सुपर पावर अमेरिका का पावर किया सीज करोना वायरस ने इस तरह से कहर बरसा रहा है 8000 से अधिक लोगों का मौत हो चुका है 400000 से अधिक लोग पॉजिटिव हैं दुनिया के 90% देश कोरोना के चपेट में आ चुके हैं दुनिया के कई देश ने लोक डॉन किया है आपातकाल लगाया है अगर लोग ध्यान इस पर नहीं दिया सावधानी नहीं बरते गा तो आने वाले समय में दुनिया बारूद के ढेर पर खड़ा हो जाएगा जो कभी भी ब्लास्ट हो सकता है। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार एवं A D M मुंगेर ने किया हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत मध्य विद्यालय शामपुर Quarantine सेंटर का निरीक्षण कोरोना संबंधित वाले व्यक्ति जो दूसरे जो दुसरे राज्यों से आए हुए हैं उसको सेंटर में रखा गया है उनके लिए खाना पीना सोने का व्यवस्था स्वास्थ संबंधी व्यवस्था सरकारी कर्मचारी एवं पंचायत प्रतिनिधि द्वारा किया गया है बहिरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण मुरारी सिंह उप मुखिया आनंदी पंडित ऑपरेटर शोभा कुमारी पंचायत सचिव संभू मंडल उपस्थित है। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

कोरोना को लेकर लोगों को चिन्हित का आदेश 24 सदस्यी टीम का गठन, निरीक्षण दिवस में ही है।

मुंगेर क्षेत्र के जमालपुर एवं धरहरा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पिछले 14 दिनों में विदेश दूसरे राज्यों से आए व्यक्तियों तथा जिला अंतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के तहत यथासंभव होम कोरेंटिन के अतिरिक्त विद्यालयों कोरेंटिन हेतु चिन्हित किया गया है विस्तारपूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

धरहरा अनुमंडल पदाधिकारी खगेशचंद्र झा ने जिले के पदाधिकारीयो के साथ धरहरा प्रखंड के कोरोनाटाइन सेन्टरो का अद्धतन स्थिति का जायजा लिया ।एसडीएम ने धरहरा बीडीओ डाँ प्रभात रंजन ,सीओ अब्बुल हुसैन सहित अन्य पदाधिकारीयो के साथ नक्सल प्रभावित महगामा पंचायत के मध्य विधालय गोविन्दपुर मे बनाऐ गए कोरोनाटाइन सेन्टरो मे रह रहे लोगो से पुछताछ कर अद्धतन स्थिति का जायजा लिया।उन्होने लोगो को कोरोना वायरस की महामारी से सुरक्षा हेतु एतिहात बरतने को कहा ताकि सुरक्षित होकर ही इस कोरोना वायरस की महामारी से लडा़ जा सके।उन्होने सरकार के निर्देश के आलोक मे लाँकडाउन का पालन करने का निर्देश दिया।विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

