पटना(महताबआलम) - कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कई आपातकालीन चिकित्सकीय सेवाओं को बाधित होने से बचाने के प्रयास किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में ब्लड सेंटर के बेहतर परिचालन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. देश भर के कई ब्लड सेंटरों को कोरोना संक्रमण को लेकर असमजंस की स्थिति पैदा हुयी है. वहीँ कोरोना को लेकर स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों के मन में भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं. इसको लेकर राष्ट्रीय रक्त संचरण परिषद( स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार) के निदेशक डॉ. शोबिनी राजन ने गाइडलाइन जारी कर इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी है. साथ ही स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटीज एंड स्टेट ब्लड ट्रांस्फ्यूजन काउंसिल को दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए ब्लड सेंटर में खून की उपलबध्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. स्वैच्छिक रक्तदान पर निर्भर है ब्लड सेंटर: - पत्र के माध्यम से बताया गया कि ब्लड केन्द्रों का परिचालन स्वैच्छिक रक्तदान पर ही निर्भर करता है. थेलेसेमिया, गंभीर एक्सीडेंट, गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर रूप से बीमार लोगों को आपातकाल स्थिति में खून की निरंतर जरूरत होती है. ब्लड की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त मात्रा में खून का स्टॉक होना जरुरी है. इसके लिए सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए ब्लड कलेक्शन एवं स्वैच्छिक रक्तदान को जारी रखने की जरूरत है. कोरोना संक्रमण के मद्देनजर ब्लड कलेक्शन एवं स्वैच्छिक रक्तदान के दौरान जरुरी एहतियात बरतने की भी सलाह दी गयी है. ब्लड ट्रांस्फ्यूजन से संक्रमण फैलने का खतरा नहीं: - पिछले दो दशकों के दौरान उभरे अन्य दो कोरोनोवायरस(एसएआरएस एवं एमइआरएस-कोरोनावायरस) में कभी भी ट्रांस्फ्यूजन से संक्रमण फैलने के मामले सामने नहीं आए हैं. अमेरिकन एसोसिएशन ब्लड बैंक, यूएस-एफडीए एंड सीडीसी ने भी ब्लड ट्रांस्फ्यूजन से कोरोना संक्रमण फैलने की कोई पुष्टि नहीं की है. उनके द्वारा ब्लड कलेक्शन प्रतिष्ठानों को कोई अतिरिक्त कार्रवाई का सुझाव नहीं दिया गया है. यह बताया गया है कि व्यक्तियों को रक्तदान प्रक्रिया के माध्यम से या ट्रांसफ्यूजन के माध्यम से कोविड-19 के प्रसार का जोखिम नहीं है, क्योंकि श्वसन वायरस आमतौर पर रक्तदान या ट्रांस्फ्यूजन के माध्यम से नहीं फैलता है. रक्तदाताओं के लिए दिए गए सुझाव: - रक्तदाता विदेश या संक्रमित क्षेत्र से आए हों, उन्हें अगले 28 दिन तक रक्तदान करने के लिए मना किया गया है • जो रक्तदाता किसी कोरोना संक्रमित मरीज के नजदीकी सम्पर्क में आया हो, उन्हें भी अगले 28 दिन तक रक्तदान करने के लिए मना किया गया है • जो रक्तदाता कोरोना संक्रमित हैं, उन्हें उनके उपचार के बाद एवं पूर्णता ठीक होने के बाद ही रक्तदान करने की सलाह दी गयी है ब्लड कलेक्शन प्रतिष्ठानों को भी सतर्क रहने की जरूरत: - ब्लड डोनेशन साईट पर सामाजिक दूरी बरतने की जरूरत • ब्लड डोनेशन साईट पर हेल्थ वर्कस को संक्रमण रोकथाम के लिए हाथों की सफाई, संदिग्ध कोरोना रोगी से नजदीकी संपर्क में आने से बचना, मास्क. ग्लव्स एवं कैप का इस्तेमाल करने की सलाह दी गयी है. साथ ही इस्तेमाल की गयी मास्क, ग्लव्स एवं कैप को सुरक्षित रूप से डिस्पोज करने की भी सलाह दी गयी है • डोनर को कोरोना के विषय में जानकारी देना एवं डिस्प्ले के माध्यम से भी डोनर को जागरूक करना
Transcript Unavailable.
