बिहार राज्य के मुंगेर जिले से दीपक कुमार आर्य मोबाइल वाणी के माध्यम से भगतचौकी गांव के ग्रामीण भंडारी पासवान से साक्षात्कार ले रहे है जिसमें भंडारी पासवान जी का कहना है कि लल्लन-छुट्टन कार्यकरम बहुत अच्छा लगता है क्योकि इस कार्यकरम के माध्यम से बताया जाता है कि किस तरह हमें अपने कम पैसे बचत कर भविष्य के लिए अर्जित करके रखना है।इस कार्यकरम के माध्यम से इन्हें जानकारी मिली कि सभी पैसे को खर्च ही नहीं कर देना चाहिए बल्कि कुछ पैसे को बचा कर भी रखनी चाहिए।और बचत किये पैसे को घर में न रखकर बैंक में रखना चाहिए।वही इनका कहना है कि बीते कुछ दिनों पहले इनके गाँव में एक घटना हुई जिसमें बेटे ने अपने माता-पिता से बाइक खरीदने के लिए पैसे की जिद करने लगा और उनके द्वारा नहीं दिए जाने पर मार-पीट भी करने लगा जिसकारण अंत में माता-पिता को पैसा देना पड़ा। इसलिए इनका कहना है कि अगर उनका पैसा बैंक में रहता तो यूँ खर्च नहीं होता। वही ये अपने बचत किये पैसे को अपने बच्चे के नाम पर भी रखने की सोच रहे है ताकि इन्हें अधिक मुनाफा मिल सके।इसलिए इनका सभी लोगों से कहना है कि सभी को अपने पैसे बचा कर भविष्य के लिए अर्जित करना चाहिए।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड के रतनपुर पंचायत के अखाडा टोला में दीपक कुमार आर्य ने गोपाल सिंह नेपाली से मुंगेर की आवाज पर चल रहे वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम के विषय में बात किया।तो गोपाल सिंह नेपाली ने बताया कि मुंगेर मोबाइल वाणी को रोचकपूर्ण सुनता हूँ और लोगो को भी सुनाता हूँ। और इनसे पूछा गया कि लोगों को कैसे सुनाते हैं तो उन्होंने बताया कि चौपाल या और अन्य जगहों पर मोबाइल ले जाते है और लोगों को सुनाते हैं। और बताते है कि ललन-छुट्टन का नाटक भी सुनने के लिए बहुत अच्छा लगता है और इससे सुनने से जानकारी मिलती है कि पैसा कैसे बचाया जाए।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से दीपक कुमार आर्य जी मोबाईल वाणी के माध्यम से कहते है कि बरिहारपुर प्रखंड के विद्यालय में जीविका की ओर से नियोजन मेला का आयोजन किया गया।नियोजन मेला में 880 बरोजगार युवाओं का निबंधन कराया गया।जिसमें सभी को प्रशिक्षण देकर रोजगार मुहैया कराया जायेगा।नियोजन मेला का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी के जीविका प्रबंधक और डीईओ ने संयुक्त रूप से किया।इस मेले में नौ कम्पनियाँ पहुंची थी जिस्मे सभी कंपनियों ने अपने-अपने स्टॉल पर युवाओं से आवेदन लिया तथा उसनहे जल्द रोजगार दिलाने का आश्वाशन दिया है।
मुंगेर बरियारपुर से आयुष कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि बरियारपुर अंतर्गत कई दूकानदार पांच,दो,दस और एक का सिक्का लेने से इंकार कर रहे हैं दुकानदारों से पूछने पर कहा जाता है कि पांच,दो,दस और एक का सिक्का बंद कर दिया गया है।जबकि केंद्र सरकार एवं आरबीआई के द्वारा ऐसा कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है।इसके कारण आम जनता को काफी परेशानी का सामना का सामना करना पड़ रहा है।अतः केंद्र सरकार एवं आरबीआई द्वारा जल्द से जल्द इसकी सार्वजनिक सूचना निकाली जाए।
बिहार राज्य के मुंगेर जिले से आयुष कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मॉनसून शुरू हो चुकी है और आगे भारी बारिश की उम्मीद भी है।पिछले साल बिहार में आये बाढ़ से ग्रसित लोगो की समस्यायों का समाधान अभीतक नहीं हुआ है।बल्कि समाधान के बदले में बिहार में राजनितिक अखाड़ा बना हुआ है।सभी छोटे-बड़े नेता एक दूसरे को कोसने में लगे हुए है,परन्तु इस पर सरकार कोई समाधान नहीं कर रहे है।
बिहार राज्य के मुंगेर जिले से आयुष कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री एवं शिक्षा विभाग के सचिव से कहना चाहते है कि इस इंटर के रिजल्ट में जितने भी कॉपी जाँच हुए है,उसका पुनः मूल्यांकन करवाना जरुरी है। जिस विद्यार्थी को 82 के जगह 28 अंक मिले है,वह तो जरूर स्क्रूटनी करवाएंगे और जिसको 28 के जगह 82 अंक मिले है ,वह तो रीचेक नहीं करवाएँगे। इस पर सरकार को ध्यान देने की जरुरत है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
