महादलित टोले के समेकित विकास के लिए डीएम नवीन कुमार द्वारा लगातार प्रयास जारी महादलित टोलो के समेकित विकास के लिए जिला पदाधिकारी नवीन कुमार सतत प्रत्यनशील है। धरातल पर योजनाओं के लाभ को इन वंचित वर्गो को दिलाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। किसी विभाग की समीक्षा हो मुख्य उद्देश्य इन दलित, महादलित टोलों में योजनाओं के लाभ पहूॅचाना है। विगत दिनों में जिला पदाधिकारी ने संग्रामपुर, तारापुर, धरहरा के कई महादलित टोलों का भ्रमण और निरीक्षण किया है। मुख्यमंत्री पेयजल योजना, बिजली, स्वास्थ्य, पेंशन, राशन, शिक्षा, कल्याण, आईसीडीएस की योजनाओं का लाभ प्रत्येक घर तक, व्यक्ति तक पहुंचा या नहीं इसका सत्यापन उन्होंने लोगों से बातचीत कर किया। एक मुख्य समस्या आधार एवं राशन कार्ड को लेकर आयी। जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि विकास मित्र सभी आधार रहित लोगों का डाटाबेस तैयार कर आधार बनवायेगे। प्रखंड स्तर पर कैंप लगाकर आधार बनाकर उन्हें पेंशन, राशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान, छात्रवृत्ति आदि का लाभ देना सुनिश्चित करेगे। प्रत्येक विकास मित्र की यह जवाबदेही होगी कि उनके पंचायत के सभी योग्य लाभुकों को सरकार की सभी योजनाएं मिल रही है या इससे आच्छादित हो गयी है। आईसीडीएस, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा के पदाधिकारी शत प्रतिशत आच्छादन को सत्यापित करेगे।
पर्यवेक्षण गृह, बबुआ घाट का निरीक्षण करने पहुंचे जिला पदाधिकारी पर्यवेक्षण गृह के गेट पर अनावश्यक वाहन तथा व्यक्ति के रहने पर जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रवेश से पूर्व या गेट पर अनाधिकृत रूप से कोई नहीं रहेगा। प्रवेश से पूर्व स्लीप के साथ अधीक्षक की पूर्वानुमति लेना होगा। ज्ञातव्य है कि प्रवेश द्वार पर 05 गार्ड को रोस्टरवार प्रतिनियुक्ति किया गया है। जिसमें से 02 अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाया गया। सहायक निदेशक, बाल संरक्षण पदाधिकारी को कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। एक महिला गार्ड भी आज अनुपस्थित पायी गयी। बिना पंजी में इंट्री करने पर कार्रवाई का सख्त निदेश दिया गया। उन्होंने बनने वाले चारदीवारी स्थल का भी मुआयना किया तथा पर्यवेक्षण गृह के साफ-सफाई पर निदेश दिया गया।
दिल्ली से आए नमामि गंगे परियोजना के कंसलटेंट के साथ डीएम ने रिवरफ्रंट निर्माण के पूर्व किया निरीक्षण
दिल्ली से आए नमामि गंगे परियोजना के कंसल्टेंट के साथ डीएम ने रिवर फ्रंट निर्माण के पूर्व किया निरीक्षण दिल्ली से आये नमामि गंगे परियोजना के कंसल्टेंट के साथ जिला पदाधिकारी नवीन कुमार आज गंगा किनारे रिवर फ्रंट निर्माण के पूर्व भौतिक निरीक्षण किया। कंसल्टेंट श्री वी.पी. गुप्ता ने अपने टेक्निकल टीम के साथ बबुआ घाट, कष्टहरणी घाट, सोझी घाट तक नाव द्वारा निरीक्षण किया। नदी के जल क्षेत्र को देखते हुए पाथवे पार्किंग का निर्माण किया जायेगा। जिला पदाधिकारी ने मीडिया को बताते हुए कहा कि बनारस के बाद मुंगेर गंगा को स्थान दिया गया है। अब गंगा में भी स्वच्छ पानी ट्रीटमेंट (एस.टी.पी.) के बाद जायेगा। गंगा को स्वच्छ रखने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। बहुत जल्द डीपीआर तैयार होगा। 02-03 दिनों में सर्वे शुरू होगा। सोझी घाट से बबुआ घाट तक (1270 मीटर) का नाव द्वारा निरीक्षण किया गया।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से संवाददाता विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कैंसर से बचाव के लिए लोगों को संतुलित खान-पान का सेवन करने के बारे में जानकारी दी संतुलित खान-पान का सेवन करना अनिवार्य डब्लूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में भारत में कैंसर मरीजों की संख्या लगभग 25 लाख से ज्यादा है। नेशनल हेल्थ प्रोफाइल रिपोर्ट-2019 के अनुसार हर साल करीब 70 हजार लोगों की मौत कैंसर की वजह से होती है। जिनमें से 80 प्रतिशत मौतें लोगों की उदासीन रवैये के कारण होती है। कैंसर से बचाव के लिए लोगों को संतुलित खान-पान का सेवन करना चाहिए। जिसमें ताजे फल व हरी सब्जियां मुख्य रूप से शामिल