शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से वार्ता आज मुंगेर विश्वविद्यालय में 6 जनवरी से शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की। जिसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारी नेताओं को वार्ता के लिए मंगलवार को बुलाया है ।विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि वार्ता मुंगेर विश्वविद्यालय मुख्यालय के सिंडिकेट हॉल में मंगलवार को दिन के 10:00 बजे होगा ।वार्ता में कुलपति खुद रहेंगे ।इधर कर्मचारी महासंघ की प्रक्षेत्रीय मंत्री रविंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को उन्हें सभी मांगों पर प्रतिनिधियों के साथ सिंडिकेट हॉल में दिन के 10:00 बजे वार्ता के लिए पत्र मिला है ।वार्ता में अन्य पदाधिकारियों के अलावा कुलपति के भी रहने की जानकारी दी गई है। क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कॉलेजों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता में शामिल होंगे ।उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मियों को सातवें वेतनमान के आधार पर लंबित पेंशन तथा अन्य सेवांत लाभ का भुगतान, सेवा संपुष्टि ,कर्मियों की प्रोन्नति,वेतन विसंगतियों को दूर करने आदि मांगों पर वार्ता होगी।

Comments


7 से 15 तक होगा पुन सर्वे।
Download | Get Embed Code

Jan. 5, 2021, 10:23 a.m. | Tags: autopub