बिहार राज्य के मुंगेर जिला के सदर प्रखंड के अन्तर्गत नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के बजरंग बली नगर वार्ड संख्या 14 में उपस्थित होकर विनोद शर्मा ने अभय कुमार जी से बात की मेरा मुखिया कैसा हो इस विषय पर उन्होंने बताया मेरा मुखिया शिक्षित हो सुयोग हो निष्पक्ष भाव से कार्य को करे हमारे साथ सहयोग करें ऐसा ना हो कि इंदिरा आवास में पैसा लेकर हमारा काम कराएं ऐसा मुखिया हमें नहीं चाहिए हमें अच्छे मुखिया की आवश्यकता है और वैसा ही मुखिया इस बार हम लोग चुनेंगे।

बिहार राज्य के खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड से रविंद्र कुमार माध्यम से ग्रामीण संजीत कुमार से साक्षात्कार लिए है। जिसमें संजीत कुमार का कहना है कि मेरा मुखिया शिक्षित,सामजसेवी तथा जनता के सुख - दुख में साथ देने वाला होना चाहिए। जो भी योजना सरकार द्वारा आये उसे सभी जनता को सूचित किया जाये ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके। वही पंचायत में अगर छोटा कोई झगड़ा होता है तो उसे ग्राम पंचायत में ही सुलझा देना चाहिए

मुंगेर के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध है मज़बूत आधारभूत सरंचना सहित बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन में उपलब्ध है आधुनिक सुविधाओं से लैस मशीन और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी - सीएचसी परिसर में साफ- सफाई के साथ बायो मेडिकल कचरे के संग्रहण का रखा जाता है विशेष ख्याल मुंगेर, 08 मार्च | जिले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं । इसके तहत जिले के विभिन्न प्रखण्डों के पीएचसी और सीएचसी के पुराने जर्जर भवन के स्थान पर नए अस्पताल भवन के निर्माण के साथ ही अत्याधुनिक तकनीक से लैस मशीन व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। अस्पताल में मरीजों को अच्छी सुविधाओं के साथ बेहतर सेवाएं भी मिल सके इसके लिए अमानत ज्योति कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों का लगातार क्षमतावर्धन भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेर जिले के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र धरहरा प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में नए आधुनिक भवन के निर्माण के साथ ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अत्याधुनिक तकनीक वाली मशीन और मरीजों के इलाज के दौरान उत्पन्न होने वाली जटिलताओं को सुलझाने के लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद हैं। नए भवन में है एक प्रतीक्षालय जहां बैठकर मरीज अपनी बारी का करते है इंतजार - धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल के नए आधुनिक भवन में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए सुरक्षा कर्मी कि तैनाती की गई है जो अस्पताल में आने- जाने वाले सभी लोगों पर अपनी नजर बनाए रखने के साथ ही मरीजों का मार्गदर्शन भी करते हैं | बताया कि अस्पताल के नए भवन में प्रवेश के साथ ही एक प्रतीक्षालय बनाया गया है जहां बैठकर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते हैं। यहां एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों को नियमित टीकाकरण के साथ ही कंगारू मदर केयर और परिवार नियोजन के महत्व और आवश्यकता के साथ ही परिवार नियोजन के अस्थाई व स्थाई साधनों के बारे में जानकारी दी जाती है। बताया कि प्रतीक्षालय के एक तरफ स्वागत कक्ष (रिसेप्शन) और नियमित टीकाकरण कॉर्नर बनाया गया है। अस्पताल के नए भवन में ऑपरेशन थिएटर, वातानुकूलित संस्थागत प्रसव रूम, एनबीसीसी नवजात शिशु केयर कक्ष के साथ ही मातृत्व वार्ड एक और दो जहां कंगारू मदर केयर (केएमसी) के साथ ही बच्चों के लिए स्तनपान कक्ष उपलब्ध है। इसके साथ ही रोगाणु नाशक कक्ष ( स्टरलाइजेशन) और स्टोर रूम की भी सुविधा उपलब्ध है जहां दवाओं और अन्य मेडिकल प्रोडक्ट का भण्डारण (स्टोरेज) किया जाता है।

रास्ते होने के बावजूद भी सड़क ना होने के कारण आम पब्लिक ओं को कीचड़ से गुजरने को मजबूर खगरिया जिला के बेलदौर प्रखंड के पंचायत के सरस्वती नगर गांव में लेकर चल रहे हैं जहां पर ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है कि इस गांव में रास्ता होने के बावजूद भी सदियों से सड़क निर्माण ना होने के कारण इत्यादि पंचायत के नागरिकों को गांव के ही कीचड़ वाले सड़कों से आना जाना पड़ रहा है जिसका आनी यहां पर सभी किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है आप चित्र में देख रहे हैं कि मोटरसाइकिल सवार देखती हूं को बाइक से नीचे उतर कर अपने बाइक को हाथ के सहारे ऊपर उठाकर उसकी चर के रास्ते से गुजरना पड़ रहा है वहीं सामने से आ रहे बाइक सवार को भी उसकी चर वाले रास्ते से गुजरने को विवश होना पड़ रहा है रविंद्र कुमार धन्यवाद

