धरहरा( संवाददाता):कोरोना वायरस की महामारी मे लोगो को स्वस्थ्य व सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नक्सल प्रभावित वरमसिया गाँव मे 55 आदिवासी समाज के लोगो के बीच धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने सुखा राशन वितरित किया।जिला पुलिस कप्तान लिपी सिंह के पहल पर कोई भी समाज के लोग भुखा नही रहे ओर घरो मे रहकर लाँकडाउन का शतप्रतिशत पालन हो जिसको लेकर धरहरा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित माताडीह पंचायत के बरमसिया आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रो मे प्रशासन ने मानवता का परिचय देते हुऐ सुखा राशन चावल ,दाल सहित खाध सामाग्री वितरित किया ।थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने आदिवासी समुदाय के लोगो को कहा कि शासन ओर प्रशासन कोरोना वायरस की इस महामारी को हराने के लिऐ प्रयासरत है ।आप सभी समाज के लोग सरकार द्वारा बताऐ ग ऐ लाकडाउन का शतप्रतिशत पालन कर बाहर से आने जाने बाले लोगो की सूचना दे ताकि बाहर से आऐ लोगो की मेडिकल चेक अप कर समाज को स्वस्थय व सुरक्षित रखा जा सके। मौके पर धरहरा के पुलिस बल मौजूद थे।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।