कैंसर पीड़ित को आर्थिक सहायता देने हेतु आगे आए समाजसेवी, जिला प्रशासन से भी सहयोग करने की किया आग्रह जननायक कर्पूरी ठाकुर के 97 वें जयंती के अवसर पर मुंगेर के समाजसेवी द्वारा रविवार को सदर अस्पताल में इलाजरत कैंसर पीड़ित जमालपुर निवासी मोनी कुमारी को इलाज हेतु आर्थिक सहायता दिया गया ।इस अवसर पर राजद राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू ने पीड़ित के माता को चेक देते हुए आग्रह किया की ये एक छोटा प्रयास है। हम लोगों को समाचार पत्र एवं अन्य माध्यमों से पता चला तो हम लोगों के द्वारा एक छोटा प्रयास किया गया है ।आगे भी हम लोगों से जो बन पड़ेगा वो सहयोग करेंगे ।वही राजद के प्रदेश सचिव दिनेश यादव एवं राज्य परिषद सदस्य विरेश कुमार ने मुंगेर के लोगों से आह्वान किया की इस गंभीर बिमारी से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर बच्ची को जिसको जो बन पड़े वे अपनी ओर से मदद करें ।यह एक ऐसी गंभीर बिमारी है जिसमें समाज के हर वर्ग के लोगों को आगे आना चाहिए ।साथ ही साथ उपस्थित लोगों ने कहा की मुंगेर के जिला प्रशासन को मोनी के बेहतर इलाज के लिए अपने स्तर से जल्द प्रयास करना चाहिए। क्योंकि इस बिमारी का इलाज काफी महंगा होता है जो की इस निर्धन परिवार के लिए खर्च कर पाना असंभव है ।इस आर्थिक सहायता में मुख्य रूप से राजद के पंचायती राज प्रदेश महासचिव मनीष कुमार, पप्पू मुखिया, निस्ता, शिक्षक संतोष कुमार, विभाष कुमार,राजीव कुमार गौरख,रेल कर्मचारी शेखर यादव,जितेन्द्र कुमार,राम प्रवेश, राकेश यादव,कुन्दन कुमारी, मुंगेर केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अमरनाथ ललन शामिल थे।

धरहरा(संवाददाता):धरहरा प्रखंड के अतिपिछङा बाहुल क्षेत्र मानगढ गाँव में जननायक कर्पूरी जयंती बडी़ धूमधाम से आयोजित की गई।मुख्य अतिथि जदयू महिला सेल की जिलाध्यक्ष बबीता राय मंडल ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।जयंती समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बबीता राय मंडल ने लोगो को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के द्वारा अतिपिछङो को समाज मे बराबरी का दर्जा समाज मे दिलाने हेतु संघर्ष की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि जननायक भारत को आजादी दिलाने के लिए अपनी जान की परबाह कीये बगैर भारत को आजाद कराने हेतु अहम भूमिका निभाई थी जिसके लिए बिर्टिश हकुमत ने इन्हे जेल की सलाखो मे भी 26 माह तक जेल मे भी रखा।उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी जीवनशैली सादा जीवन उच्च विचार वाला था।जदयू नेत्री ने जननायक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए लोगो को जननायक के पदचिन्हों पर चलने की बात कही।मौके पर रामविलास ठाकुर,सुरेश मंडल सहित दर्जनो जदयू की महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुंगेर जिले में रविवार को जिला परिषद अध्यक्ष रामचरित्र मंडल के आवास पर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई इसमें सभी प्रखंड अध्यक्ष सभी नगर अध्यक्ष एवं मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजेश जैन जी उपस्थित थे उन्होंने कहा कि करोना काल के बाद पहली बैठक है समिति की उन्होंने पार्टी को अच्छे ढंग से नेतृत्व करने का भी कार्यकर्ता से अनुरोध किया

रविवार को नौवागढीदक्षिणी पंचायत के अंबेडकर पुस्तकालय में लोक नायक कर्पूरी ठाकुर जी की 97 जयंती समारोह का आयोजन किया गया यह आयोजन अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जदयू द्वारा आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक प्रणव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित हुए और कर्पूरी ठाकुर जयंती के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और उन्होंने कहा इनकी यादों को कभी भुलाई नहीं जा सकती इन्होंने जो किए उसे हमें धरातल पर लानी चाहिए इस मौके पर जदयू नेता युगल किशोर राय ने भी उनकी यादों को सराहना बताया इस मौके पर भाजपा प्रखंड मंत्री मनोज सा पुर पंचायत समिति देवेंद्र मंडल रविंद्र कुमार अन्य ग्रामीण मुख्य रूप से उपस्थित थे

खगरिया जिला के बेलदौर प्रखंड गांव में सरकारी अलार्म का व्यवस्था ना होने से यहां के ग्रामीण है परेशान खगड़िया जिला के बेलदौर प्रखंड के कनेरी गांव में कई ऐसे चौक चौराहे हैं जहां पर ठंड से राहत दिलाने के लिए सरकारी योजना को प्राप्त करने के लिए बेसहारा व्यक्ति इंतजार कर रहे हैं लेकिन सरकार का इस ओर ध्यान नहीं होने के कारण यहां के नागरिक परेशान हैं और सड़कों पर बिखरे अपशिष्ट पदार्थ और कागज को चुनकर कब काफी और सर्द ठंड से बचने के लिए अलाव का जलाकर अपने को गरमाने में लगे हुए हैं खगरिया मोबाइल में समय रविंद्र धन्यवाद

सात निश्चय योजना के तहत बनने वाली सड़क हुआ जर्जर ग्रामीणों ने किया इसका विरोध

खगरिया जिला के जिला अधिकारी आलोक रंजन घोष के द्वारा मिट्टी कलाकार कुम्हार के कलाकृतियों में दिखाएं दिलचस्पी खगड़िया जिला के जिला अधिकारी आलोक रंजन घोष के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुमार बस्ती से होकर गुजर रहे थे उसी समय कुछ कुमार व्यक्तियों के द्वारा अपने कलाकृति के द्वारा मिट्टी का बर्तन निर्माण कर रहे थे उसी समय जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष के द्वारा उस समय पर रुक कर देखने लगे और उनसे रहा नहीं गया तो उसी समय कुम्हार भाइयों से उनके कलाकृतियों के बारे में दिलचस्पी लेने के लिए कुम्हार से मिट्टी के दीए बनाए और सब को हतोत्साहित कर दिए मोबाइल वाली न्यूज़ धन्यवाद

रिकवरी एजेंट बबलू मालाकार हत्याकांड के दो अपराधी को किया नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

खगड़िया जिला की जिला अधिकारी आलोक रंजन घोष के द्वारा सात निश्चय योजना में पारदर्शिता के साथ कार्यों का दिया निर्देश ************************************* खगरिया जिला के जिला अधिकारी आलोक रंजन घोष के द्वारा एक विशेष बैठक जिला कार्यालय में बुलाया गया इस बैठक में जिला भर के सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को बुलाकर सात निश्चय योजना के तहत हो रहे कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिए तथा सभी कार्यों को पारदर्शिता के साथ करने का भी निर्देश दिए जिला अधिकारी के द्वारा यह भी बताया गया कि खगड़िया जिला के तमाम प्रखंड के पंचायतों में सात निश्चय योजना के तहत जो भी कार्य किया जाएगा उसमें पारदर्शिता निश्चित तरीके से होना चाहिए अगर पारदर्शिता नहीं पाई गई तो गड़बड़ी का मामला आने पर वहां के विभागीय अधिकारी सहित ठेकेदार भी जाएंगे जेल मैं खगरिया मोबाइल वानी न्यूज़ से रविंद्र कुमार धन्यवाद

नरेश आनंन्द