नाबालिक लड़का लड़कियों को छुप छुप के बात करना पड़ गया महंगा ग्रामीणों ने पकड़ कर करा दी शादी खगरिया जिला के बेलदौर प्रखंड के 50 गांव लेकर चल रहे हैं जहां पर नाबालिक लड़का लड़कियों को एक दूसरे से छुप छुप के बाद करना पड़ गया महंगा इस बात की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा दिया गया ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि गांव के ही नाबालिक लड़का और लड़की चुपके चुपके एक दूसरे से फोन से बात किया करते थे इतना से भी जी नहीं भरता था तो लड़की के यहां भी लड़का मिलने के लिए आते थे इस बात की भनक ग्रामीणों को लग चुकी थी मौका का तलाश करते हुए ग्रामीणों ने लड़का लड़की को जंगल में मिलते देख दोनों को जबरदस्ती शादी करवा दी इसका वीडियो भी वाइल होते हुए देखा जा रहा है खगरिया मोबाइल वालों से मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर सम्मानित किए गए खगरिया के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष खगरिया जिला के जिला कार्यालय लेकर चल रहे हैं जहां पर बताया जा रहा है कि खगरिया जिला के जिला अधिकारी आलोक रंजन घोष के द्वारा बीते विधानसभा चुनाव में बेहतरीन कार्य करने के लिए आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर पटना में उसे विशेष सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया इस बात की जानकारी खगरिया जिला के जिला अधिकारी आलोक रंजन घोष के द्वारा पत्रकारों को दिया गया खगरिया मोबाइल बानी न्यू से मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद

कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, 3 लाख का नुकशान  टेटिया बंबर प्रखंड के कलाली चौक बाजार में  कपड़ा दुकान में अगरबत्ती  से आग लग जाने के कारण 3लाखों रुपया मूल्य का रखें कपड़ा जल कर राख हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह 6:00 बजे आसपास के दुकानदार  ने बताया कि  दुकान से आग का धुआं  निकल रहा था जब तक लोगों ने आग पर काबू पाते तब तक लाखों रुपए का कपड़ा धु -धुकर जल रहा था और कपड़ा दुकान में बने वेंटिलेटर व खिड़कियों से आग का लपेट बाहर की ओर आ रहा था। जिससे लोग यह नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर आग पर काबू कैसे पाया जाए। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीण के द्वारा अग्निशमन विभाग  को भी सूचना दी गई लेकिन ग्रामीण के द्वारा ताबड़तोड़ पानी का बौछार किया गया। पानी के बौछार की वजह से कपड़ा दुकान का भवन बचा वरना भीषण आगलगी के वजह से आधा घंटा के बाद पूरा भवन गिरकर ध्वस्त हो जाता। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए अगल -बगल के छतों से पानी फेंकना शुरू किया। लेकिन आग का लपट इतना जोरदार था कि ग्रामीणों के द्वारा फेंके गए पानी का कोई असर नहीं हो रहा था। बता दें की कपड़ा दुकानदार टेटिया बंबर निवासी महेश केसरी ने बताया कि सुबह ग्रामीण के द्वारा पता चला कि मेरे दुकान में आग लग गया है कहां की जीविका समूह से लोन लेकर के कपड़ा का दुकान खोले हुए थे दुकान मे भारी मात्रा में साड़ियां, स्वेटर, ऊनी कपड़े, कंबल, शर्ट-पैंट के कपड़े नगदी पैसा आदि रखे हुए थे। उन्होंने बताया आग लगने की सूचना  टेटिया बंबर के  अंचलाधिकारी  विनोद कुमार गुप्ता, खड़कपुर एसडीओ  को दी गयी है घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह  भी दल बल के साथ वहां पहुंचे। सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बारे में पंचायत के दर्जनों  प्रतिनिधि ने बताया कि अगरबत्ती से ही आग लगा है संजय सिंह ओम प्रकाश राकेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे  लगी आग को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई हर तरफ आग बुझाने की चीख-पुकार मची थी।

धरहरा प्रखंड के सभी विधालय व पंचापंचायत वार मत दाता दिवस मनाया जा रहा है

राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ के बिहार प्रदेश प्रवक्ता महेश तांती ने समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दिया उन्होंने कहा कि पूरे दुनिया को हम लोग एकता और अखंडता का परिचय हमेशा दिए हैं और देते रहेंगे भारतीय संविधान दुनिया के सबसे लंबा संविधान है संविधान के जनक भीमराव अंबेडकर जी को भी याद करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे वीर सपूत जिन्होंने भेदभाव को दूर दुनिया को एकता का परिचय दिया उन्हें हम दिल से सलाम करते हैं जय हिंद जय भारत

