वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के द्वारा बिहार के प्रथम मौत मुंगेर जिले में होने की खबर सुनते ही जिले वासियों में भय व्याप्त हो गया।पहला मौत मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के चुरंबा में हुआ।इसकी सूचना मिलते ही शहरवासियों में हडकंप मच गया।इससे निपटारा हेतु सफाई व स्वच्छता ही एक मात्र उपाय को देखते हुए निगम प्रशासन ने सतर्कता के साथ कार्य करना प्रारंभ किया। नगर निगम ने युद्ध स्तर पर सफाई व स्वच्छता अभियान एवं सैनिटाइजेशन का कार्य प्रभावित चुरंबा के तीन किलोमीटर परिधि में किया। नगर निगम द्वारा सफाई कार्य को भी युद्ध स्तर से दो शिफ्ट में शुरू किया ।परिणाम है कि शहर के सभी मुख्य मार्ग समेत गली में भी कहीं कूड़े के ढेर देखने को नहीं मिल रहा है ।शहर में लगातार फागिंग करवाई जा रही है जिससे मच्छर का प्रकोप भी कमा है। वर्षों से नाले की सफाई नहीं हुई थी जिसे नगर निगम ने समय रहते सफाई करवा लिया निगम प्रशासन ने शहर के पांच चिन्हित जगहों पर पानी का टैंकर एवं हाथ धोने हेतु साबुन व हैंड वास की व्यवस्था कर दिया ।जिससे कोई भी शहरवासी या राहगीर कोरोना वायरस से बचाव हेतु हाथ की सफाई कर पाए।इस अभियान में मेयर रुमाराज,नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री,उप नगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद एवं दीनानाथ ने महती भूमिका निभाये। जिसका सुखद परिणाम है कि मुंगेर कोरोना वायरस मुक्त है । नगर आयुक्त श्री कांत शास्त्री ने कहा कि शहर के साफ सफाई करने में हमारे सभी सफाई कर्मी जान की परवाह किए बगैर सफाई, फॉगिंग व सैनिटाइज करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।मैं उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देता हूं ।उन्होंने शहरवासियों से भी अनुरोध किया कि अन्य जिलों की तरह कोरोना फाइटर्स के मनोबल के बढ़ाने हेतु कार्य करें ताकि उन्हें भी कार्य करने में अतिरिक्त ऊर्जा प्राप्त हो सके ।उन्होंने कहा कि अन्य जिलों में जिस तरह से सफाई कर्मी को माला पहनाकर और फूल बरसा कर सम्मान किया जा रहा है उस तरह का हौसला अफजाई के लिए मुंगेर शहर वासियों को भी आगे आनी चाहिए।नगर निगम द्वारा सभी सफाई कर्मी व जमेदार को मनोबल बढ़ाने हेतु इसेंटिव भी दिया जा रहा है।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।