मुंगेर में मेडिकल कॉलेज की मांग को ले कर आमरण अनशन पर बैठे एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी के साथ जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया दुर्व्यवहार अत्यंत निंदनीय और अलोकतांत्रिक है। ऑल इंडिया रिव्यूलशनरी फोरम के सह संयोजक फ़र्रह शकेब, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तारीक़ अनवर एवँ सँयुंक्त किसान संघर्ष मोर्चा,मुंगेर के संयोजक रविन्द्र मंडल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस सम्बंध में एक निंदनीय बयान जारी किया है।ऑल इंडिया रिव्यूलशनरी फोरम के सह संयोजक फ़र्रह शकेब एवँ कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तारीक़ अनवर ने सँयुक्त रूप से कहा के जदयू के कार्यकर्ताओं को वास्तव में इस वक़्त नितीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाये रखने के लिए भाजपा की विचारधारा को पूरी तरह आत्मसात करने की मजबूरी है।मुख्यमंत्री पटना में बैठ कर एक के बाद एक जनवीरोधी अलोकतांत्रिक फ़रमान जारी कर रहे हैं और जदयू के बिहार भर के कार्यकर्ताओं में भी उस अलोकतांत्रिक रवैये को अपनाते हुए अपने नेता को ख़ुश करने के लिए होड़ लगी हुई है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।