हैं। इनमें मौजूद विटामिन व मिनिरल्स कैंसर की सम्भावना को कम करने में सहायक होते हैं। इसके अलावा नियमित व्यायाम और शरीर का सन्तुलित वजन भी कैंसर होने से बचाए रखने में सहायक होता है। कैंसर के मुख्य लक्षण : - शरीर के किसी अंग में असामान्य सूजन का होना - तिल या मस्सों के आकार या रंग में परिवर्तन - लगातार बुखार या वजन में कमी - घाव का लंबे समय से नहीं भरना - चार हफ्ते से अधिक समय तक अकारण दर्द का रहना - मूत्र विसर्जन में कठिनाई या दर्द का होना - शौच से रक्त निकलना - स्तन में सूजन या कड़ापन का होना - तीन सप्ताह से अधिक लगातार खांसी या आवाज का कर्कश होना - असामान्य रक्त प्रवाह या मासिक धर्म के बाद भी रक्त का निकलना
सही समय पर कैंसर की पहचान और उपचार से बच सकती है कैंसर मरीजों की जान - क्लोज़ द केयर गैप की थीम पर 4 से 10 फरवरी तक चलाया जा रहा कैंसर जागरूकता अभियान मुंगेर, 07 फरवरी। 'कैंसर जैसी बीमारी भी लाइलाज नहीं है। संतुलित खान-पान और समय रहते यदि इसकी जांच एवं उपचार करा लिया जाए तो लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी ठीक हो सकते हैं।' उक्त बातें जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. के. रंजन ने कही। सोमवार को सदर अस्पताल स्थित कैंसर जागरूकता शिविर में उन्होंने बताया कि पहले के दिनों में यह बीमारी लाइलाज हुआ करती थी, लेकिन आज के समय में कैंसर का इलाज पूरी तरह संभव है। मगर इसके लिए समय पर इसकी पहचान होना बेहद जरूरी है। ताकि, सही समय पर मरीज का इलाज शुरू कर उसकी जान बचाई जा सके। उन्होंने बताया कि कैंसर जैसी भयानक बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके साथ ही राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन भी किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन : जिला गैर संचारी रोग (एनसीडीओ) डॉ. के . रंजन ने बताया कि सदर अस्पताल मुंगेर के साथ-साथ अनुमंडल अस्पताल तारापुर व रेफरल अस्पतालों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में निःशुल्क कैंसर जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। साथ ही, सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है। इस दौरान यहां आने वाले लोगों की कैंसर की निःशुल्क जांच की जा रही है। इसके साथ ही कुछ सामान्य कैंसर जैसे ब्रेस्ट कैंसर एवं मुंह के कैंसर इत्यादि के संभावित कारणों, लक्षणों एवं उससे बचाव के लिए जरूरी परामर्श भी दिए जाएंगे। कैंसर से बचाव को सावधानी व सतर्कता जरूरी : उन्होंने बताया कि इस वर्ष कैंसर जागरूकता अभियान की थीम ‘क्लोज़ द केयर गैप’ रखा गया है। कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए सावधानी व सतर्कता जरूरी है। इससे बचाव के लिए इसके विभिन्न कारण और लक्षणों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। धूम्रपान व तम्बाकू का सेवन मुंह कैंसर का प्रमुख कारण है। कैंसर की मुख्य श्रेणियां - कार्सिनोमा: ऐसा कैंसर जो कि त्वचा में या उन ऊतकों में उत्पन्न होता है, जो आंतरिक अंगों के स्तर या आवरण बनाते हैं। - सारकोमा: ऐसा कैंसर जो कि हड्डी, उपास्थि, वसा, मांसपेशियों, रक्त वाहिकाओं या अन्य संयोजी ऊतक या सहायक में शुरू होता है। - ल्यूकेमिया: कैंसर जो कि रक्त बनाने वाले अस्थि मज्जा जैसे ऊतकों में शुरू होता है और असामान्य रक्त कोशिकाओं की भारी मात्रा में उत्पादन और रक्त में प्रवेश का कारण बनता है। - लिंफोमा और माएलोमा: ऐसा कैंसर जो कि प्रतिरक्षा प्रणाली की कोशिकाओं में शुरू होता है। - केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र के कैंसर: कैंसर जो कि मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के ऊतकों में शुरू होता हैं।