बिहार सरकार के पूर्व काबीना मंत्री कुशल राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी उपेंद्र प्रसाद वर्मा जी का अंतिम दर्शन राजद के स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय हेमजापुर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्मा जी के निधन से मैं काफी मर्माहत हूं। 1974 के छात्र आंदोलन से लेकर मृत्योपरांत तक वर्मा जी और मैं एक दूसरे के काफी करीब रहा जमालपुर एवं मुंगेर का आज हम जो विकास देख रहे हैं उसमे वर्मा जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। शरीर अस्वस्थ्य रहने के बावजूद भी जमालपुर के विकास के लिए वे हमेशा चिंतित रहते थे। वे सिद्धांत के काफी पक्के थे अपने मंत्रित्व काल में ईमानदार पदाधिकारियों का हमेशा हौसला बढ़ाते रहते थे तथा भ्रष्ट अधिकारियों को दंडित कर उन्हें सुधरने पर मजबूर करते थे उनके स्वच्छ छवि, निष्ठा एवं उनकी ईमानदारी एवं योग्यता को देखते हुए लालू प्रसाद एवं राबड़ी देवी अपने मुख्यमंत्री काल में महत्वपूर्ण विभाग वर्मा जी को सौंपे हुए थे।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
कोरोना वायरस एक वैश्विक महामारी के रूप में फैल चुकी है। कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में लाखों लोगों की जान जा चुकी है। भारत में भी कोरोनावायरस का बढ़ता प्रकोप देखने को मिल रहा है ।कोरोना वायरस से भारत भी अछूता नहीं है । बिहार में कोरोना वायरस से पहली मौत का शिकार मुंगेर चुरंबा निवासी मु. सैफ का हुआ है । इस खबर को सुनते ही मुंगेर शहर वासियों के बीच भय का माहौल बन गया ।लेकिन मुंगेर नगर निगम ने इसको चैलेंज के रूप में लिया ।मुंगेर नगर निगम के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी ने कोरोना वायरस की लड़ाई में जमकर अपनी भागीदारी निभाई।नगर निगम सफाई कर्मी एवं पदाधिकारी ने अपनी जान की परवाह किए बगैर दो शिफ्ट में शहर की फागिंग एवं सैनिटाइजेशन कार्य प्रारंभ किया।सफाई कर्मी एवं पदाधिकारी ने अपने परिवार से दूर रहकर अपना कार्य करते रहा जिसका परिणाम है कि आज मुंगेर कोरोनावायरस से मुक्त है। सफाई कर्मी के खुद के सैनिटाइजेशन के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा नगर निगम कार्यालय में सैनिटाइजेशन बूथ का प्रारंभ शुक्रवार को किया गया।इस सैनिटाइजेशन बूथ में सफाई कर्मी को हर्बल द्वारा सेनीटाइज किया जाता है ताकि सफाई कर्मी को कोरोना वायरस से परेशानी ना हो। नगर आयुक्त श्री कांत शास्त्री ने बताया कि जिस तरह हमारे सफाई कर्मी ने दिन रात एक कर मुंगेर नगर निगम के सभी वार्डों में फागिंग एवं सैनिटाइज करने का कार्य किया है वह काबिले तारीफ है ।हमारे सफाई कर्मी एवं पदाधिकारी ने अपनी जान की परवाह किए बगैर सभी कार्य को अंजाम दिया है । सफाई कर्मी के सुरक्षा को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने सेनीटाइज बूथ को खोला गया है ।अब सभी सफाई कर्मी खुद इस बूथ के माध्यम से अपना शरीर का सैनिटाइज कर सकते हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
लॉकडाउन को लेकर पुलिस ने की लाठीचार्ज दर्जनों लोग हुए कोप भाजन शिकार, मची रही अफरातफरी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जुवली वेल स्थित निकास द्वार को रेल प्रशासन ने सील कर दिया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव प्रोफेसर डॉ शरद राय उर्फ बमबम यादव ने राजद के पूर्व मंत्री उपेंद्र प्रसाद वर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया । साथ ही उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री उपेंद्र प्रसाद वर्मा ओजस्वी वक्ता प्रखर नेता लालू राबड़ी जी के 15 वर्ष के मंत्रिमंडल में कई विभाग के मंत्री पद पर कार्यरत थे ।