प्रखंड बरियारपुर, जिला मुंगेर से आयुष कुमार जी ने मोबाइल वाणी को बताया कि पिछले 7-8 महीनों से बरियारपुर सबस्टेशन से बिजली के लिए बिना मीटर रिडिंग किये ही उपभोक्ताओं को बिजली विभाग द्वारा औसत बिल भेजा जाता है। जिससे बिजली उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के इस तरह की लापरवाही से बिजली उपभोक्ताओ में काफी रोश है और वे इसके लिए आंदोलन भी करने को तैयार हैं।

Transcript Unavailable.

जिला मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड से आयुष कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बरियारपुर प्रखंड के बादशाही पूल के सामने बारिश के कारण बनायीं गई नयी एन.एच. सड़क में गड्ढे हो गए है, जिससे लोगो को काफी परेशानी हो रही है, और वे कहते है कि बरियारपुर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बहुत दयनीय स्थिति में है, क्योंकि बाढ़ का पानी स्वास्थ केंद्र में घुस गया है, जिससे वहाँ के लोगो को काफी परेशानी हो रही है और बरियारपुर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का ओ.पी.डी. भी हमेशा बंद रहता है, जिसके ईलाज के लिए सदर अस्पताल जाना पड़ता है।