आमजन लॉकडाउन का सख्ती से करे पालन।
जुवली वेल कैंप का लिया जायजा।
मुंगेर से अबोध ठाकुर की रिपोर्ट
धरहरा (संवाददाता):जमालपुर मे लगातार संक्रमितो की बढती संख्या को देखते हुए धरहरा बीडीओ प्रभात रंजन ने प्रखंडवासियों से अपील की है कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन अनिवार्य रूप से करना आवश्यक है। सामाजिक सहभागिता तथा प्रखंड वासियों की सूझबूझ से ही कोविड-19 के संक्रमण से पूरे क्षेत्र को बचाया जा सकता है। जिला प्रशासन वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार प्रयासरत है तथा हर दिन युद्ध स्तर पर इस दिशा में पहल की जा रही है। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु सबसे जरूरी है कि लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें,घरों से अनावश्यक रूप से बाहर ना निकले। सामाजिक दूरी होने पर ही इस वायरस के संक्रमण को तेजी से रोका जा सकता है। उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि जिला पुलिस की ओर से लगातार अनावश्यक रूप से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है,लेकिन कानूनी दंड से ज्यादा जरूरी है कि आम लोग सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व को समझें, तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले। सब्जी, राशन, दवा तथा अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए अपने घरों के आसपास के क्षेत्रों के दुकानों का ही चयन करें।
जमालपुर में बना करोना का हॉटस्पॉट बताया जाता है कि जमालपुर के सदर बाजार में करोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है शुक्रवार को फिर से 21 लोगों में करोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है इसके साथ ही मुंगेर जिला में कोरोना मामले में बिहार का पहला स्थान पहुंच चुका है मुंगेर में कोरोना मरीजों की संख्या 52 हो गया है जबकि जमालपुर में को रोना पोजिटिव की संख्या 45 तक पहुंच गया है एक के बाद एक करो ना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने डोर टू डोर स्क्रीनिंग जांच कराने का आदेश दिया है जमालपुर शहर को जोड़-तोड़ से बड़े पैमाने पर सेनीटाइज का काम किया जा रहा है शुक्रवार को मिले करो ना पॉजिटिव मरीजों को पटना भेजें जाने की तैयारी की जा रही है जमालपुर वासियों में इस तरह कोरोना पॉजिटिव मिलने से दहशत का माहौल आ गया है। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मुंगेर की निगरानी कर रहे हैं। तथा पल-पल की रिपोर्ट साझा कर रहे हैं इसके साथ ही जमालपुर ने बिहार सरकार का टेंशन बढ़ा दिया तथा मुख्यमंत्री जमालपुर हाई प्रोफाइल में लिए हुए हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीजीपी साहब भी स्वयं निगरानी कर रहे हैं स्वास्थ्य विभाग के सचिव जमालपुर के लोगों से बार-बार अनुरोध कर रहे हैं वह घर पर है इसी में उसकी सुरक्षा है और लोग डाउन का पालन करें आगे उनका यह भी कहना है कि रोड पर जो भी नजर आ रहे हैं वह सेवा में लगे हैं प्रधान सचिव ट्विटर के माध्यम से अपनी बात लोगों से साझा कर रहे हैं। इधर मोबाइल वाणी भी आप से अनुरोध करती है कि लॉक डाउन का अक्षरशः पालन करें और घर पर रहे। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
52 पॉजिटिव होते ही जमालपुर में मचा हाहाकार, प्रशासन की हुई नींद हराम। गंगा रजक मुंगेर। मुंगेर । शुक्रवार को कोरोना रिपोर्ट आते ही जमालपुर में हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग की चिंता की लकीरों को बढ़ा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को फर्स्ट फेज सुबह जमालपुर अकेले 6 कोरोना पॉजिटिव तथा दूसरे फेज संध्या में आई रिपोर्ट पुनः 15 कोरोना पॉजिटिव आने से स्थिति गंभीर और प्रशासन नए सिरे से सर खपाने शुरू कर दिया हैं। इसके साथ ही जमालपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 52 हो गया। जो बिहार में सबसे अधिक तथा अधिक में भी दोगुना का प्रतीक हैं, जो गंभीर विषय है। इस घटना के बाद पूरा जुमला परेशान दिखा और प्रशासन नई रणनीति बनाने में जुट गई है ।
धरहरा(संवाददाता):कोरोना वायरस की महामारी से प्रखंड के आवाम की सुरक्षा को लेकर नक्सल प्रभावित धरहरा प्रखंड के क्षेत्रो मे कई स्थानो पर करोनाटाईन सेन्टर बनाया गया है जहाँ दुर-दराज से आए लोगो को चौदह दिनो तक इस करोनाटाईन सेन्टर पर रखकर स्वास्थ्य जाँच के बाद चिकित्सक के दिशा-निर्देश के बाद ही घर भेजने का प्रावघान है।इसी कडी़ मे यूपी से चलकर दो लोग धरहरा स्थित महगामा पंचायत के गोविन्दपुर पहुँचे जिसे मध्य विधालय गोविन्दपुर करोनाटाईन सेन्टर पर रखा गया।शुक्रवार को मध्य विधालय गोविन्दपुर से धरहरा के चिकित्सको की टीम ने जाँच के बाद मुगेर सदर अस्पताल भेज दिया।चिकित्सको के द्वारा आठ मे से दो लोगो को मुगेर सदर अस्पताल बेहतर जाँच मे भेजे जाने पर ग्रामीणो मे संशय की स्थिति बनी हुई है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
धरहरा (संवाददाता):कोरोना से बचाव को लेकर एवं ग्रामीणों में जगरूकता फैलाने हेतु बीडीओ डां प्रभात रंजन द्वारा लगातार प्रखंड क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा है,इस क्रम में उन्होंने प्रखंड क्षेत्रों के विभिन्न बाजारों में नियमित रूप से लगने वाले सब्जी दुकानों,ठेला लगाने वालों को चिन्हित कर उनकी सूची बनाने का निर्देश दिया है,उन्होंने बताया कि सम्बंधित पंचायत क्षेत्रों के बाजार,हाटों में सब्जी बेचने वालों का आधार कार्ड मांगा गया है।इस आधर पर उनकी सूची बनाई जा रही है,ताकि उन सभी पर प्रशासन नजर बनाए रह सके व उनके दैनिक आवागमन की निगरानी हो सके।ज्ञात हो कि पूर्व में जमालपुर में सब्जी विक्रेताओं के कोरोना संक्रमित होने पर प्रखंड क्षेत्र के हेमजापुर व बंगलबा से भी एहतियातन के तौर पर कई लोगों को कोरेनटाइन किया गया था,उक्त लोग सब्जी लाने अथवा बेचने के क्रम में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये थे।वर्तमान में ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड क्षेत्र में बाहर के अपरिचित लोग यहां के बाजारों में आ कर सब्जी बेच रहे हैं।
हवेली खड़गपुर के बहिरा पंचायत के 6 नंबर वार्ड गाय किसान ने बताया कि मेरे गाय को किसी ने लाठी से मारा जो हम नहीं देख पाए गाय के शरीर पर दाग को देखकर हम गाली गलौज करने लगे पड़ोस के ही लोग वह भी गाली देने लगा जब हमने कहा कि जो मारा है हम उसको गाली दे रहे हैं लेकिन उसने कहा कि आप हम को गाली दे रहे हैं इसी को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गया कई लोग घायल हैं ग्रामीण चिकित्सकों के पास इलाज अभी जा रही है
