बिहार राज्य के जिला मुंगेर से सुजीत कुमार पाठक मोबाइल वाणी के माध्यम से एक व्यवसायी संजीव कुमार से साक्षात्कार ले रहे है जिसमें उनका कहना है कि वह अपने सामान को बेचकर उसी से एक-दो रुपया मुनाफा कमाते है और उसी से बचत करते है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से बलराम चौधरी जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से बीमा के बारे में जानकारी साझा की। बलराम चौधरी जी ने बताया कि बीमा एक ऐसी व्यवस्था है जिससे की बीमा धारक के कुछ हो जाने पर किसी एक्सीडेंटल मामले में उनके परिवार को बहुत बड़ी राहत मिलती है। क्यूंकि जो मालिक होते हैं वो तो चले जाते हैं लेकिन जो उनका परिवार बेबस हो जाता है। इसलिए प्रत्येक आदमी को बीमा करवाना चाहिए

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से जय सिंह मुंगेर की आवाज के माध्यम से बताते हैं कि उन्होंने मुंगेर की आवाज पर बीमा के बारे में सुना इससे उनको यह पता चला की बीमा जिस वस्तु का होता है उसके दुर्घटना या फिर कुछ हो जाने पर उसकी छति की भरपाई बीमा कंपनी के द्वारा बीमा धारक के परिवार को या बीमा धारक को दिया जाता है

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से एक श्रोता गण ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि संग्रामपुर प्रखंड के महादलित टोले में महिलाओं के द्वारा बैठक किया गया। सभी महिलाओं को पुछा गया कि सभी घर में बचत करतीं हैं तो वो किस वजह से करती हैं। जिसमे महिलाओं ने बताया कि आज का बचत कल का भविष्य है

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से सुजीत कुमार पाठक जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से जीविका दीदी गीता देवी से बातचीत की। बातचीत के दौरान सुजीत कुमार पाठक जी के पूछे जाने पर गीता देवी ने बताया कि जीविका से जुड़ने से उनको बहुत ही लाभ मिला है,और इससे वे काफी खुश हैं।

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से दसरथ कुमार सक्सेना मोबाइल वाणी के माध्यम से एक कृषक कुंदन जी से साक्षात्कार ले रहे है जो खेती-बाड़ी का काम करते है।इसमें कुंदन जी का कहना है कि वह दो-तीन बीघा जमीन पर खेती करते है लेकिन पानी के अभाव के कारण खेत की स्थिति काफी ख़राब है।उनका कहना है कि वह अपने जीविकोपार्जन के लिए बाहर जाकर काम करते है तथा वह अपने कमाए पैसे को बैंक के माध्यम से बचत करते है।तथा घर में भी रखते है लेकिन घर में पैसा रखने से नुकसान होने की संभावना रहती है

बिहार राज्य के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर से लक्ष्मण कुमार सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भदौरा के कुछ किसानों से बातचीत किया। जिसमे पंकज कुमार सिंह ने बताया की वो अपनी बचत के पैसे को घर में रखते हैं। लक्ष्मण जी के पुछे जाने पर पंकज जी बताते है कि ये इसलिए बैंक में पैसे नहीं रखते हैं क्योंकि वहाँ इनको काफी परेशानी होती है तथा इनके पैसे इनको चार या पांच दिनों के बाद मिलती है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से विपिन कुमार जी ने वित्तीय बचत योज़ना पर नितीश कुमार जी से बातचीत की।बातचीत के दौरान विपिन कुमार जी ने बताया कि हर व्यक्ति को सबसे अधिक फ़िक्र अपने परिवार की रहती है।तो इस चिंता को दूर करने लिए टर्म प्लान अवश्य ही करवा लेनी चाहिए।ये सुविधा 40 साल से कम उम्र वाले व्यक्ति ही करवा सकते हैं।कब कौन हमसे अलग हो जाये अर्थात मृत्यु हो जाए, यह नहीं कहा जा सकता। इस हालत में पीछे जो परिवार छूट जाते हैं,उनको बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए भविस्य को ध्यान में रखकर हमारे जो रोज़ मर्रा के खर्च हैं उनमे थोड़ी कटौती करके बचत करनी चाहिए। इसी तरह ऐसी बहुत सारी योजनाएं हैं जैसे - PPF में ,FIP में , या फिर फिक्स्ड अकाउंट में जमा करके रख सकते हैं। अगर इन सभी सुविधाओं के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है ,तो गूगल में या फिर यूट्यूब में सर्च करके जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही विपिन जी के पूछे जाने पर नितीश कुमार जी ने बताया के उन्हें लल्लन-छुट्टन नाट्य कथा बहुत ही लाभकारी लगता है। इसके अलावा PPF में पैसे जमा करने के बारे में बताते हुए कहते हैं इसमें आयकर ATC के अंतर्गत छूट भी मिलती है ,और ऑफिस में 1 साल में 150000 रूपए तक रख सकते हैं, सबसे अच्छी बात यह है की हम इसमें 500 रुपय भी रखते है फिर भी हमारा अकाउंट ओपन ही रहता है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से सुजीत कुमार पाठक मोबाइल वाणी के माध्यम से लखीसराय जिले के बरैया प्रखंड के श्रोता दानिश जी से बातचित की। जिसमे दानिश जी ने बातचीत के दौरान बताया की वो पैसों की बचत के लिए पैसे को बैंक में जमा करते हैं क्योंकि घर में पैसे सुरक्षित नहीं होते है। सुजीत जी के पूछे जाने पर दानिश जी बताते हैं की घर पर पैसे रखने से पैसे चोरी हो सकती है या फिर किसी हादसे से पैसे बर्बाद हो सकते हैं.इसलिए दानिश जी जानकारी देना चाहते है की सभी लोग अपने पैसों की बचत बैंक में करें।

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से विपिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शेरपुर ग्राम के सौरभ राही से बात किया। उस बातचीत के दौरान सौरभ जी ने बताया की वो रेलवे में काम करते है. इनका कहना है की मोबइल वाणी के माध्यम से कई ज्ञानवर्धक बातें बताई जाती हैं।जिससे आम लोगों तक तत्काल जानकारी पहुंच जाती है। साथ ही सौरभ राही जी का कहना है जिन क्षेत्रों में नेट,टीवी की सुविधा नहीं है,वहां पर मोबाइल के माध्यम से जानकारी पहुंचाया जा रहा है जो की बहुत ही अच्छा है।साथ ही कार्यक्रम राज्य स्तर पर,जिला स्तर पर चलायी जा रही है तो इसे सभी शेयर करें और आगे बढ़ें । सौरभ राही ने कहा कि लल्लन छुट्टन कार्यक्रम में जो वित्तीय बचत योजना के बारे में बताया जाता है उसको सभी लोग सुनें और इसका लाभ उठायें।