रमन सक्सेना की रिपोर्ट हर साल की भाथि इस बार भी पहली पूजा को लेकर श्रद्धालुओं का गंगा घाट में बहुत कम मात्रा में भी देखने को मिला गंगा स्नान को लेकर अपने-अपने श्रद्धा पूर्वक गंगा स्नान करने के लिए सुल्तानगंज पहुंचे लेकिन इस बार बहुत कम मात्रा में श्रद्धालुओं का भी देखने को मिला और बताते चलें कि कुछ श्रद्धालुओं ने पहली पूजा को जल चढ़ाने को लेकर मंदिर में जाने का प्रयास किया लेकिन इस पर पुलिस बल की मुस्तैदी चौक चौक पर क्या गया था और कोई भी श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में जाने से मना किया गया और कोई भी श्रद्धालुओं को अंदर जाने नहीं दिया गया तारापुर प्रखंड से रमन सक्सेना की रिपोर्ट और विशेष जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
हवेली खरगपुर के बहरा पंचायत के 10 नंबर वार्ड में रामजी सिंह एवं गोरेलाल सिंह के बीच घर बनाने के क्रम में मारपीट शुरू हो गया जिसमें कई महिला पुरुष घायल हैं सभी का इलाज नजदीकी प्राइवेट क्लीनिक में चल रहा है
नवदुर्गा के प्रथम रुप शैलपुत्री का आज हुआ पूजन नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। पर्वतराज हिमालय के यहां पुत्री के रूप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। पूर्व जन्म में यह प्रजापति दक्ष की कन्या थी ।तब इनका नाम सती था। इनका विवाह भगवान शंकर जी से हुआ था। प्रजापति दक्ष के यज्ञ में सती ने अपने शरीर को भस्म कर अगले जन्म में शैलराज हिमालय की पुत्री के रूप में जन्म लिया। पार्वती और हेमावती भी इन्हीं के नाम हैं ।उपनिषद की एक कथा के अनुसार इन्हीं ने हेमवती स्वरूप से देवताओं का गर्व भंजन किया था। नवदुर्गा में प्रथम शैलपुत्री का महत्व और शक्तियां अनंत हैं। नवरात्र पूजन में प्रथम दिन इन्हीं की पूजा और उपासना की जाती है ।इस दिन उपासना में योगी अपने मन को मूलाधार चक्र में स्थित कर साधना करते हैं।
नरेश आनंन्द
राजग प्रत्यासी प्रणव यादव के पक्ष में आज होगी पहली जनसभा एनडीए के उम्मीदवार प्रणव यादव के पक्ष में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सह बिहार चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फड़णवीश, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव एवं मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह 17 अक्टूबर को मुंगेर के शीतलपुर स्थित सीताकुंड उच्च विद्यालय के बाल्मीकि मैदान में आज दिन के 12 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे एवम एनडीए उम्मीदवार प्रणव कुमार यादव के पक्ष में वोट मांगेंगे । इस आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने दी ।
Transcript Unavailable.
जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के धरहरा प्रखंड के महागामा पंचायत गोविंदपुर गांव में plurals party जब गांव में दस्तक दी पार्टी को जनसमर्थन मिला महिलाओं से मिलते हुए वे बरे आनंदित हुए महिलाओं का जनसमर्थन युवा नेत्री प्रिया राज ने युवाओं से मिलकर जन समस्या को रखा प्रिया राज को महिलाओं ने अरवा चावल दुद्धी हल्दी एवं सिक्के देकर भेंट किया हिंदू धर्म के मुताबिक जब बेटी घर से निकलती है उसे ही सौभाग्य प्राप्त होता है और महिलाओं ने जमकर आशीर्वाद भी दिया कि आप जीतेंगे प्रिया राज के सहयोग में समर्थन में धरहरा प्रखंड के प्रभारी राजकुमार उर्फ प्रीतम जमालपुर की शैलेश कुमार खरगपुर से राहुल झा पंचायत प्रभारी मा कामा पंचायत के अध्यक्ष सनी कुमार के नेतृत्व में गोविंदपुर ग्राम में पूरा समर्थन प्राप्त हुआ धन्यवाद
बिहार राज्य के मुंगेर जिले से संवाददाता विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि नाला एवं सड़क से वंचित हुए शेरपुरा के लोगों ने इसका रिकॉर्ड 03/09/2020 किया गया था। आस पास के लोगो का कहना था कि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 और वार्ड नंबर 6 के बॉर्डर के निकट बसे 15 से 20 घरों के निवासियों को न तो सड़क है और ना ही नाला है और तो और शुद्ध पेयजल की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इसकी सुचना अधिकारी को दी गई , जिसके बाद अब इसका समाधान किया जा रहा है और मोबाइल वाणी को धन्यवाद् दे रहे हैं
हवेली खरगपुर के अग्रहण पंचायत से सुनील कुमार जी ने बताया कि आज से कुछ दिन पहले मोबाइल वाणी से मिड डे मील एवं बच्चे के खाते पर रुपैया नहीं आया हुआ था उन्होंने आज मोबाइल बानी से बताया की खाता पर पैसा बच्चे का चढ गया है इसके लिए मोबाइल बाणी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया
