धरहरा (संवाददाता):कोरोना से बचाव को लेकर एवं ग्रामीणों में जगरूकता फैलाने हेतु बीडीओ डां प्रभात रंजन द्वारा लगातार प्रखंड क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा है,इस क्रम में उन्होंने प्रखंड क्षेत्रों के विभिन्न बाजारों में नियमित रूप से लगने वाले सब्जी दुकानों,ठेला लगाने वालों को चिन्हित कर उनकी सूची बनाने का निर्देश दिया है,उन्होंने बताया कि सम्बंधित पंचायत क्षेत्रों के बाजार,हाटों में सब्जी बेचने वालों का आधार कार्ड मांगा गया है।इस आधर पर उनकी सूची बनाई जा रही है,ताकि उन सभी पर प्रशासन नजर बनाए रह सके व उनके दैनिक आवागमन की निगरानी हो सके।ज्ञात हो कि पूर्व में जमालपुर में सब्जी विक्रेताओं के कोरोना संक्रमित होने पर प्रखंड क्षेत्र के हेमजापुर व बंगलबा से भी एहतियातन के तौर पर कई लोगों को कोरेनटाइन किया गया था,उक्त लोग सब्जी लाने अथवा बेचने के क्रम में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये थे।वर्तमान में ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड क्षेत्र में बाहर के अपरिचित लोग यहां के बाजारों में आ कर सब्जी बेच रहे हैं।