जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद अस्पताल में दिखा सफाई का जलवा खगरिया जिला के खगरिया सदर अस्पताल में खगरिया जिला के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष के जांच निरीक्षण के बाद यहां के सफाई कर्मचारियों में काफी हड़कंप देखा गया उसके बाद यहां के सफाई कर्मियों के द्वारा अस्पताल परिसर में ध्यानपूर्वक और बारीकी से सफाई किया गया जिसके बाद यहां पर सफाई में चकाचौंध स्त्री देखा जा रहा है मोबाइल में रविंद्र कुमार खगरिया से धन्यवाद
शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से वार्ता आज मुंगेर विश्वविद्यालय में 6 जनवरी से शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की। जिसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारी नेताओं को वार्ता के लिए मंगलवार को बुलाया है ।विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि वार्ता मुंगेर विश्वविद्यालय मुख्यालय के सिंडिकेट हॉल में मंगलवार को दिन के 10:00 बजे होगा ।वार्ता में कुलपति खुद रहेंगे ।इधर कर्मचारी महासंघ की प्रक्षेत्रीय मंत्री रविंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को उन्हें सभी मांगों पर प्रतिनिधियों के साथ सिंडिकेट हॉल में दिन के 10:00 बजे वार्ता के लिए पत्र मिला है ।वार्ता में अन्य पदाधिकारियों के अलावा कुलपति के भी रहने की जानकारी दी गई है। क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कॉलेजों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता में शामिल होंगे ।उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मियों को सातवें वेतनमान के आधार पर लंबित पेंशन तथा अन्य सेवांत लाभ का भुगतान, सेवा संपुष्टि ,कर्मियों की प्रोन्नति,वेतन विसंगतियों को दूर करने आदि मांगों पर वार्ता होगी।
मुंगेर में बनेंगे दो बाईपास शहरी क्षेत्रों में जाम से मुक्ति को लेकर नए फ्लाईओवर और बाईपास का निर्माण होगा ।सात निश्चय 2 के तहत सुलभ संपर्कता योजना के तहत इन से जुड़ी योजनाओं पर काम होगा ।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को इस बाबत एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में पथ निर्माण विभाग को यह निर्देश दिया कि इस बारे में कार्य योजना बनाकर तीव्र गति से काम करें। इसी के तहत मुंगेर शहर में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए दो बायपास बनाए जाएंगे मुख्यमंत्री ने बाईपास निर्माण को दो वित्तीय वर्षो में पूरा किए जाने की स्वीकृति दी है।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के मुंगेर सदर के पीरपहारपुर सिरयासी से अशोक रजक मोबाइल वाणी के माध्यम से सातो शौचालय की जानकारी चाहतें हैं।उनका कहना है कि सातो शौचालय का पता हम कैसे लगा सकते। अगर सातो शौचालय लगाना है तो कैसे लगवाया जा सकता है इसकी जानकारी दी जाय ?
कटोरिया विधायक सड़क दुघर्टना में बुरी तरह जख्मी बांका जिले के कटोरिया विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक डॉ. निक्की हेंब्रम रोड एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गई हैं। ये हादसा उस वक्त हुआ जब मुंगेर जिला के बरियारपुर में पटना जा रही निक्की हेंब्रम की कार में सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। घटना देर रात की बताई जा रही है। हादसे में गंभीर रूप से घायल विधायक निक्की हेंब्रम को आदमपुर में डॉ अमर के यहां इलाज के बाद रेफर किया गया। ट्रक की जोरदार टक्कर की वजह से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार विधायक के हाथ और पैरों में गंभीर चोट लगी है। उन्हें इलाज के लिए भागलपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। विधायक के करीबी लोगों ने बताया कि फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। आपको बता दें कि डॉ. निक्की हेम्ब्रम बांका जिले के कटोरिया विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। इनके ससुर सोनेलाल हेंब्रम कटोरिया के विधायक रह चुके हैं।
