कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, 3 लाख का नुकशान टेटिया बंबर प्रखंड के कलाली चौक बाजार में कपड़ा दुकान में अगरबत्ती से आग लग जाने के कारण 3लाखों रुपया मूल्य का रखें कपड़ा जल कर राख हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह 6:00 बजे आसपास के दुकानदार ने बताया कि दुकान से आग का धुआं निकल रहा था जब तक लोगों ने आग पर काबू पाते तब तक लाखों रुपए का कपड़ा धु -धुकर जल रहा था और कपड़ा दुकान में बने वेंटिलेटर व खिड़कियों से आग का लपेट बाहर की ओर आ रहा था। जिससे लोग यह नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर आग पर काबू कैसे पाया जाए। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीण के द्वारा अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई लेकिन ग्रामीण के द्वारा ताबड़तोड़ पानी का बौछार किया गया। पानी के बौछार की वजह से कपड़ा दुकान का भवन बचा वरना भीषण आगलगी के वजह से आधा घंटा के बाद पूरा भवन गिरकर ध्वस्त हो जाता। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए अगल -बगल के छतों से पानी फेंकना शुरू किया। लेकिन आग का लपट इतना जोरदार था कि ग्रामीणों के द्वारा फेंके गए पानी का कोई असर नहीं हो रहा था। बता दें की कपड़ा दुकानदार टेटिया बंबर निवासी महेश केसरी ने बताया कि सुबह ग्रामीण के द्वारा पता चला कि मेरे दुकान में आग लग गया है कहां की जीविका समूह से लोन लेकर के कपड़ा का दुकान खोले हुए थे दुकान मे भारी मात्रा में साड़ियां, स्वेटर, ऊनी कपड़े, कंबल, शर्ट-पैंट के कपड़े नगदी पैसा आदि रखे हुए थे। उन्होंने बताया आग लगने की सूचना टेटिया बंबर के अंचलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, खड़कपुर एसडीओ को दी गयी है घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह भी दल बल के साथ वहां पहुंचे। सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बारे में पंचायत के दर्जनों प्रतिनिधि ने बताया कि अगरबत्ती से ही आग लगा है संजय सिंह ओम प्रकाश राकेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे लगी आग को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई हर तरफ आग बुझाने की चीख-पुकार मची थी।