गांव के किसान ने जगली शुगर के आतंक से है परेशान नहीं कर रहे कृषि विभाग कोई उपाय खगरिया जिला के अलौली प्रखंड के गम्हरिया गांव के किसानों का परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसका कारण कोई नहीं बल्कि जंगली शुगर बताया जा रहा है इन दिनों गरीब किसान के खेतों में मकई का फसल में दाना होने लगा है जिससे किसान में उम्मीद जगी है दूसरी तरफ जंगली सुगर का आतंक इतना बढ़ गया है कि गम्हरिया पंचायत के कई किसानों का खेत में लगे मकई के फसल को जंगली शुगर के द्वारा तहस-नहस कर दिया दैनिक मामला किसानों के द्वारा बताया जा रहा है जिसका किसान काफी परेशान है वही किसान के द्वारा बताया गया कि जंगली शुगर के आतंक से हम लोग काफी परेशान हैं लेकिन विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं खगरिया मोबाइल वाली न्यूज़ मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद

जिला राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के तहत आज नौवागढ़ी मैं एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया, धरना का मुख्य उद्देश्य मुंगेर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, नौवागढ़ी को प्रखंड का दर्जा,नौवागढ़ी में स्टेडियम का निर्माण सहित,जिस प्रकार से महंगाई आसमान छू रहा है,पेट्रोल डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि हो रहा है,खाद्य सामग्री के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रहा है,बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गया है,बड़का झूठा पार्टी सिर्फ घोषणाओं में लगा हुआ है,मुंगेर में आए दिन अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है,पुलिस प्रशासन विफल साबित हो रहा है,पूरे बिहार में अपराधियों का बोलबाला है, मुंगेर विश्वविद्यालय सिर्फ नाम का विश्वविद्यालय रह गया है ना डिपार्टमेंट खोला गया, ना रिसर्च का कार्य हो रहा है कुलपति सिर्फ अपना काम फेंकू के तरफ फेंकने में लगे हुए हैं, पूरे बिहार में शिक्षा व्यवस्था किसी से भी छुपा हुआ नहीं है, स्वास्थ्य व्यवस्था अपने हालात पर रो रहा है,शराबबंदी के नाम पर प्रशासन लूट रहा है,शराब तस्कर का मनोबल बहुत ऊंचा है, किसानों का धान खरीदने वाला कोई नहीं है, किसान अपने हालात पर रो रहा है ,उसे देखने वाला कोई सरकार नहीं है, आज राष्ट्रीय जनता दल सड़क से लेकर सदन तक तमाम मुद्दों को लेकर जनता के हित में लड़ाई लड़ रहा है धरना में मुख्य रूप से उपस्थित थे राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह,प्रधान महासचिव प्रो. डॉ शरद रायउर्फ बम बम यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान, विनय कुमार सुमन, महासचिव रंजू सिंह सचिव राजू यादव, मीडिया प्रभारी अरविंद यादव, जमालपुर नगर अध्यक्ष मंटू यादव , नागेश्वर यादव,पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय यादव, नेपाली मंडल सहित दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे.

परबत्ता पुलिस को 33 लीटर शराब बरामद करने की सबसे बड़ी कामयाबी छापेमारी में मिली खगरिया जिला के प्रवक्ता प्रखंड के अंतर्गत 2 जगहों पर गुप्त सूचना के आधार पर प्रवक्ता पुलिस के द्वारा की गई छापेमारी और 33 लीटर की गई शराब बरामद मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार खगरिया जिला के परबत्ता प्रखंड के अंतर्गत प्रवक्ता पुलिस द्वारा शुक्रवार की देर शाम थाना क्षेत्र में दो जगहों पर छापेमारी में प्रवक्ता पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है जिन जगहों पर छापेमारी की गई थी उसमें लगभग 33 बोतल शराब बरामद की गईमिली जानकारी के अनुसार प्रवक्ता पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ देर शाम पदाधिकारियों एवं बल के साथ मुरादपुर एवं कुल हरिया में छापेमारी की गई जिसमें मुरादपुर निवासी मिथिलेश यादव के आंगन में पुल के नीचे रखे 750 एम एल की दो ओल्ड मोंक डीलक्स शराब बरामद की गई वही कुल हरिया में रंजीत साह के भूसा घर से विदेशी शराब बरामद की गई जिनमें 750ml के सोलंकी 16 बोतल सोलन नंबर वन के 375ml की 5 बोतल ओल्ड मोक डीलक्स के 750ml की 16 बोतल रॉयल ब्राउन व्हिस्की के 750ml के 6 बोतल 180ml की कुल 5 बोतल सहित लगभग 33 लीटर शराब बरामद की गई उक्त दोनों में से एक भी अभियुक्त पुलिस के गिरफ्त में नहीं आए सूचना मिलते हैं दोनों घटनास्थल से फरार होने में कामयाब हो गए खगरिया मोबाइल वाली न्यूज़ प्ले मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद

