"शाश्वत संस्कार ने गंगा से निकलवाया लावारिश लाश" लावारिश शवों का अंतिम संस्कार करने वाली संस्था शाश्वत संस्कार ने जहाज घाट के पास गंगा नदी में लावारिश लाश की सूचना पर वहां पहुंच कर शाश्वत संस्कार के संस्थापक अध्यक्ष संजय केशरी ने मुफ्फसिल थाना के सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार एवं कोतवाली थाना के एएसआई राजकुमार रविदास के सहयोग से लाश को गंगा नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भिजवाया। उपर्युक्त जानकारी देते हुए संजय केशरी ने कहा कि लगभग पचपन साल के व्यक्ति का शव था जिसे रस्सी से बांध कर गंगा नदी में डूबो दिया गया था जो कि देखने में एक सप्ताह से डूबा हुआ प्रतीत हो रहा था। शाश्वत संस्कार के सचिव नरेश कुमार गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद ललन ने कहा कि बरामद शव के पोस्टमार्टम होने के पश्चात बहत्तर घंटे उसकी पहचान हेतु सुरक्षित रखने के बाद हमारी संस्था ऐसे लावारिश शवों का विधिपूर्वक अंतिम संस्कार करती है। इस पूरे अभियान में राम मल्लिक की भूमिका सराहनीय रही।

टीबी हारेगा, देश जीतेगा " अभियान के प्रचार- प्रसार के लिए 8 से 20 मार्च तक जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित होगी बैठक - केयर इंडिया के सहयोग से सभी प्रखंडों में स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ होगी टीबी पेशेंट स्पोर्ट ग्रुप मीटिंग - राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम 2025 की सफलता के लिए चलाया जा रहा है " टीबी हारेगा, देश जीतेगा " अभियान - प्रति वर्ष 24 मार्च को देश भर में मनाया जाता है विश्व यक्ष्मा दिवस मुंगेर, 04 मार्च | राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) की सफलता के लिए देश भर में " टीबी हारेगा, देश जीतेगा " अभियान चलाया जा रहा है। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने सन 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से " टीबी हारेगा, देश जीतेगा " का अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी अभियान के प्रचार- प्रसार के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के द्वारा आगामी 8 से 20 मार्च तक जिले के सभी प्रखण्डों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों और धार्मिक संस्थाओं के प्रमुखों के बीच टीबी जागरूकता को लेकर समूह बैठक आयोजित की जाएगी। इससे संबंधित एक पत्र जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्य सचिव सह सिविल सर्जन मुंगेर, डीपीएम और जिला संचारी पदाधिकारी के द्वारा सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों को जल्द निर्गत किया जाएगा। टीबी हारेगा, देश जीतेगा " अभियान को एक जनांदोलन के रूप में चलाया जाना है - जिला यक्ष्मा केंद्र के जिला यक्ष्मा/ एचआईवी समन्वयक शैलेन्दु कुमार ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति से प्राप्त निर्देश के अनुसार " टीबी हारेगा, देश जीतेगा " अभियान को एक जनांदोलन के रूप में चलाया जाना है। इसी के तहत केयर इंडिया के सहयोग से आगामी 08 से 20 मार्च तक जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय पर एक कार्यक्रम निर्धारित कर अलग- अलग तिथियों में टीबी पेशेंट सपोर्ट ग्रुप मीटिंग आयोजित कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रखंड स्तर के पदाधिकारी जैसे पीएचसी के एमओआईसी, बीडीओ, सीडीपीओ, बीआरपी, बीईओ, होस्पिटल मैनेजर, ब्लॉक हेल्थ मैनेजर के अलावा धार्मिक संस्थाओं के प्रमुखों, टीबी चैंपियन,पेशेंट सपोर्टर के बीच राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत सुविधाओं, निक्षय पोषण योजना के बारे में आवश्यक जानकारी दी जानी है। उन्होंने बताया कि सन 2025 तक जिले को यक्ष्मा मुक्त बंनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले में और भी कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत जिले के विभिन्न प्रखण्डों में एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक गांव में सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइज़र (एसटीएस) के माध्यम से आम लोगों को टीबी के बारे में जागरूक करने के साथ ही चिह्नित रोगियों को नजदीकी अस्पताल में इलाज भी कराया जाता है।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंबेडकर भवन लाल दरवाजा मुंगेर के जिला स्वास्थ्य समिति के अंतर्गत विशेष दुरस्त स्वास्थ शिविर का कैंप आज मुंगेर शहर के वार्ड नंबर 5 शेरपुर के शिशु संस्कार भारती स्कूल के प्रांगण में आयोजित की गई विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद

बिहार सरकार का नल जल योजना हुआ टाइटल फिश खगरिया जिला के बेलदौर प्रखंड के मैं नाथ नगर के वार्ड नंबर 5 में सरकार के जल नल योजना का बुरा असर देखा जा रहा है यहां पर ठेकेदार के द्वारा आधा अधूरा काम कर कर ठेकेदार को बीच में काम रोक कर गायब देखा जा रहा है यहां के ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है कि ठेकेदार के द्वारा जो भी कार्य सात निश्चय योजना के तहत किया जा रहा था उसे बीच में छोड़कर चला गया है जिस कारण हम सभी ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है खगरिया मोबाइल वाली न्यूज़ के लिए मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद

सदर प्रखंड के अंतर्गत अंबेडकर भवन में मंगलवार को भी दिव्यांग द्वारा यूडी आईडी कार्ड बनाने हेतु लंबी कतार लगी रही इसमें सदर प्रखंड के अंतर्गत सभी पंचायतों एवं नगर निगम से भी दिव्यांग उपस्थित थे दिव्यांगों द्वारा बताया गया कि हम लोग यहां यू डी आई कार्ड विशिष्ट पहचान पत्र हेतु आए हुए हैं और अपना आधार कार्ड फोटो देखकर फॉर्म भर रहे इस कार्य में सभी पंचायत के विकास मित्र को विभाग के निर्देशानुसार लगाया गया है जिसमें नवागढ़ी दक्षिणी के सीमा भारती उत्तरी के अभिषेक कुमार एवं अन्य सभी पंचायत के विकास मित्र उपस्थित थे

धरहरा (संवाददाता):मुख्यमंत्री के अतिमहत्वकांक्षी सात निश्चय योजना के अंतर्गत ठोस-तरल कचडा़ प्रबंधन मुगेंर जिले के तारापुर प्रखंड के तीन पंचायत मे प्रारंभ हो चुकी है।एस एल डब्लु एम के जिला समन्वयक ई0 नितिश कुमार ने बताया कि तारापुर प्रखंड के खैरा पंचायत , गनैली ,रामपुर विषय पंचायत के सभी घरो मे कचरा प्रबंधन हेतु डस्टबिन उपलब्ध कराकर स्वच्छता पर्यवेक्षक के माध्यम से सफाई कर्मी कचरा हर घरो से उठाव कर पंचायत मे बने वेस्ट यार्ड मे जमा कर रहे है । वेस्ट यार्ड मे सुखा कचरा एवं गीला कचरा का प्रबंधन किया जा रहा है।प्रबंधन के माध्यम से प्लास्टिक,लोहा ,रबर ,काँच को अलग कर कबाडी़ बाला को बेचकर राजस्व की प्राप्ति कर संबंधित विभाग को भेजा जाएगा वहीं गीला कचरा से जैविक खाद का निर्माण कर किसानो को खेतो मे डालने हेतु सस्ते दर पर मुहैया कराई जाएगी ताकि खेतो पर जैविक खाद डालकर उत्पादन क्षमता बढाया जा सके।खैरा पंचायत मे स्वच्छता पर्यवेक्षक राजु पासवान एव दो कचडा़ उठाव हेतु सफाई कर्मी क्षेत्र मे कार्य कर रहे है ।वही गनैली पंचायत मे स्वच्छता पर्यवेक्षक नंदलाल ताँती ,रामपुर विषय पंचायत मे स्वच्छता पर्यवेक्षक गंगा सागर व दो सफाई कर्मी पंचायत को साफ व सुन्दर बनाने मे लगे हुए है ताकि बिहार मे स्वच्छता का वातावरण बनाया जा सके ।