धरहरा जिलाधिकारी राजेश मीणा ने अपने लाँ-लश्कर के साथ जिले के कोरोनाटाईन सेन्टर मे रह रहे लोगो से मुलाकात कर सेन्टरो की स्थिति का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने धरहरा प्रखंड के मध्य विधालय मोहनपुर व जमालपुर प्रखंड के सिघिया मे अवस्थित कोरोनटाइन सेन्टर मे रह रहे लोगो की सुविधा सहित चिकित्सक द्वारा जांच की सुविधा का अद्धतन स्थिति का जायजा लिया ।डीएम ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी से लोगो को बचाने के जिला प्रशासन निरंतर प्रयास कर रही है इसी कडी़ मे कोरोनाटाइन सेन्टर बनाया गया है जहाँ दुसरे राज्य या जिले से आने -जाने बाले लोगो को लाँक डाउन के तहत कोरोनटाइन सेन्टरो मे रखकर चिकित्सा के साथ ही सारी सुविधा पंचायत स्तर पर किया जा रहा है,डीएम ने मध्य विधालय मोहनपुर के कोरोनाटाइन सेन्टर मे रह रहे 16 लोगो के वस्तु स्थिति का जायजा लिया एवं संबंधित लोगो को लाँकडाउन का पालन करने का निर्देश दिया।उन्होने कहा कि सरकार से जुडे़ आशा,आँगनबाडी़ सेविका,एएन एम सहित सभी स्वास्थ्य से जुडे़ लोग घर-घर जाकर बाहर से आने जाने बाले लोगो की जानकारी लेकर संवंधित विभाग को सूचना देगे ताकि कोरोना वायरस की महामारी से लोगो को बचाया जा सके।डीएम ने लोगो से सरकार के द्वारा निर्देश का सख्ती से पालन कर समाज को स्वस्थ व सुरक्षित रखने मे मदद करने की अपील किया।मौके पर एडीएम विधानंद सिंह,एस डीएम खगेशचन्द्र झा,धरहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी डां प्रभात रंजन व धरहरा अंचलाधिकारी अबुल हुसेन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

जमालपुर वार्ड नंबर 14 के युवकों ने मिलकर क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर गरीबों के बीच खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।

नरेश आनंन्द

हेल्पिंग हैंड क्लब की ओर से लॉक डाउन को लेकर गरीब एवं जरूरतमंद के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया बताया जाता है कि मंगलवार को जमालपुर प्रखंड के नया टोला केशोपुर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप 50 गरीब देहारी मज़दूरों एवं जरूरतमंद मांझी जाति के लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया जरूरतमंद लोगों को चावल दाल आटा प्याज आलू सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

पटना (पटना)- बिहार सरकार लोगों को बड़ी सौगात देने जा रही है. अब सरकार लोगों को तीन महीने का राशन फ्री में देने जा रही है. इसके लिए बाकायदा जिलाधिकारियों को आदेश जारी किया गया है कि वे लोगों को इस बात की जानकारी दें. साथ ही अब राशन की दुकानें भी नए समय के अनुसार खुलेंगी. जानकारी के अनुसार अब राशन की दुकानें सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेंगी. सुबह 7 बजे से 10 बजे तक का समय बुजुर्गों के राशन लेने के लिए होगा. इस समय के अलावा हर कोई राशन ले सकेगा. वहीं राशन की दुकानों पर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक महिलाएं ही अनाज ले सकेंगी. उल्लेखनीय है कि सरकार ने पहले भी दुकानदारों को शिफ्ट में अनाज बांटने का निर्देश दिया था लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा था. जिसके बाद अब खाद्य विभाग ने इसके लिए शिफ्ट तय कर दी है अनाज को जिलों में भेजने के साथ-साथ सरकार ने इसके प्रचार की भी व्यवस्था करने का फैसला किया है. इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को बकायदा पत्र भी लिखा गया है. पत्र में कहा गया है कि गांव में ढोल बजाकर लाभुकों को संबंधित अनाज के बारे में जानकारी दी जाए कि 3 महीने का अनाज उन्हें मुफ्त में दिया जा रहा है. प्रचार के लिए दूसरे स्थानीय माध्यमों का भी सहारा लेने की सलाह दी गई है. सरकार ने राज्य के सभी 8 करोड़ 66 लाख लाभुकों को 5 किलो अनाज मुफ्त में अगले 3 महीना तक देने का फैसला किया है. यही नहीं 1 करोड़ 68 लाख राशन कार्ड धारकों को एक किलो दाल भी मुफ्त में दी जाएगी. इसके लिए सरकार ने दाल की व्यवस्था नेफेड से की है. सरकार ने यह भी तय किया है कि जन वितरण विक्रेता अगर चाहे तो तीनों महीने का अनाज एक साथ उठा सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो इससे लाभुकों को भी इकट्ठा 3 महीने का अनाज मिल सकेगा.