बिहार राज्य के मुंगेर जिला से संवाददाता विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कैंसर से बचाव के लिए लोगों को संतुलित खान-पान का सेवन करने के बारे में जानकारी दी संतुलित खान-पान का सेवन करना अनिवार्य डब्लूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में भारत में कैंसर मरीजों की संख्या लगभग 25 लाख से ज्यादा है। नेशनल हेल्थ प्रोफाइल रिपोर्ट-2019 के अनुसार हर साल करीब 70 हजार लोगों की मौत कैंसर की वजह से होती है। जिनमें से 80 प्रतिशत मौतें लोगों की उदासीन रवैये के कारण होती है। कैंसर से बचाव के लिए लोगों को संतुलित खान-पान का सेवन करना चाहिए। जिसमें ताजे फल व हरी सब्जियां मुख्य रूप से शामिल हैं। इनमें मौजूद विटामिन व मिनिरल्स कैंसर की सम्भावना को कम करने में सहायक होते हैं। इसके अलावा नियमित व्यायाम और शरीर का सन्तुलित वजन भी कैंसर होने से बचाए रखने में सहायक होता है। कैंसर के मुख्य लक्षण : - शरीर के किसी अंग में असामान्य सूजन का होना - तिल या मस्सों के आकार या रंग में परिवर्तन - लगातार बुखार या वजन में कमी - घाव का लंबे समय से नहीं भरना - चार हफ्ते से अधिक समय तक अकारण दर्द का रहना - मूत्र विसर्जन में कठिनाई या दर्द का होना - शौच से रक्त निकलना - स्तन में सूजन या कड़ापन का होना - तीन सप्ताह से अधिक लगातार खांसी या आवाज का कर्कश होना - असामान्य रक्त प्रवाह या मासिक धर्म के बाद भी रक्त का निकलना