भ्रष्टाचार, मनमानी और तानाशाही व्यवस्था के कारण नरक में तब्दील नगर निगम आये दिनों नागरिक सुविधाओं और सरकारी योजनाओं की राशि के नाम पर लूट खसोट की संस्कृति चल रही है ।वहीं करदाताओं को पूर्व में मिलने वाली सारी सुविधाओं से वंचित होना पर रहा है ।मनमाने तरीके से हाल में होल्डिंग टैक्स में वृद्धि कर दिये जाने के बाद निगम अन्तर्गत करदाताओं में काफ़ी आक्रोश है। जिसे लेकर जिला राजद ने निगम प्रशासन, वर्तमान बोर्ड और स्थानीय विधायक के विरुद्ध मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है। जिला राजद उपाध्यक्ष संजय पासवान, जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा और महासचिव सह-मिडिया प्रभारी गजेन्द्र कुमार हिमांशु उर्फ़ अरविंद ने संयुक्त रूप से राजद कार्यालय से अधिकारिक बयान जारी करते हुए निगम प्रशासन को टैक्स वृद्धि का जनविरोधी निर्णय वापस लेने की बात कही है।अगर टैक्स वापस नहीं लिया जाता है तो शीध्र ही जिला राजद चरणबद्ध आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। राजद नेताओं ने कहा कि हाल के दिनों में केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के नाम पर हुए घोटलों सहित मनमानी तरीके से संसाधनों के खरीदे गये सामग्रियों का भी भंडाफोड करेगी। सफाई के नाम पर गोरखधंधो को उजागर करेगी।नियमित पेयजलापूर्ती के नाम पर और निगम कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की संस्कृति को भी उजागर किया जाएगा। राजद नेताओं ने कहा कि उपरोक्त तथ्यों से संबंधित परिवाद बिहार सरकार, प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिला पदाधिकारी को समर्पित ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के नवागढ़ी से शैलेंदर शर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से सातो शौचालय के बारे में जानकारी चाहते हैं
सोनडिहा पंचायत में बैठक के माध्यम से जीविका दीदी को दी गई ऋण संबंधी जानकारी
गोगरी पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गोगरी मात्रा पूर्व में की गई छापेमारी में शराब की कई पेटी बरामद की गई ******************************************†*************खगरिया जिला के गोगरी थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में पुलिस छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब की बोतल सहित कई बेटियों शराब बरामद किया गया गोगरी थाना के थाना प्रभारी शरद कुमार के द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह पता चला था कि मथुरापुर गांव में शराब बनाने का गोरखधंधा फल फूल रहा है जिस को ध्यान में रखते हुए गुगली थाना अध्यक्ष शरद कुमार के निर्देश पर गूगल पुलिस दलबल के साथ मथुरापुर गांव में जाकर जहां पर शराब बनाया जा रहा था उस घर में छापेमारी किया गया छापेमारी करने के दौरान भारी मात्रा में पूजा घर से कई पेटी शराब बरामद किया गया व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है खगरिया मोबाइल वाणी न्यूज़ रविंद्र कुमार
धरहरा (संवाददाता ):धरहरा गाँधी मैदान में प्रैक्टिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।प्रैक्टिस टूर्नामेंट में धरहरा बनाम जमालपुर के बीच मैंच का शुभारंभ किया गया।जिसके मुख्य अतिथि धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने दोनो टीमो के खिलाङियो से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।टाँस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमालपुर की टीम ने नौ विकेट खोकर 140 रन की शानदार पारी खेली,जिसके जबाब मे धरहरा की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्षण करते हुए छह विकेट खोकर 18वे ओबर मे लक्ष्य को प्राप्त करते हुए जीत हासिल कर लिया।मौके पर क्रिकेट टूर्नामेंट के संचालक प्रेम कुमार एवं उप संचालक श्याम सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रैक्टिस टूर्नामेंट में पाँच टीमो ने भाग लिए है।थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने दोनो खिलाडि़यो को सम्बोधित करते हुए कहा कि दोनो टीमो ने बेहतर प्रदर्षण किया है एवं अनुशासन का अदभुत प्रदर्षण से लोगो को मंत्रमुग्ध किया।मौके पर धरहरा टीम के कप्तान दीपककुमार,अमित, शब्बीर ,राहुल ,राजा, रौशन सहित अन्य खिलाडी़ मौजूद थे ।

Comments
7 से 15 तक होगा पुन सर्वे।
Jan. 5, 2021, 10:23 a.m. | Tags: autopub