धरहरा(संवाददाता):कोरोना वायरस की महामारी से समाज को सुरक्षित करने व लाँकडाउन को सरजमीन पर शतप्रतिशत लागु कराने के उद्देश्य से फ्लाइंग टीम के थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने जमालपुर धरहरा मुख्य मार्ग मे दर्जनो दो पहिया वाहन को जब्त किया।सनद रहे कि कोरोना वायरस की महामारी दिनो दिन बढते क्रम को देखते हुऐ बिहार के प्रशासनिक पदाधिकारीयो ने आवाम की सुरक्षा को लेकर लाँकडाउन को शतप्रतिशत बिहार मे लागु कराने के लिऐ सभी जिला प्रशासन को सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया था इसी कडी़ मे धरहरा प्रखंड के सड़को पर लाँकडाउन का पालन नही करने बाले दर्जनो दो पहिया वाहन चालको के वाहनो को जब्त किया गया । पुलिस द्वारा वाहनो पर कारवाई देख लाँकडाउन मे वाहन चलाने बालो मे हड़कम्प व्याप्त है ।विदित हो कि समाज को स्वस्थ्य व सुरक्षित करने के उद्देश्य से जहा बिहार के सभी पुलिस प्रशासन दिन-रात अपने परिवार व खाने -पीने की बिना परवाह किये बगैर अपने फर्ज मे डटे है ।ओर कह रहे है कि मै रुका हूँ डयूटी पर आप के लिऐ आप घरो मे सुरक्षित रहो प्रशासन के सहयोग के लिऐ ।