जहां एक और बिहार सरकार के द्वारा हर घर बिजली पहुंचाने का वादा किए जा रहे हैं एवं दिन रात मेहनत करके काम किए जा रहे हैं इसका अभी देखने के लिए मिला है लेकिन उसी बिजली विभाग के कर्मचारी के द्वारा अवैध वसूली का भी मामला प्रकाश में आया है जानकारी के अनुसार संग्रामपुर प्रखंड के कटिहारी पंचायत के कपड़ा गांव के अनिल सिंह के द्वारा बीते कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन आवेदन बिजली कनेक्शन के लिए किया गया था लेकिन बिजली मिस्त्री के द्वारा उनको यह कार्य करके टरका दिया गया कि आपका ऑनलाइन आवेदन रद्द हो गया है आप ₹500 दीजिए फिर से आपका ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा पैसा देते हैं उनका मीटर लगाने के लिए घर पर बिजली मिस्त्री पहुंच गए मीटर लगाते वक्त ₹15000 की मांग बिजली मिस्त्री के द्वारा किया गया अनिल सिंह के द्वारा किसी तरह से ₹2000 दिया गया मीटर तो लग गया लेकिन अगले दिन ही मिस्त्री सौरभ कुमार के द्वारा उनको बार-बार यह धमकी दिया जा रहा है कि अगर आप पैसा पूरा 15000 नहीं देते हैं तो आपका बिजली मीटर उखाड़कर ले कर चले जाएंगे इस मेटर में जब बिजली मिस्त्री से बात किया गया तो उनके द्वारा यह बताया गया कि हमें एसडीओ साहब के द्वारा पैसा लेने का आदेश मिला है इस संबंध में जब से फोन पर जानकारी लेने का कोशिश किया गया तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया

संग्रामपुर प्रखंड के ब्लाक परिसर की टीपीसी भवन में जीविका संग्रामपुर एवं सर्विसेस जीविका महिला संकुल संघ में दीनदयाल उपाध्याय कौशल योजना के तहत प्रशिक्षण किए गए छात्र छात्राओं को किया गया सम्मान समारोह का आयोजन वह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम प्रकाश अंचलाधिकारी स्नेहा सत्यम थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से वितरित करके कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया इस मौके पर अमित कुमार ने बताया कि डी डी यू जी के तहत गरीब छात्र छात्राएं इस योजना से जोड़कर के प्रशिक्षण प्राप्त करके रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं वहीं थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सिर्फ प्रशिक्षण करना एवं नौकरी प्राप्त करना है जगत नहीं है इसमें युवक-युवतियों को कौशल का भी होना जरूरी है वही गौतम कुमार ने बताया कि आज हमारी जीविका के माध्यम से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत प्रशिक्षण के उपरांत आज चला रहा है इस मौके पर अमित कुमार गौतम कुमार पंकज कुमार धर्मेंद्र कुमार नवनीत कुमार विभूति मंडल सुमन कुमार इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे

मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में पिछले कई दिनों से घने कुहासे एवं सर्द हवाओं के कारण से जहां आम जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है तो सुबह के समय आसमान से टपकते ओशो के बूंद एवं घने कुहासे के कारण जहां वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर सफर करना पड़ता है विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाली के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबर सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद

लोजपा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई धूमधाम से मुंगेर के कंपनी गार्डन स्थित बागवान में लोक जनशक्ति पार्टी ने रविवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर का 97 वें जयंती समारोह धूमधाम से मनाया ।जयंती समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू ने किया। जबकि मंच संचालन प्रमोद पासवान ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा की स्थापना समय से रहे सदस्य सुरेश तांती एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लोजपा नेता राघवेंद्र भारती उपस्थित थे। मुख्य अतिथि सुरेश तांती ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सरल और सरस ह्रदय के राजनेता थे। सामाजिक रूप से पिछड़े परंतु स्वभाव से महान लक्ष्य का चरितार्थ करते हुए राजनीति को भी जनसेवा की भावनाओं के साथ जिया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया इनके राजनीतिक गुरु थे ।जबकि रामसेवक यादव एवं मधुलिमये जैसे दिग्गज साथी थे। अतिथि के रूप में लोजपा प्रत्यासी सह जिला परिषद के उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि राघवेन्द्र भारती ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी ,शिक्षक, राजनीतिक तथा बिहार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं । इनके लोकप्रियता के कारण इन्हें जननायक की उपाधि मिली। जननायक कर्पूरी ठाकुर सदा गरीबों के अधिकार के लिए लड़ते रहे ।सामंती विचारधारा के खिलाफ हमेशा अपनी बात को बुलंद करते रहे । इन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए पिछड़ों को आरक्षण दिया ।उनका जीवन ईमानदार व्यक्तित्व, सहज जीवन शैली के धनी एवं ओजस्वी वक्ता के रूप में रहा।लोजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को हमेशा प्रारंभ से ही सामाजिक और राजनीतिक अंतर्विरोध से जूझना पड़ा था ।पिछड़ा वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरी में आरक्षण की व्यवस्था 1977 ईस्वी में दी गई। पिछड़ा वर्ग का ध्रुवीकरण, हिंदी का प्रचार प्रसार, समाजवादी विचारधारा को लेकर हमेशा कार्यक्रम निर्धारित किया करते थे । कर्पूरी ठाकुर का वाणी कठोर पर नियंत्रण में था ।विषम से विषम परिस्थितियों में भी शिष्टाचार और मर्यादा की लक्ष्मण रेखाओं का उन्होंने कभी भी उल्लंघन नहीं किया।जयंती समारोह में दिनेश चौरसिया, रंजीत पासवान, गणेश पासवान, डॉक्टर अनुराग ,मो ताजवर, बबलू यादव ने भी अपने विचार रखें ।मौके पर सूरज मंडल, शंकर शाह ,रविंद्र पासवान ,रंजना शर्मा, चंदन कुमार सिंह ,राजा यादव आदि उपस्थित थे।

जदयू ने जदयू कार्यालय का नाम बदलकर रखा कर्पूरी सभागार रविवार को जनता दल यूनाइटेड के प्रधान कार्यालय के सामने नंदकुमार पार्क में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देव कुमार ने किया । मुख्य अतिथि के तौर पर जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष संतोष सहनी उपस्थित थे । मुख्य अतिथि संतोष सहनी ने कहा की पार्टी के निर्देश पर पार्टी के सभी जिला कार्यालयों का नाम आज से कर्पूरी सभागार रखा गया है साथ ही साथ उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही जननायक कर्पूरी ठाकुर के असली वारिस बन कर उनके विचारों, कार्यों, आदर्शों को धरातल पर उतार रहे हैं और जननायक के सभी सपनों को नीतीश कुमार जी पूरा करने के लिए कृत संकल्पित हैं और लगातार सरकार तेजी से कार्य कर रही है । समारोह में अपने अध्यक्षीय संबोधन देते हुए अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देव कुमार जी ने कहा कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर हम सबको साथ साथ चलने की जरूरत है, तथा सभी साथियों को भी उनके आदर्शों पर चलने के लिए जागृत करने की आवश्यकता है । पार्टी प्रवक्ता मनोरंजन मजूमदार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की अनवरत गरीबों की सेवा करने के कारण ही कर्पूरी ठाकुर जी को जननायक कहा जाता है । जिला कोषाध्यक्ष विमलेंदु राय ने कहा की जननायक कर्पूरी ठाकुर समाज के सभी वर्गों को समान भागीदारी के दिलाने के लिए कार्य करते रहे यहां तक की गरीब सवर्णों को आरक्षण मिले ऐसी विचारधारा के वह उस समय के इकलौते नेता थे । पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पार्टी के वरीय नेता बटेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा के जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जयंती मनाना पार्टी के लिए गौरव की बात है और जनता दल यूनाइटेड जननायक के विचारों से सहमत होते हुए पार्टी और सरकार में लगातार जनता के लिए कार्य कर रही है । इस मौके पर पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्यजीत प्रकाश , जल श्रमिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह निषाद , किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, तकनीकी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील राय, श्रमिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजीव लोचन सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर राज, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ वरुण सिंह , वरीय नेता राजेंद्र पटेल , दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजदेव प्रसाद , महादलित के प्रदेश उपाध्यक्ष बाल कृष्ण दास, नगर अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ सिंटू, युवा नगर अध्यक्ष शिवम मंडल , महिला नेत्री सोनी गुप्ता , प्रतिभा सिंह , अरुणा देवी , रेखा देवी , आनंद सिंह, अविनाश चंद्र साहा इत्यादि ने समारोह को संबोधित किया। समारोह में पार्टी के राजेंद्र कुमार राजू , नीलू पटेल , निरंजन सिंह , देवेंद्र कुमार , मुकेश शर्मा , चिरंजीव कुमार , निरंजन कुमार, पंकज तांती , मोहम्मद जसीम उद्दीन , अमित कुमार ,अतहर अली, सुनील मंडल , मुन्ना मंडल , गौतम सिंह आदि मौजूद थे ।