मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के नवागढ़ी दक्षिण पंचायत के मनरेगा मजदूर की दयनीय स्थिति इस कदर बन चुकी है क्योंकि अपनी मजदूरी के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं राष्ट्रीय महात्मा गांधी योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों की मजदूरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं नवागढ़ी दक्षिण पंचायत के ग्रामवासी मजदूर एक तरफ़ कोरोन जैसे महामारी के समय में शासन में प्रधान मंत्री के द्वारारा कई योजनाओं के तहत गरीबो व असहायों के‌ लिए फ्री राशन व गैस के लिए पैसा व रोजगार देने के लिए मनरेगा के तहत लोगों तक रोजगार देने का कार्य किया गया लेकिन कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से सरकार की नीतियों पर पानी फेर रहे हैं कुरोना जैसे महामारी के समय का कार्य कर मनरेगा का कार्य कराए हुए कार्य आज तक भुगतान नहीं हुआ जिसे कुछ विभागीय मिलीभगत से आज तक भटकने को मजदूर मजबूर हैं और ब्लॉक का चक्कर लगा रहे हैं ऐसा ही मामला नवागढ़ी दक्षिण पंचायत के मनरेगा मजदूर मजदूरी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है और ब्लॉक का चक्कर लगाते लगाते थक चुके हैं जिसमें कुछ मजदूर के मजदूरी आज तक नहीं मिला है वहीं कुछ विभागीय की मिलीभगत से उनकी हौसला बुलंद है और मनरेगा बेबस मजदूर घूमने को मजबूर हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड के शाहपुर गांव में एक गाय की करंट लगने से मौत हो गयी।कई वर्षों से जल रहे बिजली का जर्जर तार कट कर गिर जाने से एक गाय की हुई मौत के कारण ग्रामीणों ने अफरा-तफरी मच गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बैठक की अध्यक्षता धराहरा के पूर्व प्रखंड प्रमुख दिनेश कुमार सिंह ने की। वही शिव कुंड पंचायत के पूर्व मुखिया राजकुमार राय को सर्वसम्मति से जमालपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाकर चुनाव में लड़ने की तैयारी में जुट जाने को कहा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सरकार द्वारा चलाई गई अभियान को तहत गाय भैंस का आधार लिंक कराया गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

हवेली खड़गपुर के रघुनाथपुर गांव में अजीत कुमार यादव पिता विनोद कुमार यादव घास काटने के लिए अपना खेत गए थे घास काटने के समय उन्हें बिच्छू ने डंक मार दिया उसके बाद वह बेहोश हो गया आसपास के लोग उन्हें उठाकर नजदीकी वैद्य के पास ले जाया गया जहां पर झाड़-फूंक किया गया लेकिन उसको होश नहीं आया उसके बाद उन्हें नजदीकी क्लीनिक पर ले जाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है डॉक्टर ने बताया कि आज तो आ रहा है लेकिन 5 मिनट में फिर से बेहोश हो जाता है धीरे-धीरे वह ठीक हो जाएगा घबराने की बात नहीं है घरवाले बेचैन है। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

नरेश आनंन्द

सुंदरपुर के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों की हुई बैठक | 11 अक्टूबर से पल्स पोलियो अभियान चालू कराने के विषय पर हुई बातचीत | चिकित्सक डॉ नंद किशोर महतो ने बताया कि लॉकडाउन के चलते पल्स पोलियो अभियान स्थगित कर दिया गया था। अब इसे पुनः 11 अक्टूबर से प्रारंभ किया जा रहा है।

बाहर चौकी पंचायत के सुंदरपुर ठाकुरबारी में सरकार महिला ग्राम संगठन के 14 जीविका समूह की महिलाओं की हुई बैठक | पूरे बाहाचौकी पंचायत क्षेत्र में मतदाता जागरूकता को लेकर निकाली गई रैली। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

वर्तमान में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर स्थिति यह आ गई है कि सभी पार्टी अपना पता खोलने से हिचकिचा रहे हैं और प्रथम चरण का चुनाव 28 अक्टूबर को होना है। विधायक की लालसा लेकर बैठे मुंगेर जिला से सैकड़ों नेता अपने समर्थकों के साथ 1 सप्ताह से पटना कूच कर बैठे हुए हैं। पटना जाने वालों में जदयू राजद भाजपा सीपीआई माले कॉन्ग्रेस सहित अन्य दल के नेता शामिल है और अपने कागजात को कंप्लीट कर टिकट की बाट जो रहे है। ऐसे प्रत्याशियों को दोहरे आर्थिक मार झेलनी पड़ रही है, क्योंकि अपने साथ-साथ समर्थकों की भी खर्च उठाना पड़ रहा है। एक जानकारी के मुताबिक एक मंत्री, पूर्व मंत्री के पुत्र जय वर्मा व पुत्री अंबिका वर्मा, दिलीप मंडल धीरेंद्र मंडल दुर्गेश सिंह, विधायक विजय कुमार विजय, अविनाश विद्यार्थी, संजय सिंह यादव, सुबोध ताँती, मेवालाल चौधरी, प्रीतम कुमार सिंह मुनाजिर हुसैन, कंचन गुप्ता सहित जिले के कई पार्टी के वरीय पदाधिकारी कैंप कर रहे हैं और अपने प्रत्याशी को टिकट के लिए एड़ी चोटी एक कर रहे हैं। विदित हो कि मुंगेर जिले में 3 विधानसभा क्षेत्र में मुंगेर जमालपुर तारापुर विधानसभा है। जिस पर दो पर जदयू का कब्जा और एक पर राजद का है। जमालपुर विधानसभा सीट पर जदयू का मंत्री शैलेस कुमार कब्जा हैं। वहीं तारापुर सीट पर जदयू के मेवालाल चौधरी विधायक हैं। जबकि मुंगेर सीट पर राजद के विजय कुमार विजय हैं। इधर जिले के मतदाताओं में प्रत्याशी को लेकर संशय बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर एनडीए गठबंधन में रार बना हुआ हैं। और इस रार को सुलझाने को लेकर पार्टी नेताओं की बैठक दर बैठक जारी हैं। यदि लोजपा गठबंधन से अलग होकर 143 सीट पर प्रत्याशी देने की स्थिति में जिले में त्रिकोणीय मुकाबला होगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

हवेली खड़गपुर प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरियारपुर के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं क्षेत्र भ्रमण किया जिसमें लक्ष्मीपुर भदौरा रघुनाथपुर गालिमपुर नाकि लोहची इत्यादि गांव का दौरा किया इस दौरान प्रधानाचार्य विमल कुमार सिंह छात्र एवं छात्राओं को जागरूक किया कि इस विकट स्थिति में हम सभी को सरकार के गाइडलाइन को फॉलो करते हुए आगे बढ़ना है और इस कोरोना महामारी पर विजय पाना है शिक्षा ही जीवन का मूल मंत्र है फिर से जोश और उल्लास के साथ घर घर शिक्षा का दीप जलाना है क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रधानाचार्य विमल कुमार सिंह के साथ स्कूल के सहयोगी शिक्षक सुधांशु बनर्जी कुमुद रंजन झा धनंजय कुमार अजीत कुमार मनीकुमार अभिषेक कुमार रुपेश कुमार सौरभ कुमार कुंदन राम पुकारी कुमारी प्रीति कुमारी संगीता कुमारी अंजू कुमारी क्षेत्र संयोजक श्री प्रदीप कुमार यादव इत्यादि उपस्थित थे। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।