मुंगेर जिले के सफियाबाद में सोमवार को कृषि बाजार समिति के प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता व्यवसाई भोला पासवान ने किया बैठक में व्यवसायियों द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि मंडी संचालन हेतु विधिवत मंडी का नाम एवं संघ के अध्यक्ष का चुनाव आवश्यक है जिसे मंडी का नामकरण कृषि बाजार मंडी संघ रखा गया और सर्वसम्मति से मंडी का अध्यक्ष पप्पू कुमार उर्फ पप्पी यादव का नाम प्रस्तावित किया गया जिसका सभी ने एकमत होकर समर्थन किया एवं सभी सब्जी मंडी में उपस्थित 43 व्यवसायियों ने पप्पू कुमार उर्फ पप्पी यादव को आगे संगठन विस्तार करने एवं खाता और कार्यालय खोलने के लिए अधिकृत किया इस बैठक में विशेष आमंत्रित अतिथि फैसल अहमद रूमी को नव चयनित अध्यक्ष द्वारा संघ का संरक्षण नियुक्त किया गया जिसे बैठक में सभी सब्जी मंडी के 43 व्यवसाई हैं जिसमें मुख्य रुप से भोला पासवान पंकज कुमार सुनील यादव मोहम्मद सीखो संजीत कुमार टुनटुन प्रसाद यादव मोहम्मद आलम मोहम्मद शेखावत मोहम्मद चांद मोहम्मद शहीद अख्तर मोहम्मद आलम मोहम्मद राजू के साथ विशेष आमंत्रित अतिथि शामिल थे l
मुंगेर जिले के सीता कुंड में 1 माह तक लगने वाले माघी मेले का संचालन हेतु सीताकुंड विकास समिति की बैठक रविवार को अध्यक्ष अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई संचालन मीडिया प्रभारी शिशिर कुमार लालू ने किया इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि करो ना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए माघी मेले का उद्घाटन 15 फरवरी को संध्या 4:00 बजे किया जाएगा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था की जाने का निर्णय लिया गया इसके साथ ही यज्ञशाला मंदिर गेट एवं चार दिवारी का रंग रोगन कराए जाने का निर्णय लिया गया इस अवसर पर कृष्ण मुरारी जिप सदस्य निवास मंडल प्रमुख नरेश मंडल एवं दर्जनों लोग उपस्थित थे
एक महीने बाद आज से स्कूल कॉलेज कोचिंग धार्मिक स्थल मॉल सब खुलेंगे बिहार में कोरोना की संक्रमण दर में सुधार को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रतिबंधों में बड़ी रियायत का ऐलान कर दिया है वहीं आज से सभी शिक्षण और प्रशिक्षण व कोचिंग संस्थान खोले जा सकेंगे छात्रावास व उनके कार्यालय 100% उपस्थिति के साथ संचालित होंगे अन्य शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान भी शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे अब नाइट कर्फ्यू भी खत्म कर दिया गया है हालांकि कोरोना के गाइडलाइन को देखते हुए इसे पालन करना सभी को अनिवार्य है वही दुकानें व प्रतिष्ठान सामान्य रूप से खुल सकेंगे पहले रात 8:00 बजे तक ही दुकानों को खोलने की अनुमति थी दुकानों व प्रतिष्ठानों में हमेशा मास्क पहनना अनिवार्य होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा विवाह समारोह में 200 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे लेकिन डीजे एवं बारात जुलूस की अनुमति नहीं होगी स्थानीय थाना को विवाह की सूचना 3 दिन पहले देनी होगी अंतिम संस्कार दफन एवं श्राद्ध में 200 व्यक्ति शामिल होंगे पहले यह क्षमता 50 थी सिनेमा हॉल में दर्शकों की कुल क्षमता के 50% के साथ संचालित होंगे रेस्टोरेंट्स एवं खाना की दुकान में बैठने की क्षमता के 50% उपयोग के साथ संचालित होगी क्लब जी एवं स्विमिंग पूल 50% उपस्थिति के साथ संचालित होंगे l
खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र रोहियार गांव में रविवार को सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के विवाद में करीब 12 राउंड फायरिंग की गई। वहीं इस गोलीबारी में एक 14 वर्षीय युवक की मौत हुई है। जिसकी पहचान रोहियार निवासी शंकर यादव के पुत्र किशोर कुमार के रुप में की गई है।सूचना मिलते ही मानसी पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। स्थानीय लोगों की मानें तो रोहियार गांव में रविवार को सरस्वती पूजा का विसर्जन चल रहा था, जिसमें डीजे बजाया जा रहा था। इसी दौरान दो गुट नाचने में आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनो तरफ से गोलीबारी शुरु हो गई। इसी घटना में ट्रैक्टर पर बैठे युवक की मौत गोली लगने से हो गई।नाम नहीं बताने की शर्त पर एक स्थानीय ने कहा कि सरस्वती पूजा के विसर्जन के लिए डीजे की धुन पर गांव के युवा नाच-गान कर रहे थे। इसमें कुछ नशेड़ी भी शामिल हो गए। इसी बात को लेकर दो गुट आपस में उलझ गए। वाद-विवाद बढ़कर गोलीबारी में तब्दील हो गया। लोगों की मानें तो गोली चलाने का आरोप उसी गांव के रंजन यादव पर लगा है। उसका पहले से आपराधिक इतिहास भी है।
