धरहरा (संवाददाता):धरहरा थाना क्षेत्र में लगातार चल रही है वाहन चैकिंग अभियान।धरहरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार धरहरा थाना पुलिस के द्वारा धरहरा थाना क्षेत्र के विभिन्न गाँवों बरमसिया, बाझीटाङ,बिलोखर,दशरथी, माताडीह,दशरथपुर,भलार आदि गाँवों मे पुलिस गस्ती की जा रही है जिससे शराब माफियाओ व असामाजिक तत्वों मे हरकंप मचा हुआ है।सनद रहे कि दुर्गा पूजा व विधानसभा चुनाव को शान्ति पूर्ण माहौल में कराने को लेकर धरहरा पुलिस पूरी तैयारी मे दिखाई दे रही है जिसके कारण धरहरा पुलिस दिन तो दिन,रात के अंधेरों मे भी सङको पर वाहन की डिक्की मे शराब व हथियार तलाशती नजर आ रही है।मंगलवार को भी धरहरा पुलिस के द्वारा माताडीह ठाकुरबाङी के पास 72 लीटर शराब के साथ तीन लोगो को गिरफ्तार किया है।वहीं धरहरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने कहा कि धरहरा पुलिस पहले भी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सक्रिय थी,है,और आगे भी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करके अपनी सक्रियता बनाये रखेगी।
हवेली खरगपुर के उत्तरी क्षेत्र में जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी बिंदेश्वरी यादव अपने समर्थक के साथ ग्रामीण इलाकों में कर रहे हैं प्रचार उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह से शौचालय का पैसा खाता पर दिया गया उसी प्रकार से जल नल का भी खाते पर पैसा डाला जाता तो बेहतर परिणाम मिलता हर घर जल हर घर नल में पैसों का हो रहा है बंदरबांट उन्होंने अपने चुनाव चिन्ह कैची छाप पर मत देने के लिए लोगों से प्रार्थना किया
मतदाता ही नहीं नेता जी भी भूल जाते हैं अपने से किए वायदे मुंगेर से विपिन कुमार की रिपोर्ट
जमालपुर विधानसभा के जदयू प्रत्याशी श्री शैलेश कुमार का आज हवेली खरगपुर के कई पंचायतों में क्षेत्र दौरा है करेंगे
मुंगेर विधानसभा 165 के चुनावी बिगुल में महागठबंधन से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी भाई अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ़ मुकेश यादव जी आज दिनांक 18 October 2020 को राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शहाब मलिक एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग,मुंगेर के जिलाध्यक्ष तारीक़ अनवर के नेतृत्व में मुंगेर शहर के निम्नलिखित स्थानों पर जनता से मुलाक़ात की। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुने 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद
मुंगेर से अबोध ठाकुर का रिपोर्ट
हवेली खरगपुर के बहेरा पंचायत के 10 नंबर वार्ड एवं 9 नवंबर वार्ड में मनरेगा के तहत कार्य हुआ आरंभ कई ऐसे बेरोजगार थे जो मोबाइल बनी पर अपना परेशानी साझा किया था रोजगार को लेकर जैसे नीतू कुमारी शंकर कुमार प्रीतम कुमार सिंह इत्यादि मोबाइल वाणी से बताया था कि उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है इस न्यूज़ को मोबाइल मनी पर चलाया गया फिर प्रतिनिधि के ग्रुप पर भेजा गया उसके बाद पंचायत प्रतिनिधि ने मनरेगा के तहत कार्य को आरंभ कई बेरोजगारों को मिल रहा है रोजगार
महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया सुनने के लिए क्लिक करें
बड़ी माता के मंदिर में सांझ देने को लेकर उमड़ी भीड़ हर साल की भांति इस बार भी देश विदेश में चर्चित मुंगेर के बड़ी दुर्गा मां के मंदिर में सांझ देने को लेकर युवतियों एवं महिलाओं की भीड़ देखी गई है।कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं होने के बावजूद माता के प्रति श्रद्धालुओं को अटूट विश्वास है। लोगों का कहना है कि माता पर विश्वास रखने वालों को कोरोना संक्रमण कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।प्रथम दिन से ही श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी गई है।
