9वीं और 10वीं का सिलेबस समय पर खत्म हो, इसके लिए अब दूरदर्शन पर कक्षाएं चलाई जाएंगी. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा चलाये जा रह स्मार्ट क्लास की पढ़ाई दूरदर्शन के माध्यम से छात्र कर सकेंगे. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. हर दिन सुबह 11 से 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी. इसका फायदा प्रदेश भर के लगभग 30 लाख छात्र और छात्राओं को घर बैठे मिलेगा. आधे घंटे नौवीं की और आधे घंटे 10वीं की कक्षाएं चलेंगी. विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, सारे सिलेबस समझ में आए, इसके लिए वीडियो तैयार किये गए हैं।बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की मानें तो 15 अप्रैल से इसे शुरू किया जा सकता है. हर दिन एक चैप्टर की पढ़ाई होगी. एक दिन में दो विषयों के लिए एक-एक चैप्टर शुरू होगा. हर दिन के लिए 15-15 मिनट का वीडियो तैयार किया गया है. एक सप्ताह में किसी एक विषय का एक चैप्टर खत्म होगा. फिलहाल अभी एक महीने का 30 घंटे से ज्यादा का वीडियो तैयार कर लिया गया है। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

श्री श्री१०८बाबाभुतेश्वरनाथ सेबा समिति बरियारपुर बाजार के सौजंन्य से मुख्य बाजार स्थीत सैनैटाईजिग करने का लक्ष रखा गया है। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

धरहरा(संवाददाता):कोरोना वायरस की महामारी से समाज को सुरक्षित करने व लाँकडाउन को सरजमीन पर शतप्रतिशत लागु कराने के उद्देश्य से फ्लाइंग टीम के थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने जमालपुर धरहरा मुख्य मार्ग मे दर्जनो दो पहिया वाहन को जब्त किया।सनद रहे कि कोरोना वायरस की महामारी दिनो दिन बढते क्रम को देखते हुऐ बिहार के प्रशासनिक पदाधिकारीयो ने आवाम की सुरक्षा को लेकर लाँकडाउन को शतप्रतिशत बिहार मे लागु कराने के लिऐ सभी जिला प्रशासन को सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया था इसी कडी़ मे धरहरा प्रखंड के सड़को पर लाँकडाउन का पालन नही करने बाले दर्जनो दो पहिया वाहन चालको के वाहनो को जब्त किया गया । पुलिस द्वारा वाहनो पर कारवाई देख लाँकडाउन मे वाहन चलाने बालो मे हड़कम्प व्याप्त है ।विदित हो कि समाज को स्वस्थ्य व सुरक्षित करने के उद्देश्य से जहा बिहार के सभी पुलिस प्रशासन दिन-रात अपने परिवार व खाने -पीने की बिना परवाह किये बगैर अपने फर्ज मे डटे है ।ओर कह रहे है कि मै रुका हूँ डयूटी पर आप के लिऐ आप घरो मे सुरक्षित रहो प्रशासन के सहयोग के लिऐ ।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से उदय रजक मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वह एक किसान है।इनका कहना है कि लॉकडाउन की वजह से काफी परेशानी हो रही है।इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।

संग्रामपुर प्रखंड में कहीं-कहीं लॉकडाउन का पालन नहीं करते हुए नजर आ रहे हैं ऐसा ही नजारा संग्रामपुर प्रखंड के कुछ दुकान में देखने के लिए मिलता है देखने से पता चलता है कि दुकान तो बंद है लेकिन यूं ही दुकान पर पहुंचे तो पता चलता है कि दुकान खुला हुआ है और दुकानदार तुरंत सामान मुहैया करा करके उनको तुरंत पीछे गली से निकाल दिया जाता है। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रधानमंत्री उजाला योजना के तहत प्रखंड के सभी गांवों में फ्री गैस मिलना शुरू हो गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के द्वारा बिहार के प्रथम मौत मुंगेर जिले में होने की खबर सुनते ही जिले वासियों में भय व्याप्त हो गया।पहला मौत मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के चुरंबा में हुआ।इसकी सूचना मिलते ही शहरवासियों में हडकंप मच गया।इससे निपटारा हेतु सफाई व स्वच्छता ही एक मात्र उपाय को देखते हुए निगम प्रशासन ने सतर्कता के साथ कार्य करना प्रारंभ किया। नगर निगम ने युद्ध स्तर पर सफाई व स्वच्छता अभियान एवं सैनिटाइजेशन का कार्य प्रभावित चुरंबा के तीन किलोमीटर परिधि में किया। नगर निगम द्वारा सफाई कार्य को भी युद्ध स्तर से दो शिफ्ट में शुरू किया ।परिणाम है कि शहर के सभी मुख्य मार्ग समेत गली में भी कहीं कूड़े के ढेर देखने को नहीं मिल रहा है ।शहर में लगातार फागिंग करवाई जा रही है जिससे मच्छर का प्रकोप भी कमा है। वर्षों से नाले की सफाई नहीं हुई थी जिसे नगर निगम ने समय रहते सफाई करवा लिया निगम प्रशासन ने शहर के पांच चिन्हित जगहों पर पानी का टैंकर एवं हाथ धोने हेतु साबुन व हैंड वास की व्यवस्था कर दिया ।जिससे कोई भी शहरवासी या राहगीर कोरोना वायरस से बचाव हेतु हाथ की सफाई कर पाए।इस अभियान में मेयर रुमाराज,नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री,उप नगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद एवं दीनानाथ ने महती भूमिका निभाये। जिसका सुखद परिणाम है कि मुंगेर कोरोना वायरस मुक्त है । नगर आयुक्त श्री कांत शास्त्री ने कहा कि शहर के साफ सफाई करने में हमारे सभी सफाई कर्मी जान की परवाह किए बगैर सफाई, फॉगिंग व सैनिटाइज करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।मैं उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देता हूं ।उन्होंने शहरवासियों से भी अनुरोध किया कि अन्य जिलों की तरह कोरोना फाइटर्स के मनोबल के बढ़ाने हेतु कार्य करें ताकि उन्हें भी कार्य करने में अतिरिक्त ऊर्जा प्राप्त हो सके ।उन्होंने कहा कि अन्य जिलों में जिस तरह से सफाई कर्मी को माला पहनाकर और फूल बरसा कर सम्मान किया जा रहा है उस तरह का हौसला अफजाई के लिए मुंगेर शहर वासियों को भी आगे आनी चाहिए।नगर निगम द्वारा सभी सफाई कर्मी व जमेदार को मनोबल बढ़ाने हेतु इसेंटिव भी दिया जा रहा है।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

हवेली खड़गपुर के बहिरा पंचायत के आठ नंबर वार्ड में बजरंगबली के चबूतरा पर दिन भर लोग झुंड बनाकर ताश खेलते रहते हैं लोक डॉन का पालन नहीं कर रहे हैं इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।