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को वेंटिलेटर निर्माण करने की जिम्मेदारी दी गयी है. साथ ही सभी दवा कंपनियों ने सरकार को आश्वासन दिया है कि इस संकट के दौरान दवाओं की कोई कमी नहीं होगी. यहां तक कि ऑटो निर्माता भी वेंटिलेटर विकसित करने और उत्पादन करने के लिए काम कर रहे हैं. कोरोना से लड़ने के लिए देश भर में चिकित्सा कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है एवं किसी भी आपातकालीन स्थिति से लड़ने की तैयारी मुकम्मल की जा रही है. इसको लेकर प्रेस सूचना ब्यूरो भारत सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की जा रही तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी है। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। सिंगापुर स्थित ऑनलाइन प्लेटफार्म करेगा 10 लाख पीपीई किट की आपूर्ति: अब तक, देश भर के विभिन्न अस्पतालों में 3.34 लाख पीपीई उपलब्ध हैं. भारत सरकार द्वारा लगभग 60,000 पीपीई किट पहले ही खरीद और आपूर्ति की जा चुकी है. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने चीन से 10,000 पीपीई की व्यवस्था की है जो प्राप्त भी हुए हैं और वितरित किए जा रहे हैं. 4 अप्रैल तक अन्य 3 लाख दान किए गए पीपीई कवरल्स आने हैं. 3 लाख पीपीई के लिए एक आदेश कारखानों के साथ रखा गया है. पीपीई किट के विदेशी स्रोतों को भी दुनिया भर में मांग में भारी वृद्धि का सामना करना पड़ रहा है. विदेश मंत्रालय के माध्यम से उनसे संपर्क किया जा रहा है. सिंगापुर स्थित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की पहचान की गई है जो 10 लाख पीपीई किट की आपूर्ति कर सकता है और उन्हें खरीदने के लिए विदेश मंत्रालय के माध्यम से एक आदेश दिया गया है. कोरिया में स्थित एक और आपूर्तिकर्ता, जिसकी वियतनाम और तुर्की में उत्पादन कंपनियों के साथ टाईअप है, को 1 लाख से अधिक पीपीई किटों की दैनिक उत्पादन क्षमता के साथ पहचान की गयी है. इस कंपनी को 20 लाख पीपीई किटों की आपूर्ति के लिए विदेश मंत्रालय के माध्यम से आदेश दिए गए हैं. प्रतिदिन 1 लाख मास्क बनेंगे, देश के अस्पतालों में अभी 11.95 लाख एन-95 मास्क उपलब्ध: N95 मास्क का निर्माण दो घरेलू उत्पादकों द्वारा किया जा रहा है. वे इस समय प्रति दिन 50,000 मास्क की आपूर्ति करने में सक्षम हैं, लेकिन अगले सप्ताह के भीतर प्रति दिन 1 लाख मास्क बनाने की क्षमता बढ़ा रहे हैं. डीआरडीओ स्थानीय निर्माताओं के साथ मिलकर प्रति दिन लगभग 20,000 एन-99 मास्क का उत्पादन कर रहा है. यह आपूर्ति एक सप्ताह के समय में उपलब्ध होने की भी उम्मीद है. देश के अस्पतालों में अब तक स्टॉक में 11.95 लाख एन-95 मास्क हैं. पिछले दो दिनों में अतिरिक्त 5 लाख मास्क वितरित किए गए और 1.40 लाख मास्क आज वितरित किए जा रहे हैं. साथ ही सिंगापुर से 10 लाख मास्क पीपीई किट के हिस्सा होंगे. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को 30,000 वेंटिलेटर निर्माण के दिया गए आर्डर: कोवीड-19 रोगियों के लिए वेंटिलेटर की आवश्यकता होती है, क्योंकि वे तीव्र श्वसन रोग सिंड्रोम (एआरडीएस) विकसित करते हैं. इस समय कोवीड-19 के 20 से कम मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. इसके विपरीत, कोवीड-19 रोगियों के उपचार के लिए देश भर के विभिन्न अस्पतालों में 14000 से अधिक वेंटिलेटर की पहचान की गई है.नोएडा में एक घरेलू निर्माता एगा हेल्थकेयर उपयुक्त वेंटिलेटर विकसित करने में सक्षम है और उन्हें 10000 वेंटिलेटर का ऑर्डर दिया गया है. अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है. इसके अलावा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को 30,000 वेंटिलेटर का ऑर्डर दिया गया है, जो इस प्रयास में घरेलू निर्माताओं के साथ सहयोग करने जा रहा है. भारतीय ऑटो निर्माता भी वेंटिलेटर बनाने की तैयारी कर रहे हैं.इस बीच, वेंटिलेटर की आपूर्ति करने के लिए हैमिल्टन, माइंड्रे और ड्रेगर जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को भी आदेश दिए गए हैं. विदेश मंत्रालय भी उनसे 10,000 वेंटिलेटर की सोर्सिंग के लिए चीन में सप्लायर्स के पास पहुंच रहा है