सदर प्रखंड के मैदान में गुरुवार को आयोजित सुजावलपुर कॉल क्लब द्वारा चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में मेजबान सुजावलपुर फुटबॉल क्लब ने चक दे फुटबॉल क्लब को 3 /0 से हराया इस मैच के मुख्य अतिथि महापौर रूमा राज एवं समाजसेवी सुबोध वर्मा अन्य गन्ने मान व्यक्ति उपस्थित थे

गुरुवार को मुंगेर के कृषि विज्ञान केंद्र के प्रांगण में फलीय वागो का किया गया नीलामी इस नीलामी से पहले माई के जरिए क्षेत्र में प्रचार-प्रसार भी कराया गया ताकि नीलामी में अधिक से अधिक कृषक जुट सके इसकी जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने बताई उन्होंने यह बताया कि इस नीलामी में मुख्य रूप से जो फलदार पौधे हैं आम, लीची ,नींबू ,कटहल ,इत्यादि फलदार वृक्ष का डाकिया जाना है इसमें जो सबसे अधिक बोली लगाएंगे उन्हें यह तक मिल जाएगा कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर में आयोजित डाक में एक गठित कमेटी सहयोग करती है इस कार में मुख्य रूप से प्रधान वैज्ञानिक मुकेश कुमार एवं सभी वैज्ञानिक एवं श्रीमती रीता लाल ,डॉक्टर विनोद कुमार, प्रक्षेत्र प्रबंधक प्रह्लाद कुमार अन्य कर्मी उपस्थित थे साथ में कृषक मोहम्मद वसीम, मोहम्मद हसन ,मोहम्मद रजाक

धरहरा(संवाददाता):ग्रामीण कार्य विभाग पटना के स्वतंत्र अभियंता द्वारा धरहरा प्रखंड मे ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बने सड़को मे काफी पैमाने पर संवेदक द्वारा अनियमितता को लेकर तीन सड़को पर ए0 टी आर लगा दिया था जिसका जाँच करने पहुँचे ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान गुणवत्ता अनुश्रवक पदाधिकारी ई प्रार्थ प्रतिम धोष ने धरहरा प्रखंड के नक्सल प्रभावित आजीमगंज पंचायत के आजीमगंज आर ई ओ मुख्य पथ से ग्रामीण सड़क सखौल,मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजनान्तर्गत धरहरा प्रखंड के LO27 से जतकुटिया टोला पथ, धरहरा ब्लौक रोड से प्रखंड कार्यालय धरहरा भाया हाई स्कुल धरहरा मे नावार्ड से बने पीसीसी सड़क के योजनाओ का निरिक्षण किया जहाँ ग्रामीण कार्य विभाग के स्वतंत्र अभियंता के द्वारा ए टी आर लगाए जाने की विस्तृत जाँच किया एवं संबंधित विभाग को जाँच प्रतिवेदन समर्पित करने की बात कही।सनद रहे कि ग्रामीण कार्य विभाग के स्वंतत्र अभियंता ने संवेदक के द्वारा जाँच क्रम मे काफी पैमाने पर अनियमितता पकडी़ थी जिसपर संबंधित अभियंता ने संवेदक पर कारवाई करते हुए ए टी आर लगा दिया था जिसके आलोक मे मुगेंर के पदाधिकारीयो ने ग्रामीण कार्य विभाग पटना को ए टी आर हटाने हेतु लिखा था जिसे संज्ञान मे लेते हुए ग्रामीण कार्य विभाग से प्रधान गुणवत्ता अनुश्रवक ई पार्थ प्रतिम घोष ने ए टी आर हटाने हेतु एटीआर लगाने के कारण की अध्यत्न जाँच किया जहाँ काफी पैमाने पर अनियमितता की शिकायत लोगो ने किया परंतु संवेदक एवं एजेन्सी से जुडे़ नौकरशाह ने संवेदक के उपर लगे एटीआर हटाने के फिराक मे है ।योजनाओ की सरजमीन को देखा जाय तो योजना मे हुए लुट-खसौट मे संवेदक,जुनियर इंजिनियर सहायक अभियंता,कार्यपालक अभियंता सहित अन्य लोग कटघरे मे दिखाई देगे ।