मंगलवार को सदर प्रखंड के प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र के मीटिंग हॉल में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पांच केंद्रों का बैठक किया गया इस बैठक की अध्यक्षता डॉ सुशील कुमार झा ने की श्री झा द्वारा बताया गया कि एचडब्ल्यू सी पर मरीज को सभी प्रकार की जांच संबंधी सुविधा देना एवं एनसीडी से संबंधित सभी प्रकार की ट्रेनिंग कराने का निर्देश दिया गया इस कार्यक्रम में उपस्थित रवि कुमार बीएचएम कमलेश कुमार डॉ मुकेश अंकेश रंजन राहुल कुमार अन्य सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे

मुंगेर के सदर अस्पताल के प्रसूति कक्ष और ऑपरेशन थियेटर की गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं का लक्ष्य असेस्मेंट होगा - सदर अस्पताल में सिविल सर्जन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्टेट टीम से लक्ष्य असेस्मेंट कराने का निर्णय - सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराने को लेकर लक्ष्य कार्यक्रम के तहत अस्पतालों में किया जाता है गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं का आकलन मुंगेर, 02 मार्च | सदर अस्पताल मुंगेर स्थित नवनिर्मित ऑपरेशन थियेटर रूम और लेबर रूम में मौजूद सुविधाओं का लक्ष्य असेस्मेंट होगा | यह असेस्मेंट लक्ष्य स्टेट टीम से कराया जाएगा | यह फैसला जिला गुणवत्ता समिति की बैठक में लिया गया। सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार भारती की अध्यक्षता में आयोजित जिला गुणवत्ता समिति की बैठक में ऑपरेशन थियेटर और लेबर रूम की गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं को सुदृढ करने को लेकर लगातार चल रहे कार्य पर संतोष जताते हुए उक्त निर्णय लिया गया। बैठक में सदर अस्पताल मुंगेर के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. रामप्रीत सिंह, हॉस्पिटल मैनेजर तौसीफ हसनैन, रिमोट पेशेंट मॉनेटरिंग (आरपीएम) के इंचार्ज रूप नारायण, लेबर रूम इंचार्ज नीतू कुमारी, डीटीएल केयर डॉ. अजय आर्य, डीटीओएफ डॉ. नीलू सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। जनवरी में असेस्मेंट टीम ने ऑपरेशन थियेटर में और काम करने की जरूरत जताई थी- केयर इंडिया की डीटीओएफ डॉ. नीलू ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा मातृ और नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर में दी जा रही सेवाओं में गुणवत्ता सुधार को लेकर 18 मार्च 2018 में लक्ष्य कार्यक्रम शुरू किया गया था । इसी कार्यक्रम के तहत डॉ. प्रवीर कुमार के नेतृत्व में केयर इंडिया कि स्टेट लक्ष्य असेस्मेंट टीम के द्वारा जनवरी के महीने में सदर अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर और लेबर रूम का निरीक्षण करने के साथ ही यहां दी जा रही गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं का आकलन किया गया था। इस दौरान असेस्मेंट टीम ने ऑपरेशन थियेटर में और काम करने की जरूरत जताई थी । टीम ने रेकॉर्ड्स के मेंटेन रहने की बात करते हुए इसे और सुसज्जित करने की बात कही थी। इसके साथ ही लक्ष्य असेस्मेंट टीम ने डॉक्टर और नर्स की टीम बनाये जाने की जरूरत पर बल दिया था। इन सभी बिंदुओं को इस दौरान दूर करने के बाद स्टेट टीम से लक्ष्य असेस्मेंट कराने का निर्णय जिला गुणवत्ता समिति के द्वारा लिया गया है । क्या है लक्ष्य कार्यक्रम ? भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 18 मार्च 2018 में देश के सभी अस्पताल में लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर रूम में दी जा रही सुविधाओं में गुणवत्ता सुधार को ले लक्ष्य कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के तहत प्रसूति के दौरान महत्वपूर्ण देखभाल के लिए देश के सभी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के स्तर पर प्रसूति सम्बंधी गहन देखभाल के लिए इंसेंटिव केयर यूनिट(आईसीयू) और सभी डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटलों में प्रसूति देखभाल के लिए उच्च निर्भरता ईकाइयों( एचडीयू) का संचालन किया जा रहा है । इसके साथ हीं रेफरल हॉस्पिटल में फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में भी यह सेवा क्रियान्वित है। लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर में गुणवत्ता सुधार से मातृ और शिशु मृत्यु दर में आएगी कमी : उन्होंने बताया कि सभी हॉस्पिटल के लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर में दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार के बाद देश में मातृ और शिशु मृत्यु दर में काफी कमी आएगी और मरीजों का सही इलाज सही समय पर किया जा सकेगा। एनक्यूएएस के जरिये किया जाता है गुणवत्ता परक सुधार का आकलन : उन्होंने बताया कि सभी हॉस्पिटलों के लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर रूम में गुणवत्तापरक सुधार का आकलन राष्ट्रीय गुणवत्ता अस्वाशन मानक (एनक्यूएएस) के जरिये किया जाता है। बताया कि एन क्यूएएस पर 70 प्रतिशत अंक पाने वाली प्रत्येक सुविधा को लक्ष्य प्रमाणित सुविधा का प्रमाणपत्र दिया जाता है। एनक्यू एएस के अंकों के अनुसार लक्ष्य प्रमाणित सुविधाओं का वर्गीकरण किया जाता है। इसके अनुसार 90%, 80% और 70% अंक हासिल करने वाली सुविधाओं को इसी के अनुसार प्लेटिनम, गोल्ड और सिल्वर बैज प्रदान किए जाते हैं।

