जदयू ने जदयू कार्यालय का नाम बदलकर रखा कर्पूरी सभागार रविवार को जनता दल यूनाइटेड के प्रधान कार्यालय के सामने नंदकुमार पार्क में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देव कुमार ने किया । मुख्य अतिथि के तौर पर जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष संतोष सहनी उपस्थित थे । मुख्य अतिथि संतोष सहनी ने कहा की पार्टी के निर्देश पर पार्टी के सभी जिला कार्यालयों का नाम आज से कर्पूरी सभागार रखा गया है साथ ही साथ उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही जननायक कर्पूरी ठाकुर के असली वारिस बन कर उनके विचारों, कार्यों, आदर्शों को धरातल पर उतार रहे हैं और जननायक के सभी सपनों को नीतीश कुमार जी पूरा करने के लिए कृत संकल्पित हैं और लगातार सरकार तेजी से कार्य कर रही है । समारोह में अपने अध्यक्षीय संबोधन देते हुए अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देव कुमार जी ने कहा कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर हम सबको साथ साथ चलने की जरूरत है, तथा सभी साथियों को भी उनके आदर्शों पर चलने के लिए जागृत करने की आवश्यकता है । पार्टी प्रवक्ता मनोरंजन मजूमदार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की अनवरत गरीबों की सेवा करने के कारण ही कर्पूरी ठाकुर जी को जननायक कहा जाता है । जिला कोषाध्यक्ष विमलेंदु राय ने कहा की जननायक कर्पूरी ठाकुर समाज के सभी वर्गों को समान भागीदारी के दिलाने के लिए कार्य करते रहे यहां तक की गरीब सवर्णों को आरक्षण मिले ऐसी विचारधारा के वह उस समय के इकलौते नेता थे । पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पार्टी के वरीय नेता बटेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा के जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जयंती मनाना पार्टी के लिए गौरव की बात है और जनता दल यूनाइटेड जननायक के विचारों से सहमत होते हुए पार्टी और सरकार में लगातार जनता के लिए कार्य कर रही है । इस मौके पर पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्यजीत प्रकाश , जल श्रमिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह निषाद , किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, तकनीकी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील राय, श्रमिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजीव लोचन सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर राज, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ वरुण सिंह , वरीय नेता राजेंद्र पटेल , दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजदेव प्रसाद , महादलित के प्रदेश उपाध्यक्ष बाल कृष्ण दास, नगर अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ सिंटू, युवा नगर अध्यक्ष शिवम मंडल , महिला नेत्री सोनी गुप्ता , प्रतिभा सिंह , अरुणा देवी , रेखा देवी , आनंद सिंह, अविनाश चंद्र साहा इत्यादि ने समारोह को संबोधित किया। समारोह में पार्टी के राजेंद्र कुमार राजू , नीलू पटेल , निरंजन सिंह , देवेंद्र कुमार , मुकेश शर्मा , चिरंजीव कुमार , निरंजन कुमार, पंकज तांती , मोहम्मद जसीम उद्दीन , अमित कुमार ,अतहर अली, सुनील मंडल , मुन्ना मंडल , गौतम सिंह आदि मौजूद थे ।