उनके नहीं रहने से राज्य और मुंगेर जिला को काफी क्षति हुई है। जिसका भरपाई कभी नहीं की जा सकती है ।वर्मा जी 25 वर्ष तक जमालपुर विधानसभा के विधायक रहे और पार्टी के विचारधारा को लेकर हर वक्त सड़क से विधानसभा तक मजबूती के साथ रखने का कार्य करते थे। संवेदना व्यक्त करने वाले में भारत सरकार के पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव मुंगेर विधायक विजय कुमार विजय ,राजद के जिला अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह, अल्पसंख्यक के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब उर रहमान, बुद्धिजीवी के प्रदेश महासचिव विनय कुमार सुमन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष साहेब मलिक, राजद के प्रदेश महासचिव चक्रपाणि हिमांशु ,प्रदेश महासचिव पंकज यादव, राजद के वरिष्ठ नेता नरेश सिंह यादव, राजद नेता अरविंद यादव, मंटू शर्मा, संजय पासवान , राजद नेता रणधीर राय, भवानंद कुशवाहा ,अरविंद यादव, आबिद हुसैन, श्रीकांत यादव, निशिकांत यादव ,संजू मंडल, जर्मनी यादव, विकास यादव ,विजय यादव ,प्रोफेसर शब्बीर हसन, मंटू शर्मा, मो. आसिफ ,रामानंद यादव, राजकुमार यादव, जमालपुर नगर अध्यक्ष मंटू यादव ,धरहरा प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव ,जिला परिषद सदस्य अरुणा राय ,संग्रामपुर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सुनील सेन, असरगंज प्रखंड अध्यक्ष विजय पंजियारा ,तारापुर प्रखंड अध्यक्ष भोलू जी खड़गपुर ,प्रखंड अध्यक्ष विपिन खिरहरी, विकास यादव , राजाराम गुप्ता, निरंजन यादव ,जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष इसरार उल हक, जमालपुर राजद नेता धीरेंद्र मंडल, राजद नेता राजू यादव राजद नेता नागेश्वर यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
कोरोना जैसे अति संक्रामक रोग के प्रकोप के दौरान आम लोगों में भय एवं चिंता का पैदा होना लाजिमी है. लेकिन ऐसे मुश्किल हालातों में लोगों को एकजुट होकर कोरोना के खिलाफ़ मजबूती से लड़ने की भी जरूरत है. देश के कई इलाकों से कोविड-19 से पीड़ित, कोरोना वारियर एवं पुलिस के विरोध करने के कई मामले सामने आए हैं. यहां तक कि जो लोग कोविड-19 से उबर चुके हैं, उन्हें भी इस तरह के भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा, कुछ समुदायों और क्षेत्रों को विशुद्ध रूप से सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर फ़ैल रही झूठी रिपोर्टों के आधार पर लेबल किया जा रहा है. इस तरह के पूर्वाग्रहों का मुकाबला करने की आवश्यकता है, जो स्वास्थ्य साक्षरता के साथ सशक्त हो और इस प्रतिकूलता का सामना करने के लिए तैयार भी हो. शायद यह विरोध लोगों में संक्रमण की सही जानकारी नहीं होने एवं असुरक्षा के भाव के कारण देखने को मिल रहे हैं. इसको लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी कर इस संबंध में जरुरी दिशा निर्देश दिया है। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। संक्रमित के प्रति दुर्भावना नहीं रखें : सभी सावधानियों के बावजूद, यदि कोई कोरोना से संक्रमित होता है, तो यह उनकी गलती नहीं है। संकट की स्थिति में, रोगी और परिवार को सहायता और सहयोग की आवश्यकता होती है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि हालत ठीक है और ज्यादातर लोग इससे उबर जाते हैं. हालांकि कोविड-19 एक अत्यधिक संक्रामक बीमारी है, जो तेजी से फैलती है और हम में से किसी को भी संक्रमित कर सकती