निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स एवं चिकित्सकों के फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एक दिवसीय धरना का आयोजन - मेयर एवं नगर आयुक्त का हुआ पुतला दहन नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स में 10% की बढ़ोतरी किए जाने एवं चिकित्सकों द्वारा मनमानी फीस बढ़ाए जाने के विरोध में सोमवार को राजेंद्र चौक जुबली वेल पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा मंडल के अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए टैक्स बढ़ोतरी पर तत्काल रोक , चिकित्सकों द्वारा बढ़ाए गए फीस पर रोक, स्टॉल किराया में बढ़ोतरी पर रोक ,निगम क्षेत्र की जीर्ण-शीर्ण सड़कों का निर्माण, हर घर नल का जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा नगर निगम की जमीन को आवासीय लीज करने पर रोक लगाने के लिए छः सूत्री मांगों को लेकर धरना आयोजित की गई। धरना को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मंडल ने कहा कि कोरोना काल में पूरा विश्व के लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उसे मुंगेर अछूता नहीं है। शहर के लोग आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं ।ऐसी स्थिति में नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स का 10% बढ़ाया जाना न्यायोचित नहीं है। वहीं चिकित्सकों ने भी अपने फीस में काफी बढ़ोतरी कर दी है। जिससे जिले के लोग परेशान हो रहे हैं ।हर हाल में निगम को 10 प्रतिशत होल्डिंग बढ़ोतरी पर रोक लगानी होगी।वही अध्यक्षता कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा मंडल ने कहा कि नगर निगम के मनमानी से शहर के लोग परेशान हैं ।जिस तरह से स्टालों के किराए में की गुणा बढ़ोतरी की गई है उससे स्टॉल धारको काफी परेशान हो रही है। नगर निगम को इस पर रोक लगानी होगी अन्यथा जन आंदोलन के लिए हम लोग तैयार हैं ।वहीं चिकित्सकों के बढ़े हुए फीस से मरीज परेशान है। चिकित्सकों द्वारा कमीशन के लिए बेवजह जांच लिखी जा रही है । धरना को पूर्व मेयर कुमकुम देवी ,जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव फैसल अहमद रुमी आदि नेताओं ने भी संबोधित किया ।एक दिवसीय धरना के बाद मेयर रुमाराज एवं नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के बाद 6 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना की अध्यक्षता कर रहे कृष्णा मंडल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। धरना के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मंडल, पूर्व मेयर कुमकुम देवी, जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव सह पूर्व वार्ड पार्षद फैसल अहमद रूमी, वार्ड पार्षद सुजीत पोद्दार ,भाजपा किसान मोर्चा के नेता उमाशंकर सिंह ,वार्ड पार्षद हीरो यादव और कैलाश कुमार आदि शामिल थे। बोले मेयर मेयर रुमाराज ने कहा कि एक दिवसीय धरना में पूर्व मेयर कुमकुम देवी का समर्थन देना दोहरे चरित्र को दर्शाता है ।पूर्व मेयर कुमकुम देवी ने अपने कार्यकाल 2011 में होल्डिंग टैक्स में 10% की बढ़ोतरी की थी। विगत 9 वर्षों से होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी नहीं की गई थी। जबकि सरकारी नियमानुसार प्रत्येक 5 वर्ष में 10% होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी का प्रावधान है। उसके अंतर्गत ही 2011 के बाद अभी 10% होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी की गई है।