52 पॉजिटिव होते ही जमालपुर में मचा हाहाकार, प्रशासन की हुई नींद हराम। गंगा रजक मुंगेर। मुंगेर । शुक्रवार को कोरोना रिपोर्ट आते ही जमालपुर में हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग की चिंता की लकीरों को बढ़ा दिया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को फर्स्ट फेज सुबह जमालपुर अकेले 6 कोरोना पॉजिटिव तथा दूसरे फेज संध्या में आई रिपोर्ट पुनः 15 कोरोना पॉजिटिव आने से स्थिति गंभीर और प्रशासन नए सिरे से सर खपाने शुरू कर दिया हैं। इसके साथ ही जमालपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 52 हो गया।  जो बिहार में सबसे अधिक तथा अधिक में भी दोगुना का प्रतीक हैं, जो गंभीर विषय है। इस घटना के बाद पूरा जुमला परेशान दिखा और प्रशासन नई रणनीति बनाने में जुट गई है ।