है. लेकिन हम सामाजिक दूरी अपनाकर, नियमित रूप से हाथ को धोकर और खांसने और छींकने के के शिष्टाचार का पालन कर खुद को संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं. ये जरुर करें: • आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले लोगों के प्रयासों की सराहना करें और उनके परिवारों के प्रति सहानभूति रखें • केवल स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसे अन्य प्रमाणिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी ही कहीं साझा करें • सोशल मीडिया पर किसी भी संदेश को फॉरवर्ड करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से कोविड-19 से संबंधित जानकारी को जरुर क्रॉस चेक करें • कोरोना संक्रमण से उबरने वाले लोगों की सकारात्मक कहानियां साझा करें ये नहीं करें: • सोशल मीडिया पर कोरोना से प्रभावित या क्वारंटाइन में रह रहे या उनके इलाके के लोगों के नाम या पहचान न फैलाएं • कोरोना को लेकर डर और दहशत फैलाने से बचें • हेल्थकेयर और सैनिटरी वर्कर्स या पुलिस को निशाना न बनाएं. वे वहां आपकी मदद करने के लिए हैं • कोविड-19 के प्रसार के लिए किसी समुदाय या क्षेत्र को लेबल न करें • उपचार में रह रहे लोगों को कोविड पीड़ित के रूप में संबोधित करने से बचें. उन्हें कोविड से ठीक होने वाले लोगों के रूप में संबोधित करें • आवश्यक सेवा प्रदाताओं और उनके परिवारों को लक्षित करना कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई को कमजोर करेगा और पूरे देश के लिए गंभीर रूप से हानिकारक साबित हो सकता है
लोक डाउन के कारन गरीब मजदूर रिक्शा चालक एवं ठेला चालकों के बीच एक बड़ी समस्या पेट भरने की हो गई है लेकिन इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का हाथ मदद के लिए उठ रहा है बताया जाता है कि जमालपुर के नालापार प्रेम आनंद तिवारी सरस्वती शिशु मंदिर के निकट नव युवकों ने पिछले 3 दिनों से लगातार लॉक डाउन में फंसे जरूरतमंद गरीब के बीच खाद सामग्री का वितरण किया उन्होंने लगभग 100 लोगों के बीच आटा चावल दाल सरसों तेल आलू प्याज सैनिटाइजर साबुन सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया वितरण के दौरान कुंदन कुमार भरत कुमार पासवान मनीष शर्मा धर्मवीर कुमार अमन मनीष सहित अन्य नवयुवक उपस्थित थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
धरहरा( संवाददाता):कोरोना वायरस की महामारी मे लोगो को स्वस्थ्य व सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नक्सल प्रभावित वरमसिया गाँव मे 55 आदिवासी समाज के लोगो के बीच धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने सुखा राशन वितरित किया।जिला पुलिस कप्तान लिपी सिंह के पहल पर कोई भी समाज के लोग भुखा नही रहे ओर घरो मे रहकर लाँकडाउन का शतप्रतिशत पालन हो जिसको लेकर धरहरा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित माताडीह पंचायत के बरमसिया आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रो मे प्रशासन ने मानवता का परिचय देते हुऐ सुखा राशन चावल ,दाल सहित खाध सामाग्री वितरित किया ।थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने आदिवासी समुदाय के लोगो को कहा कि शासन ओर प्रशासन कोरोना वायरस की इस महामारी को हराने के लिऐ प्रयासरत है ।आप सभी समाज के लोग सरकार द्वारा बताऐ ग ऐ लाकडाउन का शतप्रतिशत पालन कर बाहर से आने जाने बाले लोगो की सूचना दे ताकि बाहर से आऐ लोगो की मेडिकल चेक अप कर समाज को स्वस्थय व सुरक्षित रखा जा सके। मौके पर धरहरा के पुलिस बल मौजूद थे।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
