प्रमंडल में 25 हजार से अधिक है मजदूर जिन्हें मिट्टी कटाई के आदेश का इंतज़ार है। अगर राज्य सरकार द्वारा आदेश नहीं मिला तो ये भी पलायन को हो जायेंगे मजबूर। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
खगड़िया जिला के गोगरी अनुमंडल इलाके के आश्रम, कटघरा, हरिणमार्ग, झौआ बहियार, भुरिया, के रास्ते खगड़िया जिला के गोगरी इलाके जो कई कई मुंगेर जीला के सीमावर्ती इलाके से सटे होने के करण मुंगेर जिला के लोग आसानी से खगड़िया जिला मे प्रवेश कर जाते हैं।
हवेली खड़कपुर के बहिरा पंचायत के आठ नंबर वार्ड में 4 मार्च को ओमान से काम करके भारत लौटा था शशि कुमार उनका डोकोमेंट छानबीन होने के बाद स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक दिन उनके संपर्क नंबर पर कॉल करके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रहा है शशि कुमार ने बताया कि अभी तक में है हमें ऐसा कोई लक्षण नहीं है जिससे कि किसी और को परेशानी हो सके हम स्वस्थ हैं। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
दवा को लेकर परेशान मरीज
हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत के भदौरा गांव के 10 नंबर वार्ड में प्रेम प्रसंग जो लगभग 6 महीना से चल रहा था इस बात का पता घर वाले को नहीं था आज सुबह 3:00 बजे मोटर साइकिल से ताजपुर का लड़का लेकर लड़की को भाग गया जब लड़की वाले को पता चला तो उसके घर पर गया लेकिन उसका घर पर कोई नहीं मिला मामला थाना तक मौखिक में जानकारी दिया गया है। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
धरहरा प्रखंड के सरपंच संघ के अध्यक्ष सह महगामा पंचायत के सरपंच अजय कुमार चंद्रवंशी ने गरीबो को सुखा राशन वितरित किया।सरपंच अजय कुमार ने वार्ड 5 मे वार्ड प्रतिनिधि वीरेन्द्र कुमार चंद्रवंशी के साथ मिलकर गरीबों मे चावल,दाल,आटा,नमक,आलू आदि सूखा राशन सामग्री वितरण किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
खगरिया जिला के लगभग सभी दियारा इलाके मे किसान के मेहनत पर प्रकिर्तिक ने दिया दस्तक सभी किसान हत्या करने के करीब है सबसे ज्यादा खगरिया जिला के गोगरी के रामपुर दियारा के किसान को फसल का हूआ नुकसान यहाँ के किसान बिल्ट शर्मा, मुरारी यादव, कैलाश सव, बर्मी सह, मुस्ताक आलम, के अलावे कई किसान का कहना है कई हम लोग अपने कमाई का हिंसा अपने मेहनत करके अपने खेतो के लगा दिए लेकिन प्रकीर्तिक मे दोहरे मर सहन नहीं कर सके mv न्यूज से रविंद्र कुमार
Transcript Unavailable.
कॉपी मूल्यांकन का डेट आगे बढ़ा, मैट्रिक छात्र-छात्राओं के बीच संशय की स्थिति। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कोरोनावायरस महामारी से पूरी दुनिया ग्रसित है और इससे बचने के उपायों पर लगातार सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है. सभी चिकित्सकों का मानना है कि मजबूत प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में कोरोना के संक्रमण का खतरा काफी कम होता है. यदि किसी कारणवश व्यक्ति संक्रमित हो भी जाए तो ऐसे लोग संक्रमण से जल्दी स्वस्थ हो जाते हैं. बुजुर्ग व्यक्तियों में भी यह देखा गया है कि जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है वे ज्यादातर उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो जाते हैं. प्रोटीन एवं फाइबर युक्त आहार से मजबूत होगी प्रतिरोधक क्षमता: सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर चौधरी ने बताया एक स्वस्थ व्यक्ति की पहचान उसकी मजबूत प्रतिरोधक क्षमता प्रणाली होती है. एक स्वस्थ व्यक्ति किसी भी प्रकार के रोग से जल्दी ग्रसित नहीं होता है और ऐसे व्यक्ति किसी भी प्रकार की बीमारी से जल्दी स्वस्थ हो जाते हैं. कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव में भी इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता अहम् भूमिका निभाती है. अभी तक के साक्ष्य बताते हैं कि कोरोना के संक्रमण से ग्रसित ज्यादातर मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर रही है. अपने नियमित खान पान में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बढ़ाकर अपनी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत किया जा सकता है. खाने में अंकुरित अनाज जैसे अंकुरित गेंहू, अंकुरित मूंग, सोयाबीन आदि को शामिल कर प्रोटीन की जरूरी मात्रा प्राप्त होती है. मैदा व उससे बने चीजों के सेवन से बचें. गेंहू के आटे व उससे बनी दलिया का प्रयोग अधिक से अधिक करें. ये सब चीजें घर में आमूमन उपलब्ध होती हैं और इनका सेवन इंसान को स्वस्थ रखने में सहायता करता है. धूम्रपान और मद्यपान से करें परहेज: डॉ. चौधरी ने बताया शराब का सेवन सिर्फ हानि ही पहुंचता है. कई लोगों के मन में यह भ्रान्ति है कि शराब का सेवन करने से उन्हें कोरोना का संक्रमण नहीं होगा जो कि सिर्फ एक मिथक है. शराब प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करने का काम करती है. इसी तरह धूम्रपान भी सिर्फ सेहत को हानि ही पहुंचता है. धुम्रपान से फैफड़े तथा ह्रदय रोग के खतरे कई गुना बढ़ जाते हैं और इससे किडनी पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है. सही दिनचर्या अपनाकर करें कोरोनावायरस से अपना बचाव: विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सामाजिक दूरी अपनाकर तथा सही एवं नियमित दिनचर्या रखकर कोरोना के संक्रमण से बचाव होता है. नियमित दिनचर्या अपनाने के लिए यह करें - सक्रिय रहें- घर में रहकर भी खुद को सक्रिय रखें. घर में ही टहलें और कोई भी काम करते रहें. पौष्टिक एवं सुपाच्य भोजन करें- प्रोटीन एवं फाइबरयुक्त चीजों को अपने भोजन में शामिल करें. धूम्रपान एवं मद्यपान से बचें- धूम्रपान व मद्यपान से परहेज करें और अपने आप को व्यस्त रखने का प्रयास करें. ध्यान लगायें- कुछ समय निकालकर ध्यान लगाने की चेष्टा करें और नियमित व्यायाम करें. किताब पढ़ने की आदत डालें- घर में रहकर किताब पढ़ने की आदत डालें. इससे आपका मन भी लगेगा और समय भी अच्छे से कटेगा.
