आज दिनांक 12 फ़रवरी 2021 को इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण 11 जनवरी 2021 को पाटलिपुत्रा कॉम्प्लेक्स कंकड़बाग राजेन्द्र नगर में आयोजित बिहार खेल सम्मान समारोह 2020-21 को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित सम्मानित होने वाले मुंगेर के दिव्यांग पुरुष एवं महिला दिव्यांग खिलाड़ियों का अभिनंदन मुंगेर जिला एसोसिएशन ऑफ पीडब्ल्यूडी प्रेसिडेंट हरिमोहन सिंह एवं संकल्प साधना के अध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के बसवा गांव में खेत घूमने के क्रम में 1 किसानों को घायल अवस्था में गरुड़ पक्षी मिलते हैं ने खबर आग की तरह फैल गया और सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पूरी प्रखंड के पास हुआ एक किसान के पास पहुंच गया और उस किसान के पास से घायल गरुड़ को अपने हिरासत में ले का पटना चले गए जिसका इलाज किया जाना है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
ऑटो एवन महुआ शराब जप्त सुनने के लिए क्लिक करें
गुरूवार की देर शाम दशरथपुर धरहरा मुख्य मार्ग पर पचरूखी के पास अनियंत्रित एक बाइक सवार ने वृद्ध को टक्कर मारी। घटना में वृद्ध सहित लोग तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए जख्मी मैं वृद्ध औड़ाबगीचा गांव निवासी कारू दास है। जबकि बाइक पर सवार दोनों युवक छोटी केशोपुर जमालपुर के रतनदीप पासवान एवं अरविंद पासवान है। तीनों जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय पुलिस के सहयोग से पी एचसी धरहरा लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि बाइक सवार दोनों युवक धरहरा से घर जमालपुर जा रहा था। इसी क्रम में दशरथपुर से पैदल घर लौट रहे वृद्ध से अनियंत्रित बाइक टकरा गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विकास विरोधी सांसद ललन सिंह ना तो मुंगेर में मेडिकल कॉलेज बनने दे रहे हैं और ना ही मेडिकल कॉलेज मांगने दे रहे हैं जिससे क्षेत्र की जनता में तीव्र आक्रोश है।उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा। श्री केशरी ने पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि हमारे आमरण-अनशन को भंडोल करने के लिए सैंकड़ों जदयू कार्यकर्ताओं और आपराधिक चरित्र के लोगों के साथ ही पुलिस एक साथ कैसे अनशन स्थल पहुंची। इसके अलावे शांतिपूर्वक अनशन करने के बावजूद पुलिस द्वारा बलपूर्वक मुझे तो गिरफ्तार करके आमरण-अनशन तुड़वा दिया गया लेकिन हंगामा करने पहुंचे सांसद समर्थकों के सामने पुलिस क्यों नतमस्तक बनी रही। श्री केशरी ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर तीन के अंदर हुड़दंगी जदयू कार्यकर्ताओं और आपराधिक चरित्र के लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो 15 फरवरी को हमलोग गांधीजी के प्रतिमा के समक्ष एकदिवसीय उपवास करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में अंतर्जातीय अंतर्धर्मीय कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता, आजाद शर्मा, महिला एनसीपी नेत्री सोनी सिन्हा, प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा आदि भी मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नगर निगम प्रशासन को लिखित आवेदन देते हुए नवटोलिया जमालपुर रोड निवासी रामावतार यादव ने गुहार लगाया था उनके घर के पास के ही रहने वाले चंदन कुमार ने अपने घर के सामने सरकारी कच्चा नाला को ईंट के टुकड़े और मिट्टी से भरकर अपने घर आने जाने का रास्ता बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। जिससे वहां के नाले का पानी जाम हो चुका है। इससे नाले के सरांध्र पानी से काफी बदबू निकलती है। इससे वहां जीना मुश्किल हो रहा है।नाली के जाम होने से संक्रमण फैलने का डर सताते रहता है। इस पर संज्ञान लेते हुए उप नगर आयुक्त श्याम नंदन प्रसाद एवं दीनानाथ ने अपनी उपस्थिति में गुरुवार को वहां के कच्चे नाले को जेसीबी के द्वारा साफ करवाया ।नाला के सफाई हो जाने से नाले के पानी का बहाव शुरू हो गया। वहीं रामवरण यादव के घर के सामने जाम पड़े नाले को भी जेसीबी द्वारा साफ कराया गया। अतिक्रमण मुक्त कराने में अतिक्रमण प्रभारी दिनेश कुमार ,पुलिस बल और निगम कर्मी शामिल थे। वहीं दूसरी ओर अतिक्रमण प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मनसरीतले से कौड़ा मैदान चौबटिया तक और गोला रोड से मां अंबे चौक तक अतिक्रमणकारियों से जुर्माना के रूप में 2600 रू की वसूली की गई।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मुंगेर में मेडिकल कॉलेज की मांग को ले कर आमरण अनशन पर बैठे एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी के साथ जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया दुर्व्यवहार अत्यंत निंदनीय और अलोकतांत्रिक है। ऑल इंडिया रिव्यूलशनरी फोरम के सह संयोजक फ़र्रह शकेब, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तारीक़ अनवर एवँ सँयुंक्त किसान संघर्ष मोर्चा,मुंगेर के संयोजक रविन्द्र मंडल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस सम्बंध में एक निंदनीय बयान जारी किया है।ऑल इंडिया रिव्यूलशनरी फोरम के सह संयोजक फ़र्रह शकेब एवँ कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तारीक़ अनवर ने सँयुक्त रूप से कहा के जदयू के कार्यकर्ताओं को वास्तव में इस वक़्त नितीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाये रखने के लिए भाजपा की विचारधारा को पूरी तरह आत्मसात करने की मजबूरी है।मुख्यमंत्री पटना में बैठ कर एक के बाद एक जनवीरोधी अलोकतांत्रिक फ़रमान जारी कर रहे हैं और जदयू के बिहार भर के कार्यकर्ताओं में भी उस अलोकतांत्रिक रवैये को अपनाते हुए अपने नेता को ख़ुश करने के लिए होड़ लगी हुई है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दूसरे चरण के कोरोना टीकाकरण महाअभियान के तहत दिनांक छह फरवरी से जिले के कुल 11 सेशन साइट पर फ्रंट लाइन वर्कर को कोरोना कि वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले के कुल 11 सेशन साइट सदर हॉस्पिटल मुंगेर, जीएनएम स्कूल मुंगेर, सदर पीएचसी मुंगेर, बरियारपुर पीएचसी, जमालपुर पीएचसी, धरहरा पीएचसी, हवेली खड़गपुर पीएचसी, टेटिया बम्बर पीएचसी, तारापुर अनुमंडल अस्पताल, असरगंज पीएचसी और संग्रामपुर पीएचसी हैं जहां फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना कि वैक्सीन लगाई जा रही है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मुंगेर मांगे मेडिकल कॉलेज को लेकर एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी बीते तीन दिनों से मुंगेर के नीलम सिनेमा हॉल के पास शहीद हमीद चौक के पास आमरण अनशन पर बैठे हुए थे। तीसरे दिन सांसद ललन सिंह का पुतला दहन करने से रोकने के लिए जदयू के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अनशन स्थल पहुंचकर पुतला दहन करने से रोकने लगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राज्य सरकार द्वारा जनवरी से मार्च महीने तक लगभग सभी जिलों में चलाए जा रहे मिशन परिवार विकास और संचार अभियान के साथ ही केयर इंडिया, विभिन्न जिलों में “परिवार नियोजन सुरक्षित है” के नाम से जागरूकता अभियान चला रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
