धरहरा (संवाददाता): कोरोना वायरस की महामारी से बचाने को लेकर धरहरा महरना पंचायत के मुखिया पुत्र समाजसेवी भवेश यादव ने पंचायत के सैकडो़ लोगो को घर -घर जाकर मास्क व साबुन वितरित किया ।समाजसेवी भवेश यादव ने कहा कि मुखिया पुत्र होने केउ नाते हमारा फर्ज है कि हमारा समाज स्वस्थ्य व सुरक्षित रहे इसी कडी़ मे पहाड़ की तराई मे अवस्थित जगदीशपुर माझी टोला ,जगदीशपुर वस्ती सहित धरहरा महरना पंचायत के सभी घरो मे कोरोना वायरस से वचाव हेतु छिड़काव के साथ मास्क व साबुन वितरित किया गया । उन्होने लोगो से सरकार के निर्देश के आलोक मे लाँकडाउन के तहत घरो मे रहकर स्वस्थ्य व सुरक्षित रहने की अपील की।मौके पर नीरज यादव सहित गाँव के लोग मौजुद थे ।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
