नगर निगम प्रशासन को लिखित आवेदन देते हुए नवटोलिया जमालपुर रोड निवासी रामावतार यादव ने गुहार लगाया था उनके घर के पास के ही रहने वाले चंदन कुमार ने अपने घर के सामने सरकारी कच्चा नाला को ईंट के टुकड़े और मिट्टी से भरकर अपने घर आने जाने का रास्ता बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। जिससे वहां के नाले का पानी जाम हो चुका है। इससे नाले के सरांध्र पानी से काफी बदबू निकलती है। इससे वहां जीना मुश्किल हो रहा है।नाली के जाम होने से संक्रमण फैलने का डर सताते रहता है। इस पर संज्ञान लेते हुए उप नगर आयुक्त श्याम नंदन प्रसाद एवं दीनानाथ ने अपनी उपस्थिति में गुरुवार को वहां के कच्चे नाले को जेसीबी के द्वारा साफ करवाया ।नाला के सफाई हो जाने से नाले के पानी का बहाव शुरू हो गया। वहीं रामवरण यादव के घर के सामने जाम पड़े नाले को भी जेसीबी द्वारा साफ कराया गया। अतिक्रमण मुक्त कराने में अतिक्रमण प्रभारी दिनेश कुमार ,पुलिस बल और निगम कर्मी शामिल थे। वहीं दूसरी ओर अतिक्रमण प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मनसरीतले से कौड़ा मैदान चौबटिया तक और गोला रोड से मां अंबे चौक तक अतिक्रमणकारियों से जुर्माना के रूप में 2600 रू की वसूली की गई।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
