"शाश्वत संस्कार ने गंगा से निकलवाया लावारिश लाश" लावारिश शवों का अंतिम संस्कार करने वाली संस्था शाश्वत संस्कार ने जहाज घाट के पास गंगा नदी में लावारिश लाश की सूचना पर वहां पहुंच कर शाश्वत संस्कार के संस्थापक अध्यक्ष संजय केशरी ने मुफ्फसिल थाना के सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार एवं कोतवाली थाना के एएसआई राजकुमार रविदास के सहयोग से लाश को गंगा नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भिजवाया। उपर्युक्त जानकारी देते हुए संजय केशरी ने कहा कि लगभग पचपन साल के व्यक्ति का शव था जिसे रस्सी से बांध कर गंगा नदी में डूबो दिया गया था जो कि देखने में एक सप्ताह से डूबा हुआ प्रतीत हो रहा था। शाश्वत संस्कार के सचिव नरेश कुमार गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद ललन ने कहा कि बरामद शव के पोस्टमार्टम होने के पश्चात बहत्तर घंटे उसकी पहचान हेतु सुरक्षित रखने के बाद हमारी संस्था ऐसे लावारिश शवों का विधिपूर्वक अंतिम संस्कार करती है। इस पूरे अभियान में राम मल्लिक की भूमिका सराहनीय रही।