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के थाना परिसर में पुलिस सप्ताह के शुभ अवसर पर थाना परिसर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन तारापुर पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार एवं तारापुर पुलिस उप निरीक्षक पूनम सिन्हा थाना अध्यक्ष सर्वजीत कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम प्रकाश एवं अंचल अधिकारी स्नेहा सत्यम के संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया इस कार्यक्रम में कई स्कूल के छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया वही सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्राओं के द्वारा स्वागत गान गाया गया एवं प्रसिद्ध डेंट कलाम मेमोरियल स्कूल रामपुर के द्वारा देशभक्ति गीत को गाया गया एवं इंडियन क्रिकेट एकेडमी रामपुर के द्वारा एक देश भक्ति धाम पेश किया गया इस मौके पर तारापुर थाना अध्यक्ष घंटा थाना अध्यक्ष हरपुर थाना अध्यक्ष खड़कपुर थाना अध्यक्ष एवं असरगंज की थाना अध्यक्ष एवं कई तरह के गण जनप्रतिनिधि गण को प्रस्तुति पत्र एवं पुष्प का वृक्ष देकर के सम्मानित किया गया वह इस मौके पर संग्रामपुर प्रखंड के सभी संवाददाताओं को भी प्रस्तुति पत्र एवं पुष्प का वृक्ष देकर के सम्मानित किया गया इसके साथ साथ प्रखंड के कई कई पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया वही इस मौके पर प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि गण एवं जिले के सभी थाना अध्यक्ष मौजूद थे.

बिहार में 60 वर्ष से ऊपर के लगभग 1.08 करोड़ नागरिकों को दिया जाएगा कोविड का टीका • प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्करों को 399831 हेल्थ केयर वर्करों को प्रथम एवं 79212 को सेकंड डोज दी गई • 1 मार्च से होगी तृतीय चरण की शुरुआत विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबर सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी-बड़ी खबर को सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद