9वीं और 10वीं का सिलेबस समय पर खत्म हो, इसके लिए अब दूरदर्शन पर कक्षाएं चलाई जाएंगी. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा चलाये जा रह स्मार्ट क्लास की पढ़ाई दूरदर्शन के माध्यम से छात्र कर सकेंगे. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. हर दिन सुबह 11 से 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी. इसका फायदा प्रदेश भर के लगभग 30 लाख छात्र और छात्राओं को घर बैठे मिलेगा. आधे घंटे नौवीं की और आधे घंटे 10वीं की कक्षाएं चलेंगी. विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, सारे सिलेबस समझ में आए, इसके लिए वीडियो तैयार किये गए हैं।बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की मानें तो 15 अप्रैल से इसे शुरू किया जा सकता है. हर दिन एक चैप्टर की पढ़ाई होगी. एक दिन में दो विषयों के लिए एक-एक चैप्टर शुरू होगा. हर दिन के लिए 15-15 मिनट का वीडियो तैयार किया गया है. एक सप्ताह में किसी एक विषय का एक चैप्टर खत्म होगा. फिलहाल अभी एक महीने का 30 घंटे से ज्यादा का वीडियो तैयार कर लिया गया है। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।