बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बुधवार को मुंगेर का दौरे को लेकर राजद के जिला अध्यक्ष डॉक्टर देवकीनंदन सिंह ,राज्य परिषद सदस्य नरेश सिंह यादव ,उपाध्यक्ष संजय पासवान, महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कुमार हिमांशु, महासचिव रंजीत कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि सुबे के मुख्यमंत्री वर्ष में दो तीन बार मुंगेर जिले के दौरे पर आते हैं और बिहार सरकार के खजाने को खाली कर चलते बनते हैं ।लेकिन मुंगेर में मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल की निर्माण की बात पर अनसुनी कर देते हैं ।राजद इस मांग को लेकर आंदोलन करती रही है आंदोलन के कारण ही मुख्यमंत्री 2 वर्ष पोलो ग्राउंड के अपने कार्यक्रम में कहे थे कि जिला प्रशासन, स्थानीय विधायक ,सांसद जमीन उपलब्ध कराए। मैं मेडिकल कॉलेज के निर्माण की घोषणा कर दूंगा। लेकिन आज तक इस ओर किन्हीं का ध्यान नहीं है। अगर जल्द मेडिकल कॉलेज की निर्माण की घोषणा नहीं हुई तो राजद चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाद रहेगी।

प्रखंड क्षेत्र में बाइक चोर लगातार दे रहा बाइक चोरी की घटना को अंजाम प्रशासन बेखबर

माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष ने पंच कुमारी कन्या उच्च विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

बिजली मेंटेनेंस को लेकर शाम 5:00 बजे तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

रुपया लेंनदेंन के विवाद में मारपीट तीन लोग जख्मी

मोतियातरी गांव में छापेमारी कर 100 लीटर अवैध देसी शराब को पुलिस ने किया बरामद

सोमवार को सदर अस्पताल के मेन गेट पर करुणा जांच हेतु शिविर लगाई गई जिसमें खासकर महिलाओं की अधिक भीड़ देखी गई महिलाओं से बातचीत पर बताया कि हम लोग डॉक्टर से दिखाने आए हैं पर डॉ देखने से पहले कोविड-19 का जांच कराने के लिए कहे इसीलिए हम लोग जांच करा रहे हैं

सोमवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3414 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई नहीं मिले एक भी व्यक्ति संक्रमित इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए

आज दिनांक 6:12 2021 को जनता दल मुंगेर कर्पूरी सभागार में हमारे बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर जनता दल यूनाइटेड द्वारा पूरे बिहार प्रदेश में परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया इस कार्यक्रम में 26 जनवरी एवं 15 अगस्त को हमारे समाज दलित वंचित महा दलित समाज से बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा सरकारी पदाधिकारियों की उपस्थिति में झंडोत्तोलन का कार्य किया गया झंडोत्तोलन किए गए व्यक्ति को आज परिनिर्वाण दिवस के शुभ अवसर पर माला पहनाकर और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता के तौर पर मुंगेर विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार रघु सभा की अध्यक्षता मुंगेर सदर प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ शालिग्राम जी के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई इस बैठक में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया जिसमें भरत लाल चौधरी महेंद्र मांझी ब्रह्मदेव दास सुमित्रा देवी महेंद्र रजक संजय मांझी आदि लोग को सम्मानित किया गया उद्देश्य यह हमारे नेता जनता दल यू के सम्मानित नेता माननीय नीतीश कुमार जी की पहल से प्रदेश में हर प्रखंड स्तर तक आयोजित किया गया यह हम सब के लिए गौरवान्वित की बात है कि हमारे नेता दलित महादलित एवं पूरे समाज को एक धारा मिथिलेश रखने का काम कर रहे हैं इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुंगेर सदर के सम्मानित सभी नेतागण मौजूद थे जिसमें प्रखंड प्रभारी सैयद गुलाम सुभानी अति पिछड़ा अध्यक्ष सत्यजीत प्रकाश युवा मुख्य प्रवक्ता शिवम मंडल ट्रेडर्स प्रकोष्ठ नितिन राज उपाध्यक्ष एसबी राय राकेश रंजन शाहिदा हीना नाजनी जूली खातून अनीता साहू एवं सभी पंचायत अध्यक्ष जिसमें कुमार नीरज रंजीत राय नंदन चौधरी गोपाल मंडल अजय मंडल देवेंद्र मंडल आदि लोग इस कार्यक्रम में मौजूद थे

भारत के संविधान निर्माता और भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के 65 वें पुण्य तिथि (परिनिर्वाण दिवस) सोमवार को मुंगेर किला क्षेत्र के अंबेडकर चौक पर उनके प्रतिमा पर राजद कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद के जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह ने किया। मौके पर श्री देवकी सिंह ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर भारत में व्याप्त जात- पात और इसके नाम पर हो रहे शोषण के खिलाफ आंदोलन चलाया और समाज के दलित व दबे कूचले लोगों को न्याय दिलाने में अग्रिम भूमिका निभाए।उन्होंने हीं भारत के संविधान की रचना कियें ।वही राजद के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि दुनिया भर में जिस भारतीय लोकतंत्र की तारीफ की जाती है वह भी अंबेडकर के विचारों से ही संभव हुआ। उन्होंने समता, समानता, बंधुता और मानवता पर आधारित संविधान का निर्माण किया। इस संविधान में उन्होंने हर किसी को बराबरी और पलने बढ़ने का न्याय पूर्ण हक दिया। मौके पर सीपीआई के जिला सचिव दिलीप सिंह, राजद के राज्य परिसद सदस्य नरेश सिंह यादव,जिला राजद के महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कुमार हिमांशु, जिला राजद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ बबिता भारती, जिला महासचिव रंजीत गुप्ता ,मो एजाज अहमद, महानगर युवा राजद के अध्यक्ष आदर्श राजा,दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक रजक,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष मोइन राईन, मो शकील सहित दर्जनों नेता समाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।