दो निगेटिव केस होने से प्रशासन ने ली राहत।

खगरिया जिला के रामपुर में दूसरे राज्य से आने वाले की संख्या 32से बढ़कर हुआ 38

धरहरा (संवाददाता): कोरोना वायरस की महामारी से बचाने को लेकर धरहरा महरना पंचायत के मुखिया पुत्र समाजसेवी भवेश यादव ने पंचायत के सैकडो़ लोगो को घर -घर जाकर मास्क व साबुन वितरित किया ।समाजसेवी भवेश यादव ने कहा कि मुखिया पुत्र होने केउ नाते हमारा फर्ज है कि हमारा समाज स्वस्थ्य व सुरक्षित रहे इसी कडी़ मे पहाड़ की तराई मे अवस्थित जगदीशपुर माझी टोला ,जगदीशपुर वस्ती सहित धरहरा महरना पंचायत के सभी घरो मे कोरोना वायरस से वचाव हेतु छिड़काव के साथ मास्क व साबुन वितरित किया गया । उन्होने लोगो से सरकार के निर्देश के आलोक मे लाँकडाउन के तहत घरो मे रहकर स्वस्थ्य व सुरक्षित रहने की अपील की।मौके पर नीरज यादव सहित गाँव के लोग मौजुद थे ।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।

जिला पुलिस द्वारा लॉकडाउन और कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर अभियान चलाया गया. लॉक डाउन के मद्देनजर ड्रोन सर्विलांस किया गया. मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह की मौजूदगी में पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे से बाजारों और तंग गलियों की निगरानी की गई ताकि लॉक डाउन के दौरान बाहर निकलने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा सके. मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह की मौजूदगी में ड्रोन सर्विलांस के जरिए गलियों की निगरानी कराई गई. इसके अलावा सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत शहरों का सैनिटाइजेशन कराया गया. शहर की गलियों सड़कों को मुंगेर पुलिस द्वारा सैनिटाइज कराया गया ताकि संक्रमण के प्रभाव को कम किया जा सके. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लॉक डाउन को सुनिश्चित कराया गया है तथा इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को सफल बनाना है और पुलिस अपना काम कर रही है. सैनिटाइजेशन को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए शहर का सैनिटाइजेशन कराया है ताकि संक्रमण के प्रभाव को कम किया जा सके. इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हरिशंकर कुमार ने कहा कि मुंगेर पुलिस लोगों की सेवा के लिए तत्पर है। मौके पर कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, विजेंद्र कुमार, विनोद कुमार तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।

लॉक डाउन टूटने के बाद विभागीय कार्य होंगे : डीईओ।

धरहरा(संवाददाता):शिव प्रार्वति एच पी गैस अलर्वट रोड जमालपुर की उदासीनता के कारण उपभोक्ताओ को गैस लेने के लिए कतारबद्ध खडा़ होकर अपने नम्बर का इंतजार करना पड़ रहा है।सनद रहे कि गैस एजेन्सीयो को उपभोक्ताओ को गैस सलैण्डर की होम डिलेवरी बिना किराया लिऐ किया जाना है।लेकिन यह सुविधा उपभोक्ताओ को नही मिलने के कारण गैस उपभोक्ताओ ने लॉकडाउन को तोड़कर शिव प्रार्वती एच पी गैस संचालक के दुकान पर कतारबद्ध होकर अपने नम्बर का इंतजार कर रहे है जिससे सरकार के लॉकडाउन का खुलेआम उल्लंधन दिखाई पड़ रहा है ।गैस संचालन की उदासीनता के कारण लोग रसोई गैस के लिऐ कोरोना वायरस की परबाह किये बगैर घर से निकलकर कतारबद्ध खडे़ दिखाई दिये,जिससे लाँकडाउन जमालपुर शहर मे विफल साबित हो रहा है ।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से गंगा रजक मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि जिले में टेट एवं स्टेट उत्रिन शिक्षकों ने अपने घर में वेदना दिवस मनाया। जिसमे शिक्षकों ने अपने धर्मो के अनुसार अपने ईश्वर का आराधना किया। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि कोरोना संक्रमण की जांच करने वाले डॉक्टर और पुलिस पर हो रहे हमले को लेकर तेजस्वी यादव ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह नाजुक दौर है। डॉक्टर पर पत्थर मारना भगवान पर पत्थर मारने के बरबार है। तेजस्वी ने कहा कि कहा कि बीते दो दिन से डॉक्टर और पुलिस के प्रति हिंसा के जो समाचार देखने को मिले हैं वो मन को व्यथित करने वाले हैं। ऐसे सभी कृत्य मानवता की संवेदनाओं को और कोरोना से लड़ाई के प्रति हमारे समर्पण को शर्मसार करते हैं। ये हम सभी के लिए एक कठिन समय है, ऐसा समय जो खतरनाक कोरोना वायरस के रूप में मानव जीवन के लिए चुनौती प्रस्तुत कर रहा है। सरकार और विपक्ष ऐसे कठिन समय में एकजुट होकर कार्य कर रहें हैं क्यूंकि प्रत्येक नागरिक को इस समय एक दूसरे के साथ भरोसे और सहयोग की आवश्यकता है। प्रत्येक देशवासी, प्रत्येक बिहारवासी को जीवन बचाने की इस मुहीम में योगदान देने की आवश्यकता है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से रविंदर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि खगरिया जिला के गोगरी जमालपुर के रोड नंबर 14 में इमली तल में प्रतियेक बर्ष के भाटी ईस बर्ष, दुर्गा माता के भवन परिसद में माता के भक्तो का सन्नाटा देखने को मिल रहा है कारण, भारत सरकार के द्वारा आपातकालीन अस्थिति में लोकडाउन का निर्णय लिया गया जिसका पालन आम जनता के द्वारा किया जा रहा है कोरोना जैसे देश व्यापी महामारी से बचने के लिए जरूरी है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।