राजग प्रत्यासी प्रणव यादव के पक्ष में आज होगी पहली जनसभा एनडीए के उम्मीदवार प्रणव यादव के पक्ष में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सह बिहार चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फड़णवीश, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव एवं मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह 17 अक्टूबर को मुंगेर के शीतलपुर स्थित सीताकुंड उच्च विद्यालय के बाल्मीकि मैदान में आज दिन के 12 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे एवम एनडीए उम्मीदवार प्रणव कुमार यादव के पक्ष में वोट मांगेंगे । इस आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने दी ।