पर्यवेक्षण गृह, बबुआ घाट का निरीक्षण करने पहुंचे जिला पदाधिकारी पर्यवेक्षण गृह के गेट पर अनावश्यक वाहन तथा व्यक्ति के रहने पर जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रवेश से पूर्व या गेट पर अनाधिकृत रूप से कोई नहीं रहेगा। प्रवेश से पूर्व स्लीप के साथ अधीक्षक की पूर्वानुमति लेना होगा। ज्ञातव्य है कि प्रवेश द्वार पर 05 गार्ड को रोस्टरवार प्रतिनियुक्ति किया गया है। जिसमें से 02 अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाया गया। सहायक निदेशक, बाल संरक्षण पदाधिकारी को कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। एक महिला गार्ड भी आज अनुपस्थित पायी गयी। बिना पंजी में इंट्री करने पर कार्रवाई का सख्त निदेश दिया गया। उन्होंने बनने वाले चारदीवारी स्थल का भी मुआयना किया तथा पर्यवेक्षण गृह के साफ-सफाई पर निदेश दिया गया।