धरहरा (संवाददाता):मुख्यमंत्री के अतिमहत्वकांक्षी सात निश्चय योजना के अंतर्गत ठोस-तरल कचडा़ प्रबंधन मुगेंर जिले के तारापुर प्रखंड के तीन पंचायत मे प्रारंभ हो चुकी है।एस एल डब्लु एम के जिला समन्वयक ई0 नितिश कुमार ने बताया कि तारापुर प्रखंड के खैरा पंचायत , गनैली ,रामपुर विषय पंचायत के सभी घरो मे कचरा प्रबंधन हेतु डस्टबिन उपलब्ध कराकर स्वच्छता पर्यवेक्षक के माध्यम से सफाई कर्मी कचरा हर घरो से उठाव कर पंचायत मे बने वेस्ट यार्ड मे जमा कर रहे है । वेस्ट यार्ड मे सुखा कचरा एवं गीला कचरा का प्रबंधन किया जा रहा है।प्रबंधन के माध्यम से प्लास्टिक,लोहा ,रबर ,काँच को अलग कर कबाडी़ बाला को बेचकर राजस्व की प्राप्ति कर संबंधित विभाग को भेजा जाएगा वहीं गीला कचरा से जैविक खाद का निर्माण कर किसानो को खेतो मे डालने हेतु सस्ते दर पर मुहैया कराई जाएगी ताकि खेतो पर जैविक खाद डालकर उत्पादन क्षमता बढाया जा सके।खैरा पंचायत मे स्वच्छता पर्यवेक्षक राजु पासवान एव दो कचडा़ उठाव हेतु सफाई कर्मी क्षेत्र मे कार्य कर रहे है ।वही गनैली पंचायत मे स्वच्छता पर्यवेक्षक नंदलाल ताँती ,रामपुर विषय पंचायत मे स्वच्छता पर्यवेक्षक गंगा सागर व दो सफाई कर्मी पंचायत को साफ व सुन्दर बनाने मे लगे हुए है ताकि बिहार मे स्वच्छता का वातावरण बनाया जा सके ।
