माधोपुर शर्मा टोली का रोड जर्जर हो गया है। स्थानीय निवासी पंकज कुमार ने बताया कि इस संबंध में वार्ड आयुक्त को भी जानकारी दी गई। लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है।

मोगली बाजार से माधोपुर की ओर जाने वाली नाला टूटा रहने से बड़े हादसे होने की संभावना है।

70 वर्षीय व्यक्ति वृद्धा पेंशन लेने के लिए दर-दर भटकते हुए पहुंचे आपबीती सुनाने खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के रामपुर पंचायत के अंतर्गत वार्ड नंबर 11 के अजीम अपने 70 वर्ष बिताने के बाद भी बिरधा पेंशन प्राप्त करने के लिए दर दर भटकते हुए पत्रकार रविंदर के पास अपना दुख भरी कहानी सुनाने के लिए पहुंचे इसकी पूरी कहानी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी कहानी को सुनें धन्यवाद

ऑल इंडिया किसान खेत मज़दूर सन्गठन द्वारा कल हरियाणा के करणाल में किसानों पर हरियाणा पुलिस के बर्बर दमन के विरुद्ध हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल नौआगढी मस्जिद मोड़ के सामने नेता जी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के सामने ऑल इंडिया किसान खेत मज़दूर संगठन के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण, समाजसेवी साथियों ने जम कर खट्टर सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता A IKKMS के ज़िला सदस्य रविन्द्र मंडल ने की और मुख्य वक्ता के रूप में समाजसेवी ख़ालिद सैफुल्लाह उपस्थित रहे। अध्यक्षता करते हुए रविन्द्र मंडल ने कहा के हरियाणा की सरकार ने कल जिस तरह कड़ाके की ठंड में किसानों पर वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे हैं वो ब्रिटिश काल की याद दिलाता है। आरएसएस द्वारा संचालित और सत्ता प्रस्तावित फ़र्ज़ी किसान संगठनों को कृषि मंत्री जी बुला कर फ़ोटो खिंचवा रहे हैं और अडानी अम्बानी की पूंजी पर खड़ा मीडिया उन फ़र्ज़ी किसानों को इन दमनकारी काले कृषि कानूनों के समर्थन में मिलने वाले समर्थन के रूप में प्रोफाइल कर रहा है। सवाल ये है के जब कानून कृषकों के हित मे है तो सरकार फ़र्ज़ी किसान सँगठनों के समर्थन पत्र जिसकी स्क्रिप्ट नागपुर में लिखी जा रही है, उसे इन कानूनों के समर्थन में मिलने वाले जनसमर्थन के रूप में दिखा कर कौन सा कुकर्म छुपाने का कुत्सित प्रयास कर रही है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ऑल इंडिया रिव्यूलुशनरी फ़ोरम के सह संयोजक फ़र्रह शकेब ने कहा ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, जैसे भाजपा शासित राज्यों की पुलिस प्रादेशिक एवं केंद्रीय सत्ता के इशारे पर निरन्तर किसान आंदोलन के बर्बर दमन पर उतर आई है। मोदी सरकार निरन्तर अपने नागरिकों को सम्विधान में निहित आर्टिकल 19 के तहत दिए गए नागरिक अधिकारों का दमन कर रही है और फ़ासीवादी नीतियों के अधीन इस देश मे एक निरंकुश सत्ता स्थापित करना चाहती है। मुख्य वक्ता समाजसेवी ख़ालिद सैफुल्लाह ने कहा के ये पहला आंदोलन है जब आंदोलनकारी केवल सत्ता के विरुद्ध नही बल्कि देश लुटेरे पूंजीवादी शक्तियों के ख़िलाफ़ भी मुखर हैं और पंजाब हरियाणा जैसे राज्यों में रिलायंस जियो टावर तोड़ने से ले कर अम्बानी अडानी के उत्पादों के बहिष्कार का भी आह्वान कर रहे हैं। खालिद सैफुल्लाह ने कहा आज अन्नदाता किसान पूरे दिल्ली को घेरे हुए हैं और देश का सरकार किसानों की मांगों को पूरा करने के बजाय उस पर प्राथमिकी दर्ज करने में लगी है बंगाल में एक मुट्ठी चावल और हरियाणा में खट्टर सरकार किसान महापंचायत का ढोंग कर रही है और जनता के बीच भ्रम फैला रही लेकिन यह कृषि कानून इतना खतरनाक है कि सिर्फ किसान ही नहीं बल्कि आम जनता भी भुखमरी के शिकार होंगे आप सोच सकते हैं के किस तरह आवश्यक वस्तु कानून 1955 में संशोधन करते हुए,आलू प्याज सभी प्रकार का अनाज दाल चावल,तेल तथा कृषि में उपयोग करने वाला उर्वरक जैसी आवश्यक वस्तुओं को इस से बाहर कर दिया गया है इससे बड़े-बड़े पूंजी के मालिक भंडार भर के कालाबाजारी करेंगे और लुट का द्वार खुलेगा। किसान नेता पंकज प्रीतम ने कहा सरकार तीनों कानून में निजी निवेश की बात करती है हम मांग करते हैं कि निजी पूंजी के जगह पर सरकारी पूंजी कानून में शामिल कर लिया जाए तो यह आंदोलन अपने आप समाप्त हो जाएगा। पुतला दहन कार्यक्रम में सुभाष कुमार, मनजीत गुप्ता,पिंटू कुमार, दिनेश कुमार,मोहम्मद शमीम, मेसो,सत्येंद्र कुमार और ज्ञानी मंडल इत्यादी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

तारापुर पुलिस ने गुप्त सूचना मिली ने पर छह फरार चल रहे व्यक्ती को किया गिरफ्तार पुरी जानकारी के लिए ओडियो पर किलिक करें

निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स एवं चिकित्सकों के फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एक दिवसीय धरना का आयोजन - मेयर एवं नगर आयुक्त का हुआ पुतला दहन नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स में 10% की बढ़ोतरी किए जाने एवं चिकित्सकों द्वारा मनमानी फीस बढ़ाए जाने के विरोध में सोमवार को राजेंद्र चौक जुबली वेल पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा मंडल के अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए टैक्स बढ़ोतरी पर तत्काल रोक , चिकित्सकों द्वारा बढ़ाए गए फीस पर रोक, स्टॉल किराया में बढ़ोतरी पर रोक ,निगम क्षेत्र की जीर्ण-शीर्ण सड़कों का निर्माण, हर घर नल का जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा नगर निगम की जमीन को आवासीय लीज करने पर रोक लगाने के लिए छः सूत्री मांगों को लेकर धरना आयोजित की गई। धरना को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मंडल ने कहा कि कोरोना काल में पूरा विश्व के लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उसे मुंगेर अछूता नहीं है। शहर के लोग आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं ।ऐसी स्थिति में नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स का 10% बढ़ाया जाना न्यायोचित नहीं है। वहीं चिकित्सकों ने भी अपने फीस में काफी बढ़ोतरी कर दी है। जिससे जिले के लोग परेशान हो रहे हैं ।हर हाल में निगम को 10 प्रतिशत होल्डिंग बढ़ोतरी पर रोक लगानी होगी।वही अध्यक्षता कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा मंडल ने कहा कि नगर निगम के मनमानी से शहर के लोग परेशान हैं ।जिस तरह से स्टालों के किराए में की गुणा बढ़ोतरी की गई है उससे स्टॉल धारको काफी परेशान हो रही है। नगर निगम को इस पर रोक लगानी होगी अन्यथा जन आंदोलन के लिए हम लोग तैयार हैं ।वहीं चिकित्सकों के बढ़े हुए फीस से मरीज परेशान है। चिकित्सकों द्वारा कमीशन के लिए बेवजह जांच लिखी जा रही है । धरना को पूर्व मेयर कुमकुम देवी ,जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव फैसल अहमद रुमी आदि नेताओं ने भी संबोधित किया ।एक दिवसीय धरना के बाद मेयर रुमाराज एवं नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के बाद 6 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना की अध्यक्षता कर रहे कृष्णा मंडल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। धरना के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मंडल, पूर्व मेयर कुमकुम देवी, जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव सह पूर्व वार्ड पार्षद फैसल अहमद रूमी, वार्ड पार्षद सुजीत पोद्दार ,भाजपा किसान मोर्चा के नेता उमाशंकर सिंह ,वार्ड पार्षद हीरो यादव और कैलाश कुमार आदि शामिल थे। बोले मेयर मेयर रुमाराज ने कहा कि एक दिवसीय धरना में पूर्व मेयर कुमकुम देवी का समर्थन देना दोहरे चरित्र को दर्शाता है ।पूर्व मेयर कुमकुम देवी ने अपने कार्यकाल 2011 में होल्डिंग टैक्स में 10% की बढ़ोतरी की थी। विगत 9 वर्षों से होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी नहीं की गई थी। जबकि सरकारी नियमानुसार प्रत्येक 5 वर्ष में 10% होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी का प्रावधान है। उसके अंतर्गत ही 2011 के बाद अभी 10% होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी की गई है।

मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के नीति बाग रायसर के वृद्ध व्यक्ति अपने वृद्धा पेंशन के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर इनकी बिरधा पेंशन नहीं बनने के कारण इनका परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुनें और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुने 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के राइसर के वार्ड नंबर 18 से रामशरण सब्जी विक्रेता मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहतें हैं,कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है ,जिस के कारन वो काफी परेशान हैं।

गंगोर पुलिस को 64 बोतल विदेशी शराब जप्त करने की मिली कामयाबी खगरिया जिला के गणगोर थाना क्षेत्र के रेलवे ढाला के पास अगर पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे ढाला के पास एक बाइक से 64 बोतल विदेशी शराब पकड़ा गया वहीं बाइक सवार व्यक्ति फरार होने में कामयाब हो यह गुप्त सूचना के आधार पर किया गया था

बेलदौर प्रखंड के बड़ा बाबू राजन चौधरी का वीडियो हुआ वायरल घूस लेते हुए रिश्वत देने वाला ने बनाया वीडियो खगरिया जिला के बेलदौर प्रखंड के अंतर्गत प्रखंड कार्यालय के बराबर राजन चौबे पर ग्रामीणों का लगा आरोप ग्रामीणों का कहना है कि बेलदौर प्रखंड के कार्यालय के बड़ा बाबू राजेंद्र चौबे किसी भी कार्य करने से पहले बिना घूस लिए हाथ काम को हाथ भी नहीं लगाते हैं जिससे कान्हा के लोग काफी परेशान है वही कौशल कुमार के दुआ और भी किया लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया गया है कि विकास पदाधिकारी के बड़ा बाबू राजेंद्र चौबे निर्माण कार्य में मैटर भेज रहा था जिसका 4% कमीशन लेकर ही काम करते हैं जो कि कमीशन का पैसा गिनते हुए वीडियो वायरल हो रहा है बड़वानी न्यूज़ न डालें धन